Back
एसपी सांई कृष्णा थोटा ने किया थाने का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
Mar 17, 2026 15:35:03
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा ने मंगलवार दोपहर सिवनी मालवा थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष एवं अभिलेख (रिकॉर्ड) कक्ष की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
एसपी थोटा ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया।
उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी को पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के लिए कहा।
साइबर अपराधों को लेकर भी एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में देरी से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, इसलिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके अलावा एसपी ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 17:35:170
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 17:33:350
Report
0
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 17:32:030
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 17, 2026 17:30:530
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 17, 2026 17:30:370
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 17, 2026 17:30:250
Report
608
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 17, 2026 17:15:43671
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 17, 2026 17:15:11Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ़ रिलीजन बिल विधानपरिषद में भी पास
चर्चा के बाद विधानपरिषद में बिल बहुमत से पास हुआ
अब ये बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद क़ानून का रूप लेगा.
500
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 17, 2026 17:05:30Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया कल चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देंगे
1054
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 17, 2026 17:05:18943
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 17, 2026 17:05:00934
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 17:04:151010
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 17:04:04917
Report