781346
Barama Market in Baksa District Showcases Local Bamboo and Cane Craftsmanship
Barama, Assam:In the heart of Baksa District, Assam, Barama market is a bustling hub where local farmers display their craftsmanship through bamboo and cane products. From intricately woven baskets to sturdy furniture pieces, each item reflects the skill and tradition passed down through generations.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मण्डला में अज्ञात वाहन के टक्कर से दुर्गा पंडाल गेट गिरा, रास्ता जाम
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरा विशाल स्वागत गेट हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी टेंट संचालक को लाखों के नुकसान की आशंका मण्डला-निवास मुख्य मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के गृह ग्राम रिपटा चौराहा में दुर्गा पंडाल के सामने लगा विशाल स्वागत गेट वाहन की टक्कर से धराशायी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट लाइटिंग सहित सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंस गई। तस्वीरें मण्डला-निवास मुख्य मार्ग के रिपटा चौराहे की हैं, जहां देर रात अज्ञात वाहन ने दुर्गा पंडाल के सामने लगाए गए विशाल स्वागत गेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पूरा गेट लाइटिंग सहित सड़क पर गिर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेंट संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, गेट सड़क पर गिरने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसे निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त गेट को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। अब देखना होगा कि मौके से फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता कब तक चल पाता है।0
0
Report
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ठगी गैंग के पांचों आरोपियों को 30 घंटे में गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गरीब मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वाले शातिर ठगों पर जीआरपी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है! ‘मेरे मामा टीटी हैं’ का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने महज 30 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठगी का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे! शातिर ठग जनरल टिकट को एसी कोच में बदलवाने का झांसा देते थे। फर्जी टीटी बनकर रेलवे के नियम समझाते और मजदूरों से मोबाइल, पिन कोड, बैग व नकदी अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ाकर फरार हो जाते थे। 10 अक्टूबर की रात पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों के खातों से करीब 90 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व और सीओ अनुज के पर्यवेक्षण में पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल और बैग बरामद किए, जबकि 50 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। दीपावली से पहले मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वाले गैंग पर जीआरपी ने शिकंजा कस दिया है। कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। *बाइट। अरुणा भारती एसपी जीआरपी*0
0
Report
श्मशान घाट की बदहाली पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखा प्रदर्शन किया
Jalaun, Uttar Pradesh:श्मशान घाट की बदहाली पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखा प्रदर्शन किया जालौन यूपी0
0
Report
Advertisement
घुमारवीं में भवन मालिकों पर 3.17 करोड़ रुपये हाउस टैक्स बकाया; नगरपालिका कदम उठाने को तैयार
Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं नगर परिषद के भवन मालिकों पर हाउस टैक्स लगभग 3.17 करोड़ रुपये लंबी अवधि से बकाया है। नगर परिषद नोटिस जारी कर टैक्स जमा करवाने के लिए प्रयत्न कर रही है, लेकिन कई भवन मालिक टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे परिषद के राजस्व पर असर पड़ रहा है और शहर की नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राजस्व जुटाना चुनौती बन रहा है। घुमारवीं शहर में 2,654 रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियां दर्ज हैं, जिनसे प्रतिवर्ष करीब 96 लाख रुपये हाउस टैक्स मिलने की उम्मीद है. बकाया राशि की वसूली के लिए नगर परिषद ने आगे कदम उठाने की योजना बनाई है। आबादी लगभग 40 हजार के आसपास और किरायेदारी लगभग 70 प्रतिशत बताई जाती है, जबकि टैक्स जमा कराने की जिम्मेदारी भवन मालिकों की है। नगर परिषद को हाउस टैक्स से मिलने वाले राजस्व से शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, सड़कों की मरम्मत, नालियों की साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाता है। यदि बकाया राशि समय पर नहीं वसूली गई तो विकास कार्यों में बाधा आ सकती है। नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी ने बकाया राशि के वसूली के प्रयासों और सरकार के ध्यान में लाने के बारे में बताया, साथ ही बकायेदारों को राहत देने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और सभी भवन मालिकों से समय पर टैक्स जमा करवाने की अपील की है ताकि शहर में विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।0
0
Report
सतना: चोरों की तलाश में हाइटेंशन लाइन छूने से 3 पुलिसकर्मी घायल
Satna, Madhya Pradesh:सतना। विराट नगर में चोरों की तलाश करने गए 3 पुलिसकर्मी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे का है। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 मंजिला मकान में चोर घुसे हैं। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी समेत तीन पुलिसकर्मी छत पर तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान हाथ में लिया लोहे का पाइप दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही 11 केवी हाइटेंशन लाइन से टच हो गया और तीनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो जवानों को हल्की चोट आई, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरक्षक आनंद सिंह को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पूजा हॉस्पिटल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। सूचना पर सीएसपी मनीष त्रिपाठी और टीआई प्रीति विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।0
0
Report
पंजाब बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक शुरू, नेतृत्व केवल सिंह ढिल्लों
Sangrur, Punjab:पंजाब बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक बैठक शुरू हुईबैठक का नेतृत्व केवल सिंह ढ़िल्लों0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में विशाल अजगर दिखा; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जगह छोड़ा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर के दाहोद रोड स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक विशाल अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। दर्शल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर घर लौट रहे थे उसी दौरान मजदूरों की नजर एक रोड पर पड़े विशाल अजगर पर पड़ी। विशाल अजगर देख मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।0
0
Report
दौसा में नो वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास: नकाबपोश बदमाश खौफनाक खेल में नाकाम
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में बदमाश बेलगाम दिन दहाड़े नो वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास ब्लैक थार गाड़ी में सवार नकाबपोश बदमाशो ने किया प्रयास लेकिन छात्र बदमाशो के चंगुल से निकलकर भागा छात्र ने भागकर लोगो को दी घटना की जानकारी तो मौके पर जुटी लोगो की भीड़ लोगो की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ली जानकारी अब पुलिस कर रही बदमाशो की तलाश कुछ दिन पूर्व एक छात्रा के अपहरण का भी हुआ था प्रयास घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश नगर पालिका चेयरमैन के आवाहन पर लोगो ने की दुकानें बंद0
0
Report
नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को लेकर धरना पांच मांगों पर जारी
Karnaprayag, Uttarakhand:प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणबगड़ का उच्चीकरण सहित समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पांच सूत्रीय मांगों के लिए जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन पीएससी परिसर में आज चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी विपिन परिहार ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों के लिए अपने खून से पत्र लिखकर स्पीड पोस्ट द्वारा सरकार को भेजा है। बाइट — विपिन परिहार। इस अवसर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा की यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो उनका धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा, और आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट-दलवीर सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता।0
0
Report
Advertisement
रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कांतारा थीम, दक्षिण भारतीय कला से आकर्षण बढ़ा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा में अलग-अलग थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। लेकिन हरमू स्थित पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इस बार पंडाल की थीम साउथ इंडियन फिल्म कांतारा पर आधारित रखी गई है। पूरे पंडाल को फिल्म में दिखाए गए किरदारों और दैव स्वरूपों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां पंजुरली दैव समेत अन्य दैव स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है। पंडाल की सजावट में केले के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। कारीगरों की बारीक कलाकारी पंडाल के हर हिस्से में साफ तौर पर नजर आती है। वहीं, पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा को भी दक्षिण भारतीय शैली और कांतारा फिल्म से प्रेरित स्वरूप में सजाया गया है। मां के मुकुट से लेकर प्रतिमा की साज-सज्जा तक में विशेष कलाकारी देखने को मिल रही है। इस अनूठी थीम और आकर्षक कलाकारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने रांची में इस तरह की थीम पर आधारित पूजा पंडाल पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि पंडाल की भव्यता के साथ-साथ इसकी बारीकियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।0
0
Report
तिंवरी में भीषण हादसा: स्कूल छात्रा की मौत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:तिंवरी (जोधपुर)- तिंवरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 अन्य बच्चे घायल। तिंवरी के ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। हादसे में बाइक सवार तीनों बच्चे हुए घायल। तीनों घायल बच्चों को CHC तिंवरी लाया गया। CHC से तीनों बच्चों को MDM अस्पताल जोधपुर किया रेफर। जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एक बच्ची ने तोड़ा दम। हादसे की सूचना पर मथानिया पुलिस पहुंची मौके पर। पुलिस ने पिकअप और बाइक को लिया कब्जे में。0
0
Report
बोकारो थर्मल में 30 फीट लाइट टॉवर समेत चोरी, गैस कटर से लोहा काटा गया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में लोहा चोरों का आतंक। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित CCL खदान से 30 फीट का लाइट टावर को ही चोरों ने कर लिया चोरी। चोरों ने इतनी ऊंची लाइट टावर को ही कर दिया गायब और देखती रही सुरक्षा कर्मी और पुलिस। मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का। बोकारो थर्मल से बड़ी खबर, जहां CCL गोविंदपुर परियोजना की बंद पड़ी अंडरग्राउंड माइंस में चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोर हॉलेज रूम के पास लगे लोहे के रेल, एंगल, प्लेट और 30 फीट ऊंचे लाइट टावर को गैस कटर से काटकर पिकअप वैन में लादकर फरार हो गए। घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का है जहां लहरियाटांड़ गांव के रहनेवाले चंद्रिका रजक ने एक पिकअप वैन को देखा जो अवैध लोहा लेकर जा रहा था जहां तुरंत इसकी सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर सुमन कुमार और बोकारो थर्मल थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके पर थाना के अधिकारी मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार भारद्वाज, मैनेजर सुमन कुमार, सुरक्षा इंचार्ज शौकत अली पहुंचे। जांच में पता चला कि चोरों ने काफी लोहा आधा काटकर अगली रात ले जाने के लिए छोड़ रखा था और आधा लोहा गायब कर दिया था। मौके से पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे तीन बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनसे गैस कटर चलाया जा रहा था। पुलिस पता लगा रही है कि ये सिलेंडर किसके नाम से जारी हुए थे। मैनेजर सुमन कुमार ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताई है और दोषी पाए जाने पर निलंबन की बात कही है। प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत दी है, पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पटना की फुलवारी शरीफ मिठाई फैैक्ट्री पर खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी
Danapur, Bihar:पटना के फुलवारी शरीफ में मिठाई बनाने वाले फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करवाई के दौरान 21 KG पेड़ा, 155 KG गुलाब जामुन, 96 KG उजला रसगुल्ला, 148 लीटर दही सहित हाइड्रो केमिकल के 27 डब्बे को जप्त पटना में त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी में एक मिठाई बनाने वाले फैक्ट्री पर की गई है कार्रवाई के दौरान 21 किलो पेड़ा, 155 किलो गुलाब जामुन, 96 किलो उजला रसगुल्ला सहित 148 लीटर दही जब्त किया गया। इन उत्पादों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। छापेमारी के दौरान मिठाइयों की चाशनी में इस्तेमाल किए जाने वाले एक गैर-खाद्य औद्योगिक रसायन हाइड्रो के इस्तेमाल का भी मामला सामने आया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से हाइड्रो केमिकल के 27 डिब्बे भी जब्त किए हैं। इस तरह के रसायन का खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर विभाग की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। इस कार्रवाई में फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी में एक मिठाई बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी की गई है छापेमारी के दौरान गुलाब जामुन 155 किलो, उजला रसगुल्ला 96 किलो, दही 148 किलो, पेड़ा 21 किलो जप्त किया गया है जप्त मिठाइयों का सैंपल भी लिया गया है लैब से जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
भोपाल: विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर ठगी, 1.5 लाख में नौकरी का लालच
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर ठगी डेढ़ लाख में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी विधानसभा अध्यक्ष का रिश्तेदार बताता था आरोपी महिला समेत कई लोगों से वसूले पैसे पैसे को लेकर हुआ झगड़ा, मामला खुला आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत सोशल मीडिया पर टीटी नगर क्षेत्र का वीडियो हो रहा वायरल0
0
Report
जालौन में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की मौत, इलाके में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत, रेलवे ट्रैक किनारे बुजुर्ग का शव पड़ा मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, स्थानीय ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख पुलिस को दी घटना की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, म्रतक बुजुर्ग की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के इंगुई कला रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
