icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हูล दिवस के कार्यक्रम पर प्रशासन के फैसले से Sido Kanho वंशजों में भारी नाराज़गी; सियासी घमासान

Sahibganj, Jharkhand:अमर शहीद सिदो कान्हो के वंशजो को hul दिवस पर कार्यक्रम करने से रोकने पर सियासत तेज हो गई हैं. एक ओर शहीद के वंशज इसे सरासर अन्याय बता रहे हैं तो भाजपा भी इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार को घर रही हैं. दरअसल झारखण्ड hul के नायक शहीद सिदो कान्हो के छठे वंशज मण्डल मुर्मू 20 जून को साहिबगंज सदर एसडीओ को एक आवेदन देकर hul दिवस में सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी थी. प्रशासन इजाजत देने के बजाय शहीद के वंशजो सहित भोगनाडीह के 53 लोगो के खिलाफ 126/135 के तहत नोटिस थमा दिया और hul दिवस पर कार्यक्रम करने से रोक दिया. इसपर शहीद के वंशज मण्डल मुर्मी ने आपत्ति जताया की हमारा धरती, हमारा वंशज, हमारा शहीद और हमारे लोगो को ही कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिला साथ में नोटिस भी थमा दिया. वही भाजपा इसपर सरकार को घेरते हुए कहा की शहीद किसी एक का नहीं होता हैं. उनकी पूजा सभी कर सकते हैं और उनके वंशजो का तो हक़ बनता हैं. तो सरकार या शासन प्रशासन किसी को पूजा करने से कैसे रोक सकता हैं. यहाँ की जनता सब देख रही हैं और समय आने पर इस सरकार को आइना दिखने का काम करेंगी. फिलहाल शासन के इस कार्यवाही से शहीद के वंशज और भोगनाडीह गांव में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश हैं।
0
0
Report
Advertisement

हूल दिवस पर भाजपा करेगी श्रद्धांजलि, सिदो-कानो चाँद भैरव की शहादत को नमन

Sahibganj, Jharkhand:30 जून झारखण्ड के हूल दिवस पर सभी पार्टियाँ अपने अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और कार्यक्रम करेंगे. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर पर हूल दिवस पर कार्यक्रम करेंगे. भाजपा संगठन के प्रमंडल प्रभारी बाल मुकुंद सहाय ने बताया कि शहीद सिदो कान्हो चाँद भैरव अंग्रेजी शासन के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ी है. उन्होंने क्षेत्र के मान सम्मान और अत्याचार के खिलाफ होलगुलान किया था. इसलिए हम सभी उनकी शहादत को याद करते हैं. बीजेपी का भी एक मंडल भोगनाडीह जायेंगे और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, और शहीद के वंशजो से मिलकर उनका सम्मान करेंगे. सबसे पहले हम सब बरहेट के पंचकठिया पहुंचेंगे जहाँ शहीद स्थल को नमन करेंगे. फिर भोगनाडीह की ओर प्रस्थान करेंगे. इधर जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं।
0
0
Report

गुनिया के सरकारी स्कूल भवन की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने जांच की मांग

Gumla, Jharkhand:घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निर्माणाधीन विद्यालय भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। सोमवार को ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सुशील खाखा को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में तीन नंबर ईंट, मिट्टीयुक्त बालू तथा सीमेंट की कम मात्रा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की तकनीकी जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले विद्यालय भवन में किसी भी तरह की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

244 कार्टन शराब साइकिल पार्ट्स के पीछे पकड़ी, एक गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - साइकिल पार्ट्स की आड़ में तस्करी की जा रही 244 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान - गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर अवैध शराब से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने कंटेनर से 20 लाख की शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। साइकिल पार्ट्स की आड़ में शराब गुजरात तस्करी की जा रही थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है。 डूंगरपुर जिले के एसपी ने बताया कि बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी की ओर से राजस्थान - गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक कंटेनर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया। चालक ने कंटेनर में साइकिल के पार्ट्स होने की बात कही, लेकिन गहन तलाशी लेने पर साइकिल के पार्ट्स के पीछे छिपाकर रखे गए चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 244 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक चालक नरेश कुमार, निवासी ढांड, थाना भट्टू, जिला फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में अनुसंधान कर रही है。
0
0
Report

रावल में ग्रामीणों का प्रदर्शन, चोरी-घटना पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर के रावल गांव निवासी समाजसेवी हेमराज मीणा के साथ कुंडेरा थाने में हुई कथित मारपीट एवं शांति भंग की कार्रवाई के विरोध में आज रांवल गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। और कथित मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने सहित चोरी की शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण सार्वजनिक करने, रावल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद करने, रावल एवं आसपास के गांवों में अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसे बंद करने, इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि समाजसेवी हेमराज मीणा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराने फरियादी के रूप में कुंडेरा थाने गए थे, लेकिन उनकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाए पुलिस द्वारा उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई तथा उन्हें शांति भंग की कार्रवाई में बंद कर न्यायालय में पेश किया गया। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह एक निर्दोष फरियादी के साथ गंभीर अन्याय होगा। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने, चोरी की शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण सार्वजनिक करने, रावल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद करने, ग्राम रावल एवं आसपास के गांवों में अवैध नशे का कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसे बंद करने, इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में भामाशाह सम्मान: 96 भामाशाह, 29 प्रेरक और मोरारका फिर सम्मानित

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला मुख्यालय के इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनियां थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने की। समारोह में जिलेभर के 96 भामाशाहों को 'शिक्षा श्री' तथा 29 प्रेरकों को शाला प्रेरकों सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान प्रवासी उद्योगपति एवं झुंझुनूं के प्रथम सांसद स्व. राधेश्याम आर. मोरारका के पुत्र गौतम आर. मोरारका को भी 12वीं बार भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। यह अपने आप में प्रदेश का एक अनूठा रिकॉर्ड माना जा रहा है। गौतम आर. मोरारका को पहला भामाशाह सम्मान वर्ष 2006 में मिला था। इसके बाद बीते 20 वर्षों में उन्हें 9 बार राज्य स्तर और 3 बार जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। खास बात यह है कि वर्ष 2019 से लगातार हर वर्ष राज्य अथवा जिला स्तर पर उन्हें भामाशाह सम्मान मिल रहा है। इसी समारोह में राजकीय अडूकिया विद्यालय चिड़ावा के प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी तथा डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा को भी शिक्षा के क्षेत्र में बतौर भामाशाह योगदान के लिए 'शिक्षा श्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में झुंझुनूं जिले के भामाशाहों ने सरकारी विद्यालयों के विकास के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं में समाज को कुछ लौटाने की परंपरा लगातार मजबूत हो रही है। यदि विद्यालय बेहतर परिणाम और गुणवत्तापूर्ण वातावरण बनाएंगे तो समाज का सहयोग भी लगातार बढ़ता जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित इस समारोह में ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से सहयोग करने वाले भामाशाहों और समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाले प्रेरकों का सम्मान किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, भामाशाह और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。
0
0
Report

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन कल; युवाओं में लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश

Ranchi, Jharkhand:युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने और बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार तथा शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई युवा संवाद चौपाल यात्रा का कल भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी यात्रा के संयोजन रंजन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया और उनके सुझावों व समस्याओं को सुना गया। यात्रा का उद्देश्य केवल राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित करना भी रहा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी होगी, जहां यात्रा के अनुभवों, युवाओं के सुझावों और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ABHA कार्ड अनिवार्य करने की पहल: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के लिए डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार प्रसूता मामले को लेकर काफी गंभीर है, प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर इलाज को लेकर सरकार अब डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को मजबूत करने की तैयारी में है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर में प्रसूताओं से जुड़े मामलों के बाद अब प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए ABHA यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कार्ड को अनिवार्य करने की पहल की जा रही है। ABHA कार्ड एक तरह की डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसमें हर मरीज को 14 अंकों का यूनिक हेल्थ नंबर मिलता है। पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस नंबर के जरिए मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जा सकती है। गर्भवती महिलाओं के मामले में इसमें उनकी गर्भावस्था से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दर्ज होगी। जैसे महिला का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन लेवल, ब्लड प्रेशर, शुगर रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट, पहले की बीमारी, ऑपरेशन और चल रहे इलाज की जानकारी।
0
0
Report

अनन्ता अस्पताल में पहली इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी वर्कशॉप: 7 मरीजों का सफल ईपीएस-आरएफए उपचार

Udaipur, Rajasthan:राजसमन्द के अनन्ता अस्पताल ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया। जिसमें 7 मरीजों की इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन सफलतापूर्वक किया गया। सभी मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क किया गया। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप का आयोजन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेन्द्रसिंह राणावत के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने इसे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में अत्याधुनिक हृदय रोग उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. राणावत ने बताया कि ईपीएस और आरएफए हृदय की अनियमित तेज धड़कन के उपचार की अत्याधुनिक तकनीक है। इस प्रक्रिया के माध्यम से हृदय की असामान्य विद्युत् गतिविधि का पता लगाकर उसका स्थायी उपचार किया जा सकता है, जिससे मरीजों को बार-बार होने वाली धड़कन की समस्या से राहत मिलती है जिससे आगे के जीवन में सुधार होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की उन्नत हृदय संबंधी सेवाओं की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ एवं अत्याधुनिक उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। वर्कशॉप में डॉ. सौहेल, डॉ. युवराज, डॉ. हेमिल, कैथलैब स्टाफ प्रवेश, भूपेन्द्र, राहुल, राजेन्द्र एवं शंकर की भागीदारी रही।
0
0
Report

यमुना जल परियोजना: झुंझुनूं में ऐतिहासिक एमओए से शेखावाटी को मिलने वाला पानी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं यमुना जल परियोजना पर एमओए के बाद झुंझुनूं में खुशी की लहर 30 साल पुरानी आस पूरी होने की जगी नई उम्मीद भाजपा नेताओं ने इसे शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया पूर्व विधायक शुभकरण बोले— डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा तोहफा पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने बताया अपनी वर्षों की पैरवी का परिणाम प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, सीआर पाटिल और सीएम का जताया आभार झुंझुनूं से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर करेंगे मुख्यमंत्री का अभिनंदन परियोजना पूरी होने पर झुंझुनूं सहित शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी शेखावाटी की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नई दिल्ली में राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुए इस समझौते के बाद झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं के साथ-साथ आमजन ने भी इसे शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। करीब 33 हजार 379 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरियाणा से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी झुंझुनूं, सीकर और चूरू तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना के लिए करीब 3900 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे। एमओए होने के बाद अब सरकार इसी वर्ष भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। परियोजना पूरी होने के बाद शेखावाटी के शहरों और गांवों में घर-घर यमुना का पानी पहुंचने की उम्मीद है। झुंझुनूं के लोगों का कहना है कि जिस यमुना जल परियोजना का इंतजार पिछले तीन दशक से किया जा रहा था। अब उसके धरातल पर उतरने की उम्मीद मजबूत हो गई है। क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शेखावाटी के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं दे सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक यमुना जल के नाम पर सिर्फ राजनीति की। जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने वादे को पूरा करते हुए एमओए करवा दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि अब जल्द ही परियोजना का कार्य भी शुरू होगा। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 से 2018 के दौरान लोकसभा में कई बार यमुना जल परियोजना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि आज केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा सरकार होने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनियां ने बताया कि मंगलवार को झुंझुनूं से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करेंगे। उनका कहना है कि यमुना जल परियोजना शेखावाटी के विकास और भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 में हुए यमुना जल समझौते के तहत राजस्थान को पानी आवंटित किया गया था, लेकिन करीब 30 वर्ष बाद अब इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाया गया है。 बाइट 01 : संतोष अहलावत, पूर्व सांसद (महिला) बाइट 02 : शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक (सिर पर पगड़ी) बाइट 03 : विश्वंभर पूनियां, भाजपा नेता (चश्मा लगाया हुआ)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top