Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai Suburban400093

Rohit Arya case, In police encounter RohitArya shot dead, police rescued 20 people (17arechildren's)

Oct 31, 2025 08:35:22
Mumbai, Maharashtra
Rohit Arya case, in police encounter Rohit Arya shot dead, police after hard effort and struggle,rescued 20 people among them 17 are children's, About Rohit Arya it is said that he was psychotic person he has kidnapped 20 people among them 17 children's, in powai, Mumbai, after police rescued,all people were brought for medical checkup at Seven hill's hospital, marolAndheriMumbai, after medical treatment, shri Murji patelji (MLA Andheri Vidhansabha) reportedOkay all were send to there places.
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 31, 2025 14:53:13
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड करने से पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश फैल गया है। इस प्रकरण को लेकर सतनामी समाज के साथ-साथ आदिवासी समाज ने भी कड़ी निंदा की है और संयुक्त रूप से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, विजय सिंधी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो डाला है जिसमें उसने गुरु घासीदास बाबा के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। इस वीडियो से सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुँचा है। मामले को लेकर समाज के लोग भारी नाराज हैं और उन्होंने इसे प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए घातक बताया है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 31, 2025 14:52:59
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 31, 2025 14:52:41
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बूथ संख्या 135 में जीवित लोगों को मृत घोषित कर उनके नाम काटे गए, जबकि कई मृत व्यक्तियों और काल्पनिक नामों को मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। सबसे गंभीर मामला 74 वर्षीय राधेलाल खरे का है जो पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं, लेकिन मतदाता सूची में उन्हें मृत दिखाकर उनका नाम हटा दिया गया। वहीं, कुछ मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में बने हुए हैं और 121 वर्षीय “गंगा यादव” जैसी प्रविष्टियाँ फर्जीवाड़े की पोल खोलती हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यह सब भाजपा को लाभ पहुँचाने के लिए किया गया सुनियोजित षड्यंत्र है।बूथ स्तर के आँकड़े भी कांग्रेस के दावों को मजबूती देते हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बूथ संख्या 135 पर 256 वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 142 कांग्रेस आगे थी 114 वोट से। लेकिन 2023 में यह बढ़त घटकर सिर्फ 37 वोट रह गई, और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अंतर मात्र 20 वोट पर सिमट गया। कांग्रेस का कहना है कि यह मतदाता सूची में हेरफेर का सीधा नतीजा है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम काटे गए, मृत व्यक्तियों के नामों को सूची में बनाए रखा गया और नए फर्जी नाम जोड़कर वोटों का संतुलन बदला गया। एमबीयंस –विजय केशरवानी (ग्रामीण जिला अध्यक्ष कांग्रेस) कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की SIR प्रणाली का उपयोग मतदाता सूची से छेड़छाड़ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इस प्रणाली का विरोध कर चुके हैं, क्योंकि यह चुनावों को प्रभावित करने का नया माध्यम बन चुकी है। केशरवानी ने कहा, बिहार में इस प्रणाली का दुरुपयोग हो चुका है, और अब अगर इसे पारदर्शिता के बिना पूरे देश में लागू किया गया तो लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मतदाता सूची की जाँच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा बाइट –विजय केशरवानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष,ग्रामीण) बाइट –राधेलाल खरे (जिसे मृत घोषित किया गया) कांग्रेस ने लवोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान के तहत मतदाता सूची की पूरी जाँच की माँग की है। पार्टी का कहना है कि अब तक चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि किन मतदादाओं के नाम काटे गए और किन्हें जोड़ा गया, जिससे यह शक और गहरा हो गया है कि भाजपा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है। साथ ही कहा, जब तक बेलतरा की वोट चोरी और मृतकों के नाम पर बने फर्जी वोटों की सच्चाई सामने नहीं आएगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा......
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 31, 2025 14:52:22
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 31, 2025 14:52:10
Haldwani, Uttar Pradesh::- काशी गंगा महोत्सव (01 नवंबर से 04 नवंबर, 2025) काशी गंगा महोत्सव का आयोजन 01 नवंबर, 2025 से 04 नवंबर, 2025 तक राजघाट पर किया जाएगा। इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ 01 नवंबर, 2025 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री रवींद्र जायसवाल और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। महोत्सव में संगीत की सभी विधाओं का प्रस्तुतीकरण होगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। राजघाट पर प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुतियाँ (01-11-2025 से 04-11-2025): * 01 नवंबर, 2025: पंडित माता प्रसाद मिश्र एवं पंडित रवि शंकर मिश्र (कथक युगल नृत्य), सुश्री कविता मोहन्ती (ओडिसी नृत्य), डॉ. दिवाकर कश्यप एवं डॉ. प्रभाकर कश्यप (उपशास्त्रीय गायन)। * 02 नवंबर, 2025: डॉ. ममता टंडन (कथक), पद्मश्री गीता चन्द्रन (भरतनाट्यम), प्रो. पं. साहित्य नाहर एवं डॉ. पं. संतोष नाहर (सितार एवं वायलिन जुगलबंदी)। * 03 नवंबर, 2025: पद्मश्री मालिनी अवस्थी (लोक गायन), सुश्री माधुरी शाम्भवी (कथक), चेतन जोशी (बाँसुरी वादन)। * 04 नवंबर, 2025: हंसराज रघुवंशी (भजन), डॉ. प्रेम किशोर मिश्र एवं साथी (सितार-सरोद जुगलबंदी), सुश्री शिवानी मिश्रा (कथक समूह नृत्य)। इसके अतिरिक्त, वाराणसी में आयोजित 'काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता' के विजेता कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नमो घाट पर 01 नवंबर, 2025 से 04 नवंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। :-देव दीपावली (05 नवंबर, 2025) देव दीपावली का आयोजन 05 नवंबर, 2025 को होना सुनिश्चित है। इस दिन वाराणसी के मनोरम घाटों पर देव दीपावली समितियों द्वारा और कुंडों एवं तालाबों पर उनकी समितियों द्वारा एक साथ दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपक व्यवस्था: * पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार/महोत्सव समिति, वाराणसी द्वारा 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों की व्यवस्था की गई है। * दीपक, तेल और बाती का वितरण 31 अक्टूबर, 2025 से राजघाट से आरंभ होगा। * दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए गंगा के घाटों और दूसरी ओर के तट को सम्मिलित करते हुए 20 सेक्टर बनाए गए हैं, तथा सभी सेक्टर के नोडल अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। विशेष आकर्षण: * देव दीपावली के अवसर पर 25 मिनट का 'काशी-कथा' का 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग तथा लेजर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। * इस शो में काशी की दिव्यता, इतिहास और आस्था के अनूठे संगम का प्रदर्शन किया जाएगा। * कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूँज से होगी, जो भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक है। * शो में भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान श्री हरि विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, कबीर-दास और तुलसीदास की भक्ति परंपरा से लेकर महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तक की 'कण-कण में काशी और रस-रस में बनारस!' की यात्रा दिखाई जाएगी। * 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो पर्यटकों के लिए निःशुल्क होगा और एक-एक घंटे के अंतराल पर 03 बार (रात्रि 08:15 बजे, रात्रि 09:00 बजे एवं रात्रि 09:35 बजे) संचालित किया जाएगा। * इसके अतिरिक्त, श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सम्मुख रात्रि 08:00 बजे 10 मिनट की ग्रीन आतिशबाजी का भी निःशुल्क आयोजन होगा। यह आयोजन वाराणसी को विश्व पर्यटन पटल पर एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Oct 31, 2025 14:51:55
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 14:51:54
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 31, 2025 14:51:38
Raigarh, Chhattisgarh:एंकर:- रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की हुंडई कार से ढाई क्विंटल (257.5 किलो) गांजा बरामद किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक उड़ीसा से गांजा लेकर कार में रायगढ़ की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर घरघोड़ा थाना पुलिस, साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 250 पैकेट (प्रत्येक एक किलो) गांजा रखा हुआ पाया। बरामद गांजे का कुल वजन 257.5 किलोग्राम है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की गई है। आरोपी से जब्त गांजा, कार और मोबाइल की कुल कीमत लगभग 58 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई संभव हो सकी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपने तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं, जिन पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ थाना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 31, 2025 14:50:32
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया कालिंदी महोत्सव, एक लाख दीपक से जगमगाया यमुना का बाबा मौजग़िरी घाट, जूना अखाड़े के संतो के साथ हजारों श्रद्धालु दीपदान में हुए शामिल। प्रयागराज के यमुना तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा मौजग़िरी घाट पर शुक्रवार को पूरी भव्यता के साथ कालिंदी महोत्सव का आयोजन किया गया। विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुना पूजन के बाद एक लाख से अधिक दिए मां यमुना की गोद में प्रवाहित किए गए। मां यमुना की भव्य आरती में विश्व कल्याण की कामना की गई। दीपक से सजे मौजगिरी घाट का अलौकिक नजारा देखते ही बन रहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव और जस्टिस प्रवीण गिरी ने जूना अखाड़े के महंत शिवानंद जी सहित अन्य संतों के साथ दीप प्रज्वलित कर कालिंदी महोत्सव की शुरुआत की। हजारों श्रद्धालु इस खास मौके के साक्षी बने। महोत्सव में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top