icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिंड में कमरे की फर्श धंसने से महिला 16 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बची

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में बड़ा हादसा: अचानक धंस गई कमरे की जमीन, पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला भिंड में एक ऐसा हादसा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। घर के कमरे में महिला पलंग पर बिछी चादर बदल रही थी, तभी अचानक कमरे का फर्श भरभराकर धंस गया। महिला पलंग समेत करीब 16 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घर के अंदर अचानक जमीन फटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को सीढ़ी उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना भिंड शहर के गर्ल्स स्कूल वाली गली की है। बुधवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर 45 वर्षीय निशि मिश्रा अपने घर के कमरे में पलंग की चादर बदल रही थीं। इसी दौरान अचानक कमरे का फर्श धंस गया और देखते ही देखते महिला पलंग समेत करीब 16 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का फर्श धंसा देखकर उनके होश उड़ गए। महिला को गड्ढे में देखकर तत्काल राहत और बचाव का प्रयास शुरू किया गया। परिजनों के साथ छोटे भाई अनुप मिश्रा और स्थानीय लोगों ने गड्ढे में सीढ़ी उतारी और काफी मशक्कत के बाद निशि मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे के पीछे मकान के नीचे बनी एक पुरानी संरचना को वजह माना जा रहा है। मकान मालिक पंडित अनुराग मिश्रा के मुताबिक, यह मकान वर्ष 1980 में उनके पिता और चाचा ने बनवाया था। बताया जाता है कि आजादी से पहले यहां उनके पूर्वजों की कचहरी लगा करती थी। कचहरी परिसर के नीचे अनाज भंडारण के लिए एक पुरानी खों बनाई गई थी। समय के साथ यह खों कमजोर होती चली गई और अब उसके ऊपर बने कमरे का फर्श अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 16 फीट गहरा है और उसके निचले हिस्से में पानी भी भरा हुआ है। आपको बता दे दो माह पहले सप्टेंबर को क़िला रोड स्थित हिन्नरिया गली में तीस फीट गहराई तक सड़क धस जाने से हड़कंप मच गया था।मोके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग ने पुराना कुआं होने के बात कही थी। भिंड में घर के अंदर जमीन धंसने की इस घटना ने पुराने मकानों की मजबूती और उनकी नींव की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल महिला की जान बच गई, लेकिन जरा सोचिए, अगर इस हादसे के वक्त घर में छोटे बच्चे या परिवार के अन्य सदस्य मौजूद होते तो परिणाम कितना भयावह हो सकता था।
0
0
Report

सड़क को लेकर अनोखी पहल, Gen-Z के प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क का हुआ भूमि पूजन,

RavindraRavindraFollow1m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:सड़क को लेकर अनोखी पहल, Gen-Z के प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क का हुआ भूमि पूजन, सरकारी काम में जनभागीदारी की दिखी नई तस्वीर हमीरपुर में सड़क निर्माण को लेकर Gen-Z के प्रदर्शन के बाद अब एक नई तस्वीर सामने आई है। जिस सड़क को लेकर युवाओं ने आवाज उठाई थी, आज उसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। युवाओं की पहल और उनकी सक्रियता के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश दिया है कि जनसमस्याओं को लेकर जागरूकता और जनभागीदारी से विकास कार्यों को गति मिल सकती है। हमीरपुर में सड़क निर्माण को लेकर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के युवाओं की पहल अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, सड़क की समस्या को लेकर युवाओं ने पहले प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की थी और जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। सड़क निर्माण की दिशा में हुई इस पहल को युवाओं की जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में खास बात यह रही कि जिस सड़क को लेकर युवा सड़क पर उतरे थे, आज उसी सड़क के निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई। यह तस्वीर बताती है कि अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक नागरिक विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

जेरला में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:बालोतरा जेरला में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से हत्या की आशंका बालोतरा शहर के जेरला क्षेत्र में जिला अस्पताल के पीछे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के घाव के निशान बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान नरपतसिंह राजपूत निवासी बालोतरा के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के पुत्रों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

महराजगंज के घर की सीढ़ियों से घड़ियाल मिला, वन-पुलिस ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में एक घर के अंदर घड़ियाल निकलने से हड़कंप मच गया। घर की सीढ़ियों के नीचे छिपे घड़ियाल को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू कर रोहिन नदी में छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक महराजगंज के अड्डा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के समीप आशीष सिंह के मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घर की सीढ़ियों के नीचे एक घड़ियाल दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि रात में आशीष सिंह की माता जी खाना खाने के बाद सोने जा रही थीं तभी उन्हें घर के अंदर से कुछ अजीब आवाज सुनाई दी। आवाज की जांच करने पर सीढ़ियों के नीचे घड़ियाल दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी। अड्डा चौकी प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से घड़ियाल को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। इसके बाद उसे रोहिन नदी के कुआंव घाट पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

निर्माणाधीन पुल का सपोर्ट ट्रैक गिरा, तीन मजदूर घायल

Padrauna, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुल का सपोर्ट ट्रैक गिरा, तीन मजदूर घायल ढलाई के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बची मजदूरों की जान; करोड़ों की लागत से बन रहे पुल की गुणवत्ता पर उठे सवाल 🔴 NH-28 पर हाटा के महाराणा प्रताप चौक के पास हादसा, मची अफरा-तफरी 🔴 पिलर के सपोर्ट ट्रैक का मलबा गिरने से तीन मजदूर दबकर घायल 🔴 ढलाई के दौरान हुआ हादसा, गनीमत रही कि तीनों मजदूरों की जान बच गई 🔴 निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल कुशीनगर। हाटा नगर के NH-28 हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक के पास करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल पर ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर के सपोर्ट ट्रैक का मलबा अचानक गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
0
0
Report
Advertisement

60.5 किग्रा गांजे के तहखाने के साथ कार पकड़ी, दो गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बेहद शातिर तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने अपनी सियाज कार के निचले हिस्से में बाकायदा गुप्त तहखाना बना रखा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचाकर गांजे की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा सके। लेकिन संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर इस कार पर पड़ गई और तलाशी में तस्करी का पूरा खेल उजागर हो गया। कार के नीचे बने गुप्त चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखे गए 43 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चार नवंबर की रात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास एक सियाज कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। शुरुआत में कार सामान्य दिखाई दे रही थी, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसके निचले हिस्से में विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर सामने आया। इस तहखाने में गांजे की खेप छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने चैंबर से तीन प्लास्टिक के बोरों में रखे 43 पैकेट बरामद किए। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम निकला। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कार को ही गांजे की तस्करी का चलता-फिरता ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लैसना निवासी सत्ययम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, उम्र करीब 21 वर्ष और अल्लागंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान निवासी सीबू अली पुत्र सब्बन अली, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में ओडिशा से गांजे की खेप लाकर शाहजहांपुर पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत NDPSACT की धाराओं 8/20/27A/29/60/61 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल सियाज कार को NDPSACT की धारा 60 के तहत जब्त किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मुख्यालय मेविश टॉक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर सोनभद्र के रास्ते शाहजहांपुर जा रहे थे। तस्करी के लिए सियाज कार के निचले हिस्से में विशेष रूप से गुप्त तहखाना तैयार कराया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस कार को पकड़ा और तलाशी में 60 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। एएसपी ने बताया कि एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है।
0
0
Report

दुमका में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, राहुल गांधी पर तीखा हमला

Dumka, Jharkhand:दुमका में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन, बीजेपी नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन सहित अन्य पार्टी नेता शामिल हुए। दुमका के यज्ञ मैदान से निकली बीजेपी की यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वीर कुंवर सिंह पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर देश के अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड की जनता को भी बरगलाकर जेएमएम नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार राज्य में अराजकता फैला रही है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार सिर्फ खनिज संपदा की लुट खसोट और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है।
0
0
Report

धनतेरस पर ट्रैफिक नियंत्रण: शहर में 200 जवान तैनात, जाम रोकने के लिए रणनीति

Ranchi, Jharkhand:धनतेरस में सड़को पर ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ हो इसके मद्देनजर बाजारों में विशेष रूप से ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त 200 जवानों की तैनाती अपर बाजार और मेन रोड इलाके में की गई है। धनतेरस के मौके पर हर वर्ष बाजारों में भीड़ उमड़ती है ट्रैफिक जाम से लोग परेशान होते है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है चर्च रोड और मेन रोड इलाके में विशे Message जनवरी 15 थी? (कृपया ignore) फे चर्च रोड इलाके में गाड़ियों का परिचालन रोका जाएगा। बता दें कि यहां पर बर्तन की काफी दुकानें हैं जिस कारण इलाके में खासी भीड़ रहती है। वही अपर बाजार में जिन इलाकों में बर्तन और ज्वेलरी शॉप है उन रास्तों में भी डायवर्ट किया गया है। वही अगर मेन रोड इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्याद होता है तो रतन पीपी और कचहरी चौक चौक के बीच के पैच के रूट को डायवर्ट किया जा सकता है। वही मेन रोड इलाके में सैनिक मार्केट, चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड और जिला स्कूल के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास लोगो से गाड़ियों को पार्क करने की अपील ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की गई ताकि जाम की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। वही रांची के मेन रोड और अपर बाजार में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है इसमें 50% महिला ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि बाजारों में मार्केटिंग करने निकली महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता हो सके।
0
0
Report
Advertisement

गुलदार हमले से मासूम की मौत के बाद वन विभाग–कांग्रेस में टकराव, कार्य बहिष्कार

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता आमने-सामने, वन कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान। एंकर- पौड़ी में गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद वन विभाग और कांग्रेस नेता के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। डीएफओ और एसडीओ के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में वन विभाग के डीएफओ की ओर से कांग्रेस नेता विनोद दनोशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संगठन पौड़ी ने आज कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। संगठन के अध्यक्ष कपिल थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल वन विभाग के डीएफओ और कर्मचारियों के साथ जिस तरह अभद्र व्यवहार किया गया, उससे कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होगा। वही एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि डीएफओ गढ़वाल की ओर से कोतवाली पौड़ी में तहरीर दी गई है जिसके बाद विनोद दनोशी व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता विनोद धनोशी का कहना है कि उन्होंने वन्यजीवों के हमलों को लेकर जनता की आवाज उठाई थी, लेकिन इसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना सभी का अधिकार है। उनके खिलाफ चाहे कितने भी मुकदमे दर्ज हों, वह जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पौड़ी में वन विभाग के कर्मचारियों और कांग्रेस नेता के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बाइट 01- आयशा बिष्ट SDO बाइट 02- कपिल थपलियाल अध्यक्ष बाइट 03- विनोद दनोशी कांग्रेस नेता बाइट 04- सर्वेश पंवार एसएसपी पौड़ी
0
0
Report

महिला कर्मचारी ने SDओ पर दुर्व्यवहार के आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक महिला कर्मचारी को न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। मामला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग मोहला का है, जहां कलेक्टर दर पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने विभाग के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब वह कार्यालय में काम करने पहुंचती हैं, तो संबंधित अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें काम छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाया जाता है और रोजाना डराने-धमकाने की बात भी महिला ने कही है। महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके काम को लेकर विभाग में अब तक कोई शिकायत नहीं रही है, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि संबंधित अधिकारी अपने किसी रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से उन्हें काम से हटाने का दबाव बना रहे हैं। इन्हीं तमाम शिकायतों को लेकर महिला कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। वहीं कलेक्टर कार्यालय की ओर से महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। विजुअल बाइट पीड़ित महिला WT
0
0
Report

सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, पेट्रोल से हत्या के आरोप पर बवाल

Siwan, Bihar:सीवान में जनरल स्टोर मालिक की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों के कारण घिरा इलाका में आरोपी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों ने दुकान में पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जमकर बवाल काटा है। वहीं मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान नदीम हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात नदीम हुसैन की दुकान के अंदर ही पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया गया, ताकि घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सके। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को तरवारा बाजार के मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और सदर एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top