Back
अधिकारीयों की अनदेखी से आहत किसान फिर निकला पैदल, 150 किमी दूर भोपाल सीएम हाउस तक न्याय की आस
Mar 16, 2026 07:49:41
Seoni Malwa, Madhya Pradesh
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में प्रशासन के उदासीन रवैये से आहत दो किसान गुरुवार को न्याय की आस में पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान बानापुरा ब्रिज के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो पाया तो पगढाल ग्राम के किसान सोमवार को पुनः हाथों में तख्ती लेकर तेज धूप में करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं।
ग्राम पगढाल निवासी किसान मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रशासन ने समस्या के निराकरण का आश्वासन देकर उनकी पैदल यात्रा रुकवा दी थी। इसके बाद तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया और उनके चाचा के नाम से बने तीन आवासीय पट्टों में से दो पट्टे निरस्त कर दिए।
हालांकि उनके स्वयं के पट्टे के मामले में कोई ठोस निराकरण नहीं किया गया। किसान का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से आवासीय पट्टा बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के बाद अब किसान ने सीधे भोपाल स्थित सीएम हाउस तक पैदल पहुंचकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार पगढाल से भोपाल की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है, जिसे किसान हाथ में तख्ती लेकर पैदल तय करने निकल पड़ा है।
किसान का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 16, 2026 09:38:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 16, 2026 09:37:550
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 16, 2026 09:37:350
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 16, 2026 09:37:150
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 16, 2026 09:36:210
Report
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 16, 2026 09:36:100
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 16, 2026 09:34:53Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी के कोतवाली छेत्र अंतर्गत दुबे नर्सरी के पास घर मे रखे सिलेंडर में लगी आग। फायर बिग्रेड सहित पुलिस की डायल 112 मोके पर
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 09:34:38Noida, Uttar Pradesh:AGARTALA (TRIPURA): MANIK SAHA (TRIPURA CM) PRESS CONFERENCE
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 09:34:11Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: AAMIR KHAN (ACTOR) ON MEETING WITH MAHARASHTRA CM DEVENDRA FADNAVIS
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 16, 2026 09:34:000
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 16, 2026 09:33:340
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 09:33:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 16, 2026 09:33:060
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 09:32:480
Report