Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

अलवर में प्लॉट कब्जे के विवाद में भिड़ंत, लाठी-सरिए से घायल कई लोग

JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 09:32:48
Alwar, Rajasthan
अलवर में प्लॉट कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-सरिए चले; कई लोग घायल अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा फाटक पुलिया के पास प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-सरिए चल गए, जिसमें प्लॉट के पास रहने वाले एक परिवार के दो-तीन लोगों के सिर फूट गए। घटना में पार्षद सोनू चौधरी के सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पार्षद सोनू चौधरी कब्जा कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। योगेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ससुर गंगाराम सैनी के नाम से दो प्लॉट खरीदे हुए हैं। एक प्लॉट में परिवार रहता है, जबकि दूसरे प्लॉट में पशु बांधे जाते हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं की तूड़ी रखने के लिए छोटा कमरा बनाया जा रहा था, तभी पार्षद सोनू चौधरी कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुंचे और धमकी देने लगे। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि गंगाराम सैनी जबरन उस प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वह प्लॉट उनके परिचित रणजीत कुमार का है。 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया। हालांकि आरोप है कि इसके बावजूद काम जारी रखा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 10:51:05
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर को राहत दी है। पुलिस लाइन सभागार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने साइबर के शिकार डॉक्टर को बरामद किए गए 7 लाख रुपए वापस सौंप दिए। यह रकम अदालत के आदेश के बाद पीड़ित को सुपुर्द की गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दुधली रोड स्थित कीर्तपुरी कॉलोनी निवासी डॉ. प्रभात वर्मा के साथ जुलाई 2024 में बड़ी साइबर ठगी हुई थी। आरोपियों ने फोन कर आयुष्मान कार्ड के बिल भुगतान और कमीशन दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने डॉक्टर को विश्वास में लेकर अलग-अलग खातों में करीब 90 लाख 59 हजार 600 रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामला खुलासा होने पर डॉ. प्रभात वर्मा ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई! जांच के बाद पुलिस ने लखनऊ निवासी तीन आरोपियों अंकित जायसवाल, अभय शर्मा और विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से ठगी की रकम का हिस्सा भी मिला। अंकित जायसवाल के घर से 7 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अलावा उसकी महिला मित्र श्रद्धा दुबे के पास से एक स्कोडा सुपर्ब कार भी बरामद की गई, जिसे आरोपियों ने ठगी के पैसों से खरीदा था। बरामद नकदी को पुलिस ने मालखाने में जमा करा दिया था। बाद में पीड़ित डॉक्टर ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बरामद रकम उसी की है और मुकदमे के दौरान जरूरत पड़ने पर वह अदालत में पेश होने को तैयार है, इसलिए रकम उसे सुपुर्द की जाए। बाईट:- वियोम बिंदल एसपी सिटी
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 16, 2026 10:50:45
0
comment0
Report
VKVasim Khan
Mar 16, 2026 10:50:36
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ): नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में करीब 15 वर्षों से नाला टूटा हुआ है, जिस पर अब तक पटिया नहीं रखी गई है। यह रास्ता डी बाबा के स्थान को जोड़ता है, जहां से रोज़ बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। इसी रास्ते से पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज की हजारों छात्राएं भी आती-जाती हैं, लेकिन टूटा नाला और जर्जर सरकारी सड़क होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले नाले से गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार नाले की मरम्मत, पटिया लगाने और पानी के निकास की व्यवस्था करने के साथ सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगरवासियों में शर्मिला, सुनील मोदनवाल, मीरा देवी, अनिल कुमार आदि ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 10:50:04
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SAMBIT PATRA (BJP) ON CRIME CASES AGAINST WOMEN IN TAMIL NADU जहां तक तमिलनाडु की बात है, तो महिलाओं के खिलाफ क्राइम और POCSO केस बढ़ गए हैं। 10 मार्च को जो कुछ भी हुआ, उसी पर हम सभी शर्मिंदा हैं... 10 मार्च को थुथुकुडी जिले की एक 17 साल की लड़की शाम 6 बजे घर से निकली लेकिन जब वह 9 बजे तक वापस नहीं आई, तो उसके माता-पिता परेशान होने लगे। वे FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन पुलिस स्टेशन ने उन्हें दूसरे पुलिस स्टेशन भेज दिया... उसके बाद बदकिस्मती से उस बच्ची का मृत शरीर 11 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे मिला... कहा जा रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और बेरहमी से हत्या कर दी गई... यह आज तमिलनाडु में कानून की कमी की वजह से है... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कहते हैं कि वे तमिलनाडु के फादर हैं... उनके समय में तमिलनाडु में करीब 60% क्राइम बढ़ गया है। मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु सरकार उस लड़की के परिवार से माफी मांगेगी..
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 16, 2026 10:49:33
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में समस्त हिंदू समाज द्वारा नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन दिया है उनके आरोप है कि शहर में गौवंश की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हाती जा रही है। क्योंकि नगर निगम की लापरवाही के कारण गौ माता की उचित देखभाल नहीं हो पा रही है। उनकी माँग हैं। नगर निगम के द्वारा चलाई गई कई एम्बुलेंस बंद पड़ी हैं उन्हें तत्काल चालू कराया जाए। वार्ड 56 में केवल 3 एम्बुलेंस ही चालू हैं, जोकि वहाँ के लिए पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए एम्बुलेंस की संख्या और बढ़ाई जाए। रात्रि के समय मृत गौवंश को उठाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं रहता हैं इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए। आदर्श गौशाला से गौवंश को बाहर क्यों निकाला जाता है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पालत गौ माता को पकड़ने की कार्यवाही बंद की जाए। बीमार गौवंश के इलाज के लिए पशु चिकित्सक समय पर नहीं आते, इसलिए नियमित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोशाला में प्रतिदिन लगभग 20-25 गौवंश की मृत्यु हो रही है, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। गौशाला में बीमार गौवंश का इलाज क्यों नहीं हो रहा, इसके लिए तत्काल स्थायी डॉक्टर और दवाई की व्यवस्था की जाए। इतना ही नहीं है समाज चेतावनी दिए की यादि 7 दिनों के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो सभी गौ सेवक और सनातन समाज के लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसलिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन से निवेदन किया हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाए। अन्यथा इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हिन्दू समाज के साथ ही एक बुजुर्ग महिला कविता भार्गव निवासी तेली की बजरिया भी पहुचीं थी इनका आरोप है कि नगर निगम ने उनकी दो गायों को लेजाकर लाल Tippaera गौशाला भेज दिया। जिनको वापस नही कर रहे जिसको दिलाया जाए। एडमिशन कमिश्नर टी प्रतीक राव ने ज्ञापन लेकर सभी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। बाइट- अनंत शर्मा- गौ सेवक बाइट- कविता भार्गवा- गौ पालक बाइट- टी प्रतीक राव- एडिशनल कमिश्नर नगर निगम
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 10:49:25
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में सोमवार को पंचायत के दौरान हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक में दामाद अफसर खान उर्फ बौरा ने चाकू से हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार अफसर खान और उसकी पत्नी साइमा खान (30) के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण साइमा पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान किसी बात पर आरोपी अफसर खान अचानक उग्र हो गया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी सास आसमा (54) और साला आदिल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर अनुराग आर्य, मानुष पारीक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 16, 2026 10:49:18
Raipur, Chhattisgarh:बस्तर में घटनाएं हो रही है. दोषियों पर कार्रवाई ना होने से उनके हौसले बुलंद है. 5 महीने से बच्ची गर्भवती है. सरकार आरोपियों को बचा रही है. यह आदिवासी बच्चियों का सवाल है. सरकार गंभीर नहीं है. इस मामले को साधारण तौर पर सरकार ले रही है. बीजेपी सरकार में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- विपक्ष का आरोप निराधार है. किसी आरोपी को नहीं बचाया जा रहा है. तीनों बच्चियां वर्तमान में पोटा केबिन में नहीं पढ़ती. तीनों बच्चियों और परिजनों ने जवाब दिया है कि स्वयं से वह आना - जाना करते है. ऐसी कोई घटना में सरकार लीपापोती नहीं करती है. ऐसी कोई घटना होती है तो सरकार कार्रवाई करती है. पोटा केबिन पूरे जिला कलेक्टरों के देख रेख में चलती है. प्रशासन की नजर हमेशा बनी रहती है. मामला संदिग्ध है. स्थानीय कलेक्टर के निर्देश पर जांच चल रही है. दोषी होगा उसपर कार्रवाई करेंगे
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 16, 2026 10:48:59
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि करीब 6 बीघा जमीन को लेकर वर्ष 1933 से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 72 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या से करीब चार महीने पहले कोर्ट का फैसला मृतक पक्ष के पक्ष में आया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। उन्हें लगा कि दोनों की हत्या के बाद जमीन पर दोबारा कब्जा किया जा सकता है। इसी प्रतिशोध में रिसेप्शन पार्टी के दिन दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमरजीत ने चंदन समेत 6-7 अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी वारदात की प्लानिंग की थी। घटना को अंजाम देने के लिए 5 से 6 कट्टों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने अमरजीत और चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी एसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी राज्य छोड़कर फरार हो गए थे। कुछ आरोपियों की लोकेशन झारखंड में भी मिली थी। वहीं अमरजीत और चंदन को भोजपुर से पकड़कर पूछताछ के लिए पटना लाया गया, जहां उन्होंने पूरी साजिश का खुलासा किया। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से 18 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। हालांकि पुलिस जांच में सभी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। फिलहाल इस घटना में शामिल 5 से 6 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए करीब 3000 रुपये में कट्टा खरीदा गया था, जबकि कुछ पुराने हथियार भी उनके पास पहले से मौजूद थे। इन्हीं हथियारों से दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 16, 2026 10:48:21
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन:नाहन(सिरमौर) भाजपा के सरकार पर वनमाफिया को संरक्षण देने के आरोप, भाजपा अध्यक्ष बोले शिलाई पेड़ कटान मामले में लीपापोती की कोशिश, कार्रवाई न होने पर भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी, दोषियों और बड़े अधिकारियों को बचाने की हो रही कोशिश:भाजपा न्यायपालिका के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की राजनीति:राजीव बिंदल बोले केंद्र सरकार को बदनाम करने की हो रही कोशिश, मुख्यमंत्री द्वारा पेश की जा रहे हैं गलत आंकड़े: बिंदल कांग्रेस का मीडिया कर्मियों के साथ अन्याय पूर्ण रवैया निंदनीय-बिंदल हिमाचल भाजपा ने प्रदेश सरकार पर वन माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा सरकार द्वारा सीधी तौर पर वन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है。 विभिन्न प्रेस बयानों में सिरमौर जिला के शिलाई में सामने आए अवैध पेड़ कटान मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे मामले में लीपा पोती करने की कोशिश प्रदेश सरकार कर रही है और पेड़ कटान मामले में सरकार हर संभव दोषियों को बचाया जा रहा है जो सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि यदि जल इस मामले में प्रदेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी。 बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि इस मामले में पेड़ कटान दोषियों के साथ-साथ बड़े अधिकारियों को भी बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि DFO द्वारा यहां नियमों को दरकिनार कर 25 पेड़ को काटने की अनुमति दी गई उसका बावजूद मौके पर 300 से भी अधिक पेड़ों का कटान हुआ ऐसे में यहां कानून डीएफओ के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ कटान की आरोपीयों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि इनको सीधे तौर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है。 बाईट: बलदेव तोमर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा वहीँ भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री पर मंडी में आयोजित न्यायपालिका के कार्यक्रम में राजनीति करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने राजनीति कर RDG को लेकर गलत बयान बाजी की है और सीधे तौर पर केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गलत आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है जो बेहद निंदनीय है। राजीव बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं बजट का हिमाचल की कांग्रेस सरकार गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है और लाभार्थियों तक योजनाओं का पैसा नहीं पहुंच रहा है。 बाईट: डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विभिन्न भाषणों में शिमला में एक पत्रकार को हरियाणा के विधायकों की फुटेज लेने से पुलिस द्वारा रोकना मामूली बात नहीं है बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रदेश सरकार के कहने पर ये प्रहार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये आदत रही है कि जब भी कोई विषय उनके खिलाफ नजर आता है तो मीडिया के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 40 महीनों में अनेकों बार मीडिया के कर्मियों के साथ कांग्रेस का अन्याय पूर्ण रवैया रहा है जो की निंदनीय है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 16, 2026 10:47:24
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई जारी रामगंजमंडी में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और मारामारी के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर में दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 16, 2026 10:47:09
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एकतरफा प्यार में हैवान बने उसके सिरफिरे प्रेमी ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था। मामले में आज एससी एसटी कोर्ट झालावाड़ ने बड़ा फैसला सुनते हुए आरोपी जुबेर खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट द्वारा आरोपी को एक लाख रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।   मामले में जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक महेश पाटीदार ने बताया कि 8 अक्टूबर 2021 को झालावाड़ जिले के पिडावा क्षेत्र के अमीरपुरा बाकीपुरा गांव में आरोपी जुबेर खान ने एक तरफा मोहब्बत में स्थानीय दलित युवती पूजा मैहर की धारदार चाकू से गला रेंत कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। चूंकि आरोपी विशेष समुदाय का था, ऐसे में उस दौरान झालावाड़ जिले भर में तनाव के हालात भी पैदा हो गए थे।   घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से ही आरोपी जेल में बंद रहा।  उक्त मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा एससी एसटी कोर्ट झालावाड़ में 29 गवाह तथा 59 दस्तावेज पेश किए गए। जिसके आधार पर विशिष्ट न्यायाधीश सुनीता मीणा ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी जुबेर खान को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट द्वारा आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 16, 2026 10:46:47
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने एजेंसी से स्कूटी चोरी करने का आरोपी सेल्स एजेंट गिरफ्तार किया, चोरीशुदा 9 स्कूटी की बरामद कुरुक्षेत्र: CIA2 के प्रभारी मोहन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में विवेक कुमार वासी मोहननगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह हर्ष हौंडा एजेंसी 100 फूटा रोड कुरुक्षेत्र पर मैनेजर है। दिनांक 13 मार्च को वह अपनी एजेंसी में دوपहिया वाहनों को चैक कर रहा था। उसे स्टॉक में से कुछ होंडा एक्टिवा गायब मिली, जिन्हें कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच बाद में अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। टीम ने एजेंसी से स्कूटी चोरी करने के आरोपी सेल्स एजेंट हरमनप्रीत सिंह वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 5 माह से एजेंसी में सेल्स एजेंट के रूप काम कर रहा था। आरोपी से चोरीशुदा 9 स्कूटी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। बाईट:- मोहन लाल, प्रभारी CIA2 कुरुक्षेत्र
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top