192303
Imamsahib Police Station Holds Thana Diwas on New Criminal Laws
Shopian,Imamsahib Police Station in Shopian observed Thana Diwas to discuss the new criminal laws. The event aimed to bridge the gap between law enforcement and the public. Local residents, senior citizens, and police officials attended, focusing on raising awareness and improving cooperation in law enforcement. The discussion centered on the implications and implementation of the new legislation.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
3 दिन के नवजात को मां ने फेंका? पुलिस जांच में जुटी
Bahara Boj, Uttarakhand:बच्ची को इस हाल में देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए...किसी ने पुलिस को सूचना दी...जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को अस्पताल पहुंचाया... 3 दिन के नवजात को 'मां' ने क्यों फेंका?0
0
Report
वाशी टोलनाक्यावर जाल में पकड़ा गया घरफोड़ गिरोह, 3 लाख का माल बरामद
Navi Mumbai, Maharashtra:एपीएमसी पोलिस ठाणे अंतर्गत झालेल्या घरफोडीच्या गुन्ह्याचा तपास करत असताना आरोपीचा कुठलाही सुगावा पोलिसांना लागत नव्हता. पोलिसांनी शक्कल लढवली आणि जामिनावर बाहेर आलेल्या एका सराईत गुन्हेगाराला गुप्त माहितीच्या आधारे सापळा रचून वाशी टोलनाक्यावरून ताब्यात घेत पोलिसी हिसका दाखवला असता चोरट्याने आपणच घरफोदी केल्याचे कबूल केलेय. चोरट्याकडे असलेली गाडी आणि मोबाईलसह खिशातले पैसे देखिल चोरीचे असल्याचे समोर आलेय. चोरट्या कडून मोबाईल, लॅपटॉप, गाडी आणि रोखरक्कम असा एकूण 3 लाख 34 हजारांचा मुद्देमाल पोलिसांनी जप्त केला असून चौकशीत चोरट्यावर मुंबई,नवी मुंबई सह इतर पोलिस ठाण्यात अनेक घरफोडीचे गुन्हे दाखल असल्याचे निष्पन्न झालेय. न्यायालयाने चोरट्याला पोलिस कोठडी सुनावली असून पोलिस त्याच्या एका साथीदाराचा शोध घेत आहेत.0
0
Report
जांजगीर चांपा जिले से WT की बाइट रिपोर्ट
Taga, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का तंज: राम लला दर्शन पर निशाना
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिलेश यादव द्वारा निःशुल्क धार्मिक बस सेवा शुरू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि धार्मिक अभी तो गए थे अयोध्या लेकिन राम लला के दर्शन नही किये, वाराणसी गये थे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन नहीं किये यह तो सिर्फ ढकोसला है जो सियार है शेर की खाल ओढ़कर शेर बनना चाहते है। अपने यहां कहावत है रंगवा सियार,तो वे रंगवा सियार की भूमिका में है। गौरतलब है कि पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया था जहां किसानों को फसलों व कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गयी। आप को बता दे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने चाचा पूर्व मंत्री व जनसंघ के नेता रहे स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर 17 व 18 अक्टूबर को प्रतिवर्ष किसान मेला का आयोजन अपने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में करते है।0
0
Report
अलीगढ़ के छर्रा में मां काली शोभायात्रा के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ छर्रा में मां काली की शोभायात्रा के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल नाग-नागिन रोड शो में नृत्य कर रहे कलाकारों और दर्शक के बीच हुआ विवाद मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना के बाद कस्बे में मामला बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को कराया अलग थाना छर्रा क्षेत्र की घटना पुलिस जाँच में जुटी0
0
Report
रामनिवास बाग में आधुनिक पर्यटन स्थल बनेगा: दो बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के रामनिवास बाग को लेकर जेडीए की बड़ी कवायद\nबाग को आधुनिक पर्यटक स्थल पर विकसित करने की बड़ी कवायद\nजेडीए ने इसके लिए तैयार किया है दो प्रोजेक्ट्स का खाका\nरामनिवास बाग के सावन भादो पार्क में राजस्थान उत्सव पार्क\और बारादारी क्षेत्र में रॉयल हैप्पीनेस पार्क किए जाएंगे विकसित\दोनों प्रोजेक्ट्स स्क्रेप मैटेरियल से किए जाएंगे विकसित\राजस्थान उत्सव पार्क में दिखाई देगी ऐतिहासिक इमारतों की झलक\हर संभाग की ऐतिहासिक इमारतों की निर्मित होगी प्रतिकृति\रॉयल हैप्पीनेस पार्क बच्चों के लिए होगा प्रमुख आकर्षण का केंद्र\जहां जंगली जानवर व विभिन्न प्रजातियों के दिखाई देंगे डायनोसर\मानव रूप में आकर्षक व रोजक अंदाज में दिखाई देंगे\n\nएंकर- जयपुर शहर के रामनिवास बाग को एक आधुनिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की जयपुर विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। जहां रामनिवास बाग के एक हिस्से में राजस्थानी स्थापत्य कला से पर्यटक रूबरू होंगे वहीं दूसरे हिस्सा खासकर बच्चों को खूब लुभाएगा। क्या है पूरा मामला जानने के लिए देखें जी मीडिया की ये एक्सक्लुसिव खबर-\nवीओ- रामनिवास बाग जयपुर शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक उद्यानों में शामिल है। पिछले कुछ वर्षों में इस उद्यान को लेकर शहर के लोगों और पर्यटक में आकर्षण काफी कम हो गया है। लेकिन अब इस रामनिवास बाग को आधुनिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए जेडीए ने दो अलग-अलग प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। एक प्रोजेक्ट रामनिवास बाग के सावन भादो में प्रस्तावित है तो दूसरा प्रोजेक्ट बारादारी क्षेत्र में प्रस्तावित है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए जेडीए ने निविदा जारी कर दी है। निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। निविदा प्राप्त करने के करीब महीने भर में निविदा में चयनित फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि एक वर्ष है। इसका सीधा मतलब है कि दिसंबर 2027 तक दोनों प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने की पूरी उम्मीद है। आपको सबसे पहले सावन भादो पार्क में विकसित किए जाने वाले प्रोजेक्ट की विस्तार से देते हैं जानकारी\n\n-सावन भादो पार्क में राजस्थान उत्सव पार्क विकसित किया जाएगा।\n-इस प्रोजेक्ट की लागत 22.87 करोड़ रुपए है।\n-यह पार्क वेस्ट टू वंडर की अभिनव धारणा पर विकसित किया जाएगा।\n-दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।\n-इसमें लोहे के स्क्रेप, मशीनों के पुराने पुर्जे, बर्तन, बॉयलर एवं\n-अन्य अनुपयोगी औद्योगिक सामग्री का उपयोग कर कलात्मक संरचनाएं बनाई जाएंगी।\n-इन कलात्मक संरचनाओं में राजस्थान के सभी दस संभाग क्षेत्रों की स्थापत्य कला प्रदर्शित की जाएगी।\n-प्रोजेक्ट के तहत पूरे सावन भादों पार्क को दस संभागों के अनुसार दस जोन में विभाजित किया जाएगा।\n-हर जोन में उस संभाग के प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों की हूबहू प्रतिकृति बनाई जाएगी।\n-इन प्रतिकृतियों का निर्माण स्क्रेप मैटेरियल से किया जाएगा।\n-भरतपुर जोन में भरतपुर संभाग के डीग पैलेस,गीता मंदिर और रणथंभौर किले की प्रतिकृति बनाई जाएगी।\n-कोटा जोन में कोटा संभाग में स्थित कोटा के किशोर सागर किशोर सागर जग मंदिर,गढ़ पैलेस,\n-बूंदी के केशर बाग की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-बांसवाड़ा जोन में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर,अर्थूना मंदिर,\n-उदयपुर जोन में उदयपुर के सिटी पैलेस,जग मंदिर,एकलिंगी मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-पाली जोन में रणकपुर जैन मंदिर,जोधपुर जोन में जोधपुर का मेहरानगढ़ किला,पटवा हवेली,जैसलमेर का किला,\n-बीकानेर जोन में बीकानेर का लालगढ़ पैलेस एंड म्यूजियम,रामपुरिया हवेली,जूनागढ़ का किला,\n-अजमेर जोन में पुष्कर स्थित ब्रह्माजी का मंदिर,अढ़ाई दिन का झोपड़ा,पुष्कर मंदिर की प्रतिकृति निर्मित की जाएगी।\n-इसी तरह जयपुर जोन में हवामहल,गलताजी और जलमहल और झुंझुनू के रानी सती मंदिर की प्रतिकृति बनाई जाएगी ।\n-इसके साथ ही ब्लू पॉटरी,थेवा कला,मोजड़ी एवं फड़ चित्रकला जैसी पारंपरिक लोक कलाएं प्रदर्शित होगी।\n-यहां आकर्षक लाइटिंग,हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग,पाथवे,जल संरचनाएं,\nएम्फीथिएटर,पार्किंग,शौचालय,सुरक्षा व्यवस्था और\n-अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।\n\nजीएफएक्स आउट\n\nवाइस- रामनिवास बाग परिसर में रविंद्र मंच से लगते बारादारी क्षेत्र में जेडीए की ओर से रॉयल हैप्पीनेस पार्क प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण खासकर बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। आपको बताते हैं कि इस रॉयल हैप्पीनेस पार्क में ऐसा क्या होगा जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा\n\nजीएफएक्स इन\n-इस रॉयल हैप्पीनेस पार्क प्रोजेक्ट की कुल लागत 12.28 करोड़ रुपए है।\n-इस प्रोजेक्ट में चार जोन-जंगल रॉयल्स,डाइनो रॉयल्स,रॉयल सेल्फीस व अदर एमिनिटिस होंगे।\n- Jungle Royals जोन में जंगल के जंगली जानवरों की मानव रूप में आकर्षक कलाकृति निर्मित की जाएगी।\n-इन कलाकृतियों के नाम भी बच्चों के लिए लिहाज से काफी रोचक रखे गए हैं।\n-हिस्मत महाराजा बाघ सिंह,चिंकारा चमचे,लंगूर प्रधान,ऊंट पुरोहित,सेनापति भालू,फौजी तेंदुआ,\n-हैरानी मोरनी,प्रिंसेस गोडावणी व प्रिंस कैराकेट जैसे रोचक नाम रखे गए हैं।\n-डाइनो रॉयल्स जोन में विभिन्न प्रजातियों के डायनोसोर भी मानव रूप में रोचक अंदाज में दिखाई देंगे।\n-रॉयल सेल्फीस जोन में मैजिक मिरर पैवेलियन,मटका सेल्फी स्ट्रक्चर व इमोजी स्कल्पचर आदि निर्मित किए जाएंगे।\n-ADAR मिनिटिस जोन में वयस्कों के लिए शाही अंदाज का मैरी गो राउंड, प्ले ग्राउंड व फूड कियोस्क आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।\n\nजीएफएक्स आउट\n0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ जंक्शन में दो महिलाएं 51.37 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत दो महिलाओं को 51.37 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं रीना रानी (पंजाब) और सिमरजीत कौर (पंजाब) की निवासी हैं। दोनों पंजाब की निवासी हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है。0
0
Report
जोधपुर में बकाया रकम के विवाद पर हमला, युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पुरानी बकाया रकम के विवाद में लाठी-सरियों से हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महात्मा गांधी अस्पताल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने और शव नहीं उठाने की मांग पर अड़ गए। मामला 15 अक्टूबर की रात का है। परिवादिया सावित्री सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, बकाया रकम के विवाद में 15 से 20 युवकों ने संजय सोनी और उसके मित्र भरत लौंगानी पर लाठियों, लोहे के पाइप और हॉकी से हमला किया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान 45 हजार रुपए और दो मोबाइल भी छीन लिए गए। हमले में दोनों युवक घायल हो गए थे। युवक की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। सूचना पर माता का थान थाना अधिकारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, काफी देर तक समझाइश के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े हैं。0
0
Report
एसपी ने पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए
Dholpur, Rajasthan:एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर दिए निर्देश धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, एएसपी हवा सिंह सहित सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी रहे मौजूद。 एसपी सांगवान ने कहा कि सभी थानाधिकारी अपने थाना क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत की स्थिति का विस्तृत आकलन तैयार रखें। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, आपसी रंजिश, संभावित विवादों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में हो सके。 बैठक में 60 और 90 दिवस में निस्तारण योग्य प्रकरणों की समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता से निस्तारण करें। अनुसंधान में साक्ष्य संकलन और दस्तावेजों की पूर्ति समय पर करें。 ई-साक्ष्य की प्रगति की भी समीक्षा की। जिन प्रकरणों में ई-साक्ष्य तैयार नहीं हुआ है या लिंकिंग शेष है, उनकी सूची तैयार कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। एसपी ने अपराध रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़, नियमित गश्त और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर के लिए रोगी वाहन दान किया
Ajmer, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने रेड क्रॉस सोसायटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विधायक कोष से रोगी वाहन की सौगात प्रदान की है... रेड क्रॉस सोसायटी के आग्रह पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जवाहर लाल नेहरू अस्पताल प्रबंधन की अनुशंसा पर उपलब्ध करवाई गई इस एंबुलेंस के उपयोग से दूर दराज ग्रामीण इलाकों में रोगियों को सुलभ उपचार के साथ साथ समय रहते अस्पताल तक लाया जा सकेगा.. इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.. बाइट - वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष विधानसभा0
0
Report
जयपुर में 120 फीट रावण: मुस्लिम कारीगरों की कला से दशहरे की नई कहानी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जिस रावण को आग में खाक करना है... उसे शानदार बनाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं 25 मुस्लिम कारीगर। डेढ़ महीने की मेहनत... और महज दो मिनट में सब राख। क्योंकि इनके लिए रावण बनाना सिर्फ हुनर नहीं, इबादत है। जयपुर के श्रीराम मंदिर में पांच पीढ़ियों से यह मुस्लिम परिवार रावण को आकार दे रहा है। इस बार 120 फीट के रावण को ऐसा रौब देने की तैयारी है कि जलने से पहले हर नजर उसी पर ठहर जाए। देखिए... राम की नगरी नहीं, गुलाबी नगरी से गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेमिसाल तस्वीर। वीओ-1- रावण अहंकारी था। उसके अहंकार को कोई पसंद नहीं करता, लेकिन उसका पुतला ऐसा बने कि देखने वाला देखता रह जाए। चेहरे पर रौब हो, नाक-नक्श शानदार हों और सीना ऐसा तना हो कि दूर से ही लंकापति का अहंकार झलकने लगे। जिस रावण को आखिर में आग के हवाले करना है, उसे खूबसूरत बनाने के लिए 25 मुस्लिम कारीगर दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। डेढ़ महीने की मेहनत महज दो मिनट में राख हो जाएगी, लेकिन इन कलाकारों के चेहरे पर शिकन नहीं होगी। यह कहानी है मथुरा के मुस्लिम कारीगर चांद बाबू और उनके परिवार की। जयपुर के आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में यह परिवार पीढ़ियों से रावण के पुतले तैयार कर रहा है। मंदिर परिसर में रहते हैं तो चूल्हे पर न मांस पकता है, न लहसुन-प्याज। इनके लिए रावण बनाना महज रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि कला की साधना है। 55 वर्षीय चांद बाबू कहते हैं, रावण अहंकारी था। सच्चाई के सामने उसका अहंकार नहीं टिक पाया। मगर जब हम उसका पुतला बनाते हैं तो कोशिश रहती है कि वह सबसे सुंदर और रोबदार दिखाई दे। उसकी आंखें, मूंछें, नाक-नक्श और छाती ऐसी बनाएं कि लगे सचमुच लंकापति सामने खड़ा है। हमारी और हमारे 25 साथी कलाकारों की कोशिश रहती है कि जयपुर का रावण देश के सबसे खूबसूरत पुतलों में गिना जाए। यही हमारी कला है और यही हमारे लिए पूजा है। चांद बाबू कहते हैं कि रावण के पुतले का एक-एक हिस्सा बनाने में मेहनत लगती है। बांस का ढांचा खड़ा करने से लेकर चेहरे को आकार देने और सजावट तक कई सप्ताह गुजर जाते हैं। मगर दशहरे की शाम जब पुतला जलता है तो डेढ़ महीने की मेहनत महज दो मिनट में खत्म हो जाती है। वे कहते हैं, हमें कभी इस बात का मलाल नहीं होता कि इतनी मेहनत से बनाया पुतला इतनी जल्दी क्यों जला दिया। रावण का यही हश्र हुआ था। उसके पुतले का भी यही होना है। हमारी खुशी इस बात में है कि जलने से पहले लोग हमारी कला की तारीफ करें। वीओ-2- आदर्श नगर में रावण के पुतले तैयार करने वाले चांद बाबू के मुताबिक उनके परिवार ने जयपुर में करीब 60-70 साल पहले रावण बनाने की शुरुआत की थी। उस समय महज 20 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जाता था। इसके लिए 250 रुपए मेहनताना और 10 रुपए इनाम मिलता था। समय बदला तो रावण का कद भी बढ़ता चला गया। इस बार 120 फीट ऊंचा रावण और 105 फीट ऊंचा कुंभकर्ण तैयार किया जा रहा है। रावण की ऊंचाई इतनी अधिक है कि उसे खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ेगी। चांद बाबू के मुताबिक इस बार रावण निर्माण का मेहनताना एक लाख रुपए तय हुआ है। इस मुस्लिम परिवार की परंपरा का सबसे दिलचस्प पहलू उसकी जीवनशैली है। रावण बनाने के लिए परिवार के सदस्य दशहरे से करीब डेढ़-दो महीने पहले जयपुर पहुंच जाते हैं। श्रीराम मंदिर परिसर ही उनका अस्थायी घर बन जाता है। चांद बाबू और उनके भाई राजा खां बताते हैं कि यहां रहते हुए पूरा परिवार सात्विक भोजन करता है। रसोई में मांसाहार तो दूर, लहसुन-प्याज तक नहीं बनाया जाता। बच्चे भी इसी माहौल में बड़े हुए हैं। चांद बाबू बताते हैं कि रावण बनाने का हुनर उन्हें विरासत में मिला है। उनके पिता लखो भाई को लोग 'रावण वाले भाई' के नाम से जानते थे। वे महज छह साल की उम्र में अपने दादा के साथ जयपुर आए थे। तब श्रीराम मंदिर में दशहरा मेले की शुरुआत हुई थी। परदादा से शुरू हुआ यह सिलसिला दादा, ताऊ और पिता से होते हुए अब पांचवीं पीढ़ी तक पहुंच चुका है। परिवार की छठी पीढ़ी भी बांस बांधना, ढांचा तैयार करना और पुतलों के चेहरे बनाना सीख रही है। चांद बाबू कहते हैं कि उनके बुजुर्गों ने जो कला सौंपी, उसे आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। रावण का विशाल पुतला तैयार करने में सिर्फ कारीगरी ही नहीं, भारी मात्रा में सामग्री भी लगती है। चांद बाबू के मुताबिक इस बार 120 फीट के पुतले के निर्माण में 600 बांस, पांच क्विंटल मैदा, तीन क्विंटल खाकी कागज (मलेट), 200 किलो जेवड़ी, 200 किलो सफेद रद्दी, 150 किलो सन की रस्सी और 35 किलो धागे का इस्तेमाल हो रहा है। बांस से विशाल ढांचा तैयार करने के बाद कागज और अन्य सामग्री से रावण को आकार दिया जाता है। इसके बाद चेहरे, मुकुट और सजावट का काम होता है। कारीगरों की सबसे ज्यादा मेहनत रावण के चेहरे को रोबदार बनाने पर रहती है。 ब Bite- राजा, कारीगर बहरहाल, जयपुर का यह दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द की कहानी भी कहता है। एक ओर श्रीराम मंदिर का परिसर है, दूसरी ओर मुस्लिम परिवार की पीढ़ियों पुरानी कला। यहां न धर्म की दीवार हुनर के आड़े आती है, न परंपरा के। चांद बाबू और उनके साथी हर साल रावण को पहले से ज्यादा भव्य बनाने का संकल्प लेकर आते हैं। उन्हें पता है कि दशहरे की शाम उनकी पूरी मेहनत आग की लपटों में समा जाएगी। लेकिन उनके लिए यही इस कला की खूबसूरती है........हाथों से रावण को आकार देना और फिर अपनी आंखों के सामने अहंकार को राख होते देखना।0
0
Report
अंता चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार
Baran, Rajasthan:चाकूबाजी की घटना में युवक गंभीर घायल, घायल युवक को कोटा किया रेफर, घटना के बाद आरोपी फरार, बारां जिले के अंता में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें मानपुरा निवासी मोहित नामक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे कोटा रेफर किया गया है वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएसपी पुष्पेन्द्र सिंह आडा ने बताया कि मानपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें मोहित नामक युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा रेफर किया गया दूसरी ओर वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अंता पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वही पंचायत चुनावों से पहले हुई इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज के बाहुबली विशाल सिंह की रिहाई के बाद फिर उभरी पुरानी अदावत
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना गोपालगंज में बाहुबल की पुरानी अदावत फिर चर्चा में, सात साल बाद विशाल सिंह की जेल से रिहाई हुई बिहार के गोपालगंज में बाहुबल और वर्चस्व की पुरानी कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है चर्चित बाहुबली विशाल सिंह की करीब सात साल बाद भागलपुर जेल से रिहाई होने पर। विशाल सिंह के जेल से बाहर आते ही सतीश पांडे और उनके बीच पुरानी अदावत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कभी गोपालगंज में वर्चस्व की लड़ाई और गैंगवार की घटनाओं ने पूरे बिहार का ध्यान खींचा था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुराने विवाद एक बार फिर कोई नया मोड़ लेंगे? वही गोपालगंज में जेडीयू के बाहुबली विधायक आमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडे का भाई सतीश पांडेय पिछले दो दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। सतीश पांडे पर लगभग 90 से 100 हत्या, रंगदारी, लुट जैसे गंभीर मुक़दमे दर्ज हैं। तो वही विशाल सिंह पर 40 से 50 गंभीर मुकदमे दर्ज। गोपालगंज जिले में विधायक आमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडे का भाई सतीश पांडेय और विशाल सिंह की वर्चस्व की लड़ाई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के रहने वाले विशाल सिंह पर भी हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप लगते रहे हैं। साल 2019... गोपालगंज में वर्चस्व की लड़ाई ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब जेपी यादव समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया। इस प्रकरण में सतीश पांडे और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी सामने आए थे। कभी सतीश पांडे के करीबी रहे जेपी यादव से बाद में उनके संबंध बिगड़ गए और वह विशाल सिंह के गुट से जुड़ गए थे। वही विशाल सिंह ने ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए कहा बाहुबली सतीश पांडे और उनके विधायक भाई पप्पू पांडे के वजह से हम अपराध की दुनिया में आए। मैं जब नाबालिक था तो गलत मुकदमा में हमें फंसा कर जेल भेज दिया गया। हमारे घर परिवार के लोगों का शोषण किया मारा गया। इस वजह से हम इस अपराध की दुनिया में आए। आम बच्चों की तरह मैं भी पढ़ लिखकर पुलिस अधिकारी बनना चाहता था। लेकिन मेरे दुश्मन पप्पू पांडे और अमरेंद्र पांडे ने मुझे फंसा कर जेल भेज दिया और मुझे अपराध की दुनिया में आने पर मजबूर किया। अमरेंद्र पांडे और पप्पू पांडे ने जेपी यादव और उनके परिवार की हत्या कराई है। साल 2019 में बिहार और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने विशाल सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस वक्त पुलिस ने उसके गिरोह के कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क और हथुआ अनुमंडल में दर्ज कई आपराधिक मामलों का जिक्र किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पुरानी अदावत और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, अलग-अलग घटनाओं में किसकी क्या भूमिका रही, यह संबंधित मामलों के रिकॉर्ड और न्यायिक प्रक्रिया से ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, विशाल सिंह की रिहाई के बाद गोपालगंज में बाहुबल और पुरानी अदावत की कहानी फिर सुर्खियों में है। अतीत में वर्चस्व की लड़ाई से दहशत का दौर देख चुके इस जिले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पुरानी अदावत सिर्फ चर्चा तक सीमित रहेगी, या आने वाले दिनों में घटनाक्रम कोई नया मोड़ लेगा? बाइट — विशाल सिंह,0
0
Report
मंगेर के कल्याणपुर दुर्गा पूजा: मलेशिया ट्विन टावर जैसी भव्य पंडाल आकर्षण
Munger, Bihar:मुंगेर: मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर सजा मां दुर्गा का दरबार, विक्टोरिया हाउस में महादेव के दर्शन,कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी समेत कई चर्चित कलाकारों के कार्यक्रम प्रस्तावित मुंगेर। जिले के कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार इस बार एक अलग और भव्य स्वरूप में सजकर तैयार हो रहा है। मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनस ट्विन टावर की तर्ज पर विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं, पंडाल के भीतर विक्टोरिया हाउस की थीम पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन, आकर्षक झरना, लेजर शो और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर सजने वाली कल्याणपुर की दुर्गा पूजा ने मुंगेर सहित आसपास के जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस बार पंडाल की सजावट में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर झरने की आकर्षक संरचना श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी। मां दुर्गा के दरबार तक पहुंचने वाले रास्ते में शीशे पर कलात्मक नक्काशी, एलईडी गेट और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है। वहीं, विक्टोरिया हाउस की तर्ज पर तैयार किए जा रहे हिस्से में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होंगे। पंडाल में लेजर शो की भी व्यवस्था की गई है, जो रात के समय इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएगा। 363 वर्ष से अधिक पुरानी है पूजा की परंपरा कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी की पूजा का इतिहास 363 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। प्रत्येक वर्ष यहां बनने वाले भव्य पंडाल को देखने के लिए मुंगेर के अलावा आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार पूजा महोत्सव के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बर्नी होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड एवं हरिओम होमियो के प्रबंध निदेशक और प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से प्रत्येक वर्ष पूजा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष अरुण मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया था, जबकि इस बार मलेशिया के ट्विन टावर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल तथा भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे के द्वारा कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन होगा इसके अलावे 10वीं पूजा को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल्याणपुर की दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भी सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। मालदा रेल मंडल की ओर से कल्याणपुर रोड स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक जमालपुर और सुल्तानगंज के बीच 12 कोच वाली मेमू विशेष ट्रेन चलाने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याणपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के अनुसार, स्टेशन पर भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए मालदा कंट्रोल रूम में वार रूम स्थापित किया गया है। रेलवे के अधिकारी और पर्यवेक्षक कर्मचारी 24 घंटे परिचालन की निगरानी कर रहे हैं। निर्धारित अवधि में कल्याणपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। इस बार कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार धार्मिक आस्था, भव्य सजावट, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। बाइट: डॉ. नीतीश चंद्र दुबे, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक0
0
Report
बांसवाड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा का हेलीपेड पर स्वागत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा सीएम भजनलाल शर्मा पहुचे बांसवाड़ा त्रिपुरा सुंदरी हेलीपेड पर हुआ सीएम का स्वागत बीजेपी पदाधिकारियों ने किया सीएम का स्वागत सीएम हेलीपेड से मंदिर के लिए हूए रवाना0
0
Report
Advertisement
