Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की खुराक

Sept 16, 2025 07:49:19
Majhaulia, Bihar
मझौलिया स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई, कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया,बच्चों को पेट में कीड़े से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल टैबलेट दी गई,ताकि वे स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकें,इस अवसर पर डॉ. अनुपम कुमार ने बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी।
2
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Sept 16, 2025 09:45:22
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में 14 साल के बच्चे ने फांसी लगाई ऑनलाइन गेम में 13 लाख हारा, पिता के डांटने पर जान दी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां धनुवासाड़ में रहने वाले एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 1609ZUP_lko_suicide_r1 किसान सुरेश कुमार यादव का इकलौता बेटा यश कुमार एक निजी स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। यश अपने पिता के मोबाइल से फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलता था। करोड़ों रुपए कमाने के लालच में पिता के बैंक खाते से 13 लाख रुपए गेम में गंवा दिए। सोमवार को जब सुरेश कुमार बैंक गए, तो उन्हें खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि सारा पैसा ऑनलाइन गेम में खर्च हुआ है। \Bपिता की बाईटLko ऑनलाइन गेम मामले में बच्चे के सुसाइड मामले में पिता की बाईट \B \Bक्रॉप कर लीजियेगा\B
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Sept 16, 2025 09:33:42
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- बंधुआ मजदूरी करने वाले बुजुर्ग की मजदूरी मांगने पर पिटाई से मौत, परिजनों ने 5 लोगों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-16-09-2025 एंकर जालौन में एक वृद्ध व्यक्ति की मजदूरी मांगने पर पिटाई करने के बाद मौत हो गई। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर इलाके की है। पीड़ित वृद्ध लगभग 40 वर्षों से स्थानीय साहूकारों के यहाँ बंधुआ मजदूरी कर रहा था। मजदूरी की मांग करने पर साहूकार और उसके परिजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद वह मरणासन्न अवस्था में पड़ा रहा। बाद में उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मामले में परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, पीड़ित वृद्ध कई दशकों से एक साहूकार परिवार के यहाँ बंधुआ मजदूरी कर रहा था। उसने अपने परिश्रम का उचित पारिश्रमिक नहीं मिलने पर मजदूरी की मांग की। इससे नाराज होकर साहूकार और उसके परिवार के सदस्यों ने वृद्ध को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी जघन्य थी कि वह वहीं गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालाँकि, देर रात उसने अपनी अंतिम साँसें लीं। डॉक्टरों ने मौत का कारण गंभीर चोटें और अधिक रक्तस्राव बताया। मृतक के भतीजे संतोष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए साहूकार समेत पाँच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से बंधुआ मजदूरी करवाने और फिर मजदूरी मांगने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के परिजनों के बयान के आधारारित जाँच शुरू कर दी है। उरई कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट:- संतोष कुमार--म्रतक का भतीजा
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 16, 2025 09:33:13
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- भारत नेपाल बॉर्डर पर चल रहा था राशन के कालाबाजारी का बड़ा खेल, नौतनवा एसडीएम ने मारा छापा 258 बोरी राशन जब्त, मानक के अनुरूप भंडारण मामले में कई को स्पष्टीकरण भी जारी स्टोरी फीड स्लग-1609ZUP_MGHJ_kalabazari_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर :महराजगंज जनपद के भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से संबंधित कोटेदारों के मिली भगत से बड़े पैमाने पर सरकारी राशन नेपाल में कालाबाजारी करने को लेकर नौतनवा तहसील प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । नौतनवा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार और नायब तहसीलदार के संयुक्त छापेमारी के दौरान 258 बोरी खाद्यान्न बरामद हुई है जिसको जप्त करते हुए अधिकारियों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है । नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने बताया सूत्रों से मिली जानकारी पर परसा मलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से राशन भंडारण करने मामले में पुलिस और ssb के साथ संयुक्त कार्यवाही में कई जगहों पर अलग-अलग स्थानों पर अवैध भंडारण किए गए 258 बोरी अनाज की बरामदगी की गई है जिसको जब्त करते हुए नौतनवा नवीन मंडी समिति को सुपुर्द कर दी गई है वहीं कुछ अन्य लोगों के द्वारा मानक के अनुरूप अनाज भंडारण मामले में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है । बाइट : नवीन कुमार एसडीएम नौतनवा
0
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 16, 2025 09:32:00
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পজিটিভ স্পেশাল পুজো রিলেটেড স্টোরি। বাংলা হিন্দি বাইট সহ। মা দুর্গারায় ছোট ছোট মা দুর্গা তৈরি করছেন বিশ্ব বিখ্যাত কৃষ্ণনগরের মৃৎশিল্পীরা যার চাহিদা এই বাংলা সহ দেশ এবং বিদেশে পাড়ি দেয় সারা বছর,তবে এবছর চাহিদা অনেক বেশি ছোট ছোট এক ফুট দুই ফুটের দুর্গার অপরূপ ছোট দুর্গা চলে যাচ্ছে কলকাতার কুমারটুলী তে সেখান থেকে বিভিন্ন মণ্ডবে, থিমের দুর্গা হয়,কিন্তূ সেই প্রতিমার সামনে ছোট দুর্গা রেখে সেই দুর্গা পূজিত হয়,থিমের চাহিদা বেশি তাই ছোট দুর্গার চাহিদা ও বাড়ছে দিনে দিনে। নিপুণ হাতে তুলির টানে ছোট ছোট দুর্গা এতো সুন্দর যা আপনার চোখ জুড়িয়ে যাবে। কৃষ্ণনগর রথতলা পালপাড়া এখন খুব ব্যস্ত। বাইট 1নং মামপি পাল, বাইট 2নং মনোজ পাল, হিন্দি বাইট 3নং মনোজ পাল, 4নং সোমনাথ পাল, ছবি 2সি তে 160925ZG_NAD_SMALL_DURGA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top