icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
Gaurav MishraGaurav MishraFollow16 Apr 2025, 07:13 am

बागेश्वर धाम स्टेशन के पास दिखा सांभरः रिहायशी इलाके में जंगली जानवर की एंट्री से दहशत

Gadha, Madhya Pradesh:राजनगर तहसील के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में एक सांभर के प्रवेश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह जंगली जानवर बागेश्वर धाम रेलवे स्टेशन के आस-पास देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं में भी भय का माहौल बन गया। गांव की गलियों में सांभर को देखते ही स्थानीय लोग उसे देखने के लिए एकत्र हो गए। हालांकि, सांभर ने अचानक उछलकूद शुरू कर दी, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। इस घटना को गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वर्तमान में वन विभाग की टीम बागेश्वर धाम के आसपास के क्षेत्र में सांभर की तलाश कर रही है। विभाग का प्रयास है कि जंगली जानवर को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top