Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बासागुड़ा पुलिस ने नेण्ड्रा में चलित थाना आयोजित किया, जंगलों से माओवादी स्मारक ध्वस्त

Nov 27, 2025 13:31:45
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
बस्तर जिले के थाना बासागुड़ा की टीम ने ग्राम नेण्ड्रा में चलित थाना एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों से सुरक्षा, विकास एवं माओवादी समस्या पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने नेण्ड्रा के जंगलों में माओवादियों द्वारा बनाए गए शहीदी स्मारक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है तथा माओवादी प्रभाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ACAmit Chaudhary
Nov 27, 2025 13:52:11
Faridabad, Haryana:Ballabgarh में मार्केट कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव बैसला ने पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। अध्यक्ष संजीव बैसला की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है और मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद किया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैसला एवं वाइस चेयरमैन के दायित्व ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री व बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष बल्लभगढ़ सहित अन्य गणमान्य ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। Zee मीडिया से खास बातचीत करते हुए नवनियुक्त बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजीव बैसला ने कहा कि बल्लबगढ़ की मंडी न सिर्फ इस क्षेत्र की बल्कि पूरे प्रदेश की महत्वपूर्ण मंडियों में से एक है, जिसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए टीमवर्क और पारदर्शी कार्यप्रणाली आवश्यक है। संजीव बैसला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जनहित में किए जा रहे कामों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हित में मार्केट कमेटी लगातार काम करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंडी में व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित करेंगे, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे और मंडी के आधुनिकीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 27, 2025 13:51:38
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मलयपुर स्थित पुलिस केंद्र में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एमटी सार्जेंट राजू कुमार के आवास में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से पहले धुआं निकला और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के समय एमटी सार्जेंट राजू कुमार पुलिस केंद्र में अपने कार्यालय में कार्यरत थे। इसी दौरान घर से उठते धुएं और लपटों को देखकर आसपास मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तुरंत दौड़कर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही गैस सिलेंडर व अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बाहर निकालकर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस केंद्र में तैनात 215 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देश पर सूबेदार मेजर रामपुकार पासवान के नेतृत्व में दमकल दल मौके पर पहुंचा। टीम ने आग को घर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। उधर, 112 की टीम ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को तत्काल भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आगजनी में वाशिंग मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं कमरे में रखा अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि यह घटना रात में नहीं हुई, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था। लाइन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। पदाधिकारियों और जवानों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। वहीं थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को तत्काल मौके पर भेज दिया गया था。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 27, 2025 13:50:52
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन कर उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर एवं देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मुख्यमंत्री ने नव-चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं समयबद्ध आँकड़े ही योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा, क्रियान्वयन और मूल्यांकन का आधार हैं तथा अर्थ एवं संख्या विभाग राज्य में डेटा संग्रह एवं विश्लेषण का नोडल विभाग होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का आकलन कर तंत्र को तथ्यपरक फीडबैक उपलब्ध कराएँ, ताकि आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम समय पर उठाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान साढ़े 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए गए हैं, जो राज्य के गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई स्टार्टअप एवं उद्यमिता नीति, नई पर्यटन नीति, कृषि एवं फल उत्पादन तथा होम-स्टे जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन के आँकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवसर पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री भरत चौधरी, श्रीमती सविता कपूर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति श्री के उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमुख सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री एस.एन. पाण्डेय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Nov 27, 2025 13:50:30
Bathinda, Punjab:ਉਦਯੋਗਿਕ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਦੌਰਾਨ ਤਿਆਰੀ ਅਤੇ ਜਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਵਾਈ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਬਠਿੰਡਾ, 27 ਨਵੰਬਰ : ਬੀ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਗੇਟ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਅੱਜ ਇੱਕ ਆਫ-ਸਾਈਟ ਮੌਕ ਡ੍ਰਿੱਲ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਕਰਵਾਈ ਗਈ, ਜਿਸ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਐਮੋਨੀਆ ਲੀਕੇਜ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਦੌਰਾਨ ਤਿਆਰੀ, ਤਾਲਮੇਲ ਅਤੇ ਰੇਸਕਿਊ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਦੀ ਸਮਰਥਾ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਇਹ ਮੌਕੇ ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਸਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਵਿਸ਼ਾਲ ਸਿੰਗਲਾ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਆਫ ਫੈਕਟਰੀਜ਼ ਵਲੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਪ੍ਰੋਟੋਕਾਲ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਤਾਲਮੇਲ ਦੀ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ੀਲਤਾ ਦਾ ਮੁਲਾਂਕਣ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਇਸ ਮੌਕ ਡ੍ਰਿੱਲ ਦੌਰਾਨ ਐਮੋਨੀਆ ਟੈਂਕਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਕ੍ਰਿਤ੍ਰਿਮ ਤੌਰ ਤੇ ਦਰਸਾਇਆ ਗਿਆ, جس ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੁਰੰਤ ਬੀ.ਪੀ.ਸੀ.ਐਲ. ਅਤੇ ਆਈ.ਓ.ਸੀ.ਐਲ. ਟੀਮਾਂ ਵਲੋਂ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਇਰਨ ਬਜਾਉਣ, ਵਾਟਰ ਕਰਟੇਨ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰਨ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਅਹਿਮ ਰਾਹਤ ਉਪਰਾਲੇ ਸ਼ਾਮਲ ਰਹੇ। ਇਹ ਮੌਕ ਡ੍ਰਿੱਲ ਉਦਯੋਗਿਕ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਦੌਰਾਨ ਤਿਆਰੀ ਅਤੇ ਜਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਦਮ ਸਾਬਤ ਹੋਈ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਐਨਡੀਆਰਐਫ ਦੇ ਸੀ.ਓ ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਤੋਸ਼ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਐਨਡੀਆਰਐਫ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਲੀਕੇਜ ਕੰਟਰੋਲ, ਕੈਜ਼ੁਅਲਟੀ ਰੈਸਕਿਊ ਅਤੇ ਡੀਕੰਟਾਮਿਨੇਸ਼ਨ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਅਤੇ ਅਮਲ ਨੂੰ ਸਫਲਤਾਪੂਰਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਪੁਲੀਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਡਾਈਵਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਭੀੜ ਪ੍ਰਬੰਧਨ, ਜਦੋਂਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਫਰਸਟ ਐਡ ਅਤੇ ਸੰਭਾਵੀ ਇਵੈਕੂਏਸ਼ਨ ਲਈ ਤਿਆਰੀ ਸੁਨਿਸ਼ਚਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਨਐਫਐੱਲ, ਫਾਇਰ ਸਰਵਿਸਜ਼, ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮਿਊਚੁਅਲ ਏਡ ਭਾਗੀਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਰੈਸਕਿਊ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਨਿਭਾਈ ਗਈ। ਸਮੂਹ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਵਾ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੇ teਜ਼ ਅਤੇ ਸਾਂਝੇ ਤਾਲਮੇਲ ਅਤੇ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਜਵਾਬੀ ਕਰਵਾਈਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਮੁੱਲਵਾਨ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੇ。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 27, 2025 13:49:33
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्चे ने की ख़ुदकुशी प्रतापनगर स्थित जानकीदेवी स्कूल में 7 वीं कक्षा में पढ़ता था मृतक बच्चा मोक्ष यादव मकान नंबर 123 जेडीए डेयरी योजना के घर में की ख़ुदकुशी दोपहर 3.30 बजे स्कूल से लौटा था मोक्ष शाम 5.30 बजे घर के पिछले कमरे की चौखट से फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी अपनी बुआ के घर पिछले करीब 8 साल से रहता था मोक्ष हरियाणा के पाटनी गाँव का रहने वाला था मोक्ष पुलिस को नहीं मिला है जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट मोक्ष के पिता से सांगानेर सदर थाने में दी गई है एक रिपोर्ट, जिसमें लिखा हमको नहीं है किसी पर शक। हालाँकि पूरे मामले की जांच करेगी जयपुर पुलिस घर के बाहर से वॉक थ्रू बच्चे का फोटो बाईट रामनिवास, जांच अधिकारी सांगानेर सदर
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 27, 2025 13:49:01
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जिला फूड सेफ्टी अधिकारी अमित चौहान ने टीम के साथ खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल,नकली जूस को किया नष्ट, फूड दुकानदारों में मचा हड़कंप कुरुक्षेत्र:- अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2025 में जिला फूड सेफ्टी विभाग की टीम के अधिकारी अमित चौहान ने अपनी टीम के साथ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। और मौके पर नकली जूस को भी नष्ट किया है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम को देखकर फूड कोर्ट में हड़कंप मच गया। फूड सेफ्टी अधिकारी अमित चौहान ने जानकारी देते हुए बताए कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लगातार वह निरीक्षण कर रहे हैं। और खाद्य पदार्थों के सैंपल भी ले रहे है। उन्होंने कहा कि नकली जूस की काफी शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने आज खाद्य पदार्थों के सैंपल लिया है। और स्पेशल जो जूस बेच रहे हैं उनके सैंपल लिए और मौके पर मिले नकली जूस को भी नष्ट करवाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Nov 27, 2025 13:48:25
Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू केवीएसएस में एमएसपी योजना 2025-26 के तहत मूंग व मूंगफली खरीद प्रारंभ, चूरू। क्रय-विक्रय सहकारी समिति चूरू द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना 2025-26 के अंतर्गत मूंग व मूंगफली की खरीद का विधिवत शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप रजिस्ट्रार सुनील मांडीया ने की। विधायक हरलाल सहारण ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि मूंग एवं मूंगफली कि खरीद की आज शुरुवात की गई है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए खुशी की बात है, उन्होंने कहा यहां आने वाले किसान को किसी प्रकार को परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखते हुए आप लोग अच्छी सेवाएं दे। उप रजिस्ट्रार सुनील मांडीया ने बताया कि शासन द्वारा मूंगफली का एमएसपी ₹7,263 प्रति क्विंटल तथा मूंग का ₹8,767 प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। KVSS चूरू में अब तक 2323 किसानों के टोकन पंजीकृत हो चुके हैं। समिति के मुख्य कार्यकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि नियमानुसार मूंग की खरीद 6.95 क्विटल प्रति हेक्टेयर एवं मूंगफली की 27.98 किटल प्रति हेक्टेयर की दर से की जाएगी। प्रति टोकन अधिकतम 40 किंटल खरीद निर्धारित है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज FAQ मानकों के अनुसार साफ, सूखी व छनी हुई अवस्था में ही लाएं。 बाइट हरलाल सहारण, विधायक चूरू。 नवरतन प्रजापत
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Nov 27, 2025 13:47:56
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जिला: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बदायूं पहुंचे। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने साफ-सफाई और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेते हुए लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करने और खाली पदों को भरने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक आरके शर्मा जी की माता के निधन के बाद उनके अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बदायूं पहुँचे थे, इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का निरीक्षण किया गया और वहां की व्यवस्थाओं पर भी टिप्पणी की गई। इसके बाद डिप्टी सीएम महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे और बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए.
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 27, 2025 13:47:39
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद, नए जिलाध्यक्षों का जोरदार स्वागत देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पहुंचे बीकानेर कार्यकर्ता संवाद में वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी पार्टी और संगठन को मजबूत करने के साथ निगम चुनाव को लेकर दोनों अध्यक्षों ने दिया जीत आश्वासन हाल ही में प्रदेश में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है ऐसे में बीकानेर में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष आज बीकानेर पहुंचे जहां देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पहली बार बीकानेर पहुंचने पर देहात कांग्रेस कार्यालय में खास कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, लक्ष्मण कड़वासरा, राजेंद्र मूंड और शिवलाल गोदारा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने साफ कहा कि वे मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा वहीं शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल ने दावा किया कि कांग्रेस एकजुट है कार्यकर्ताओं में जोश साफ दिख रहा है और आने वाले निगम चुनाव में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 27, 2025 13:47:17
Banda, Uttar Pradesh:यूपी के बांदा में मतदाता सूची एसआईआर के कार्य प्रगति पर है। बांदा में एसआईआर के कार्य में लगे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, वहीं लापरवाही पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। 90% से ज्यादा एसआईआर का काम पूरा करने वाले एक दर्जन से अधिक बीएलओ को सम्मानित किया गया है, वहीं 08 एईआरओ समेत 67 बीएलओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है, और 202 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बांदा में एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि वे बीएलओ के काम में सहयोग करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना जिला प्रशासन को दें। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू है। बांदा जिलाधिकारी जे रीभा ने एसआईआर के काम को समय पर पूरा करने के लिए आश्वस्त किया है; प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी इस कार्यक्रम की Monitoring कर रहे हैं। आज बांदा कलेक्ट्रेट में एक दर्जन से अधिक उन बीएलओ को सम्मानित किया गया है जिन्होंने 90% से ज्यादा एसआईआर का काम पूरा कर लिया है, वहीं लापरवाही के लिए 08 एईआरओ और 67 बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है और 202 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top