icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देहरादून: आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: एसएसपी दून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। माता मंदिर रोड, मोथारावाला निवासी आरोपी के खिलाफ मारपीट और लड़ाई-झगड़ों के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर और लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद आरोपी को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बॉर्डर तक ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि वह निर्धारित 6 महीने की अवधि में देहरादून सीमा में घुसा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नागौर के भटनोंखा में किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान, कारण अज्ञात

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के भटनोखा गांव में किराणा की दूकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दूकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पानी के टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली । आग की सूचना मिलते ही भावंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थाना प्रभारी विमला चौधरी , कांस्टेबल रिछपाल ने ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया । इसके बाद दूकान का एक हिस्सा जेसीबी से तोड़कर फायर ब्रिगेड व ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
0
0
Report
Advertisement

नाशिक के येवला में बिबटों का आतंक, पालतू कुत्तों पर हमले चिंता का कारण

Yeola, Maharashtra:अँकर:-नाशिकचा येवला तालुक्यातील पारेगाव, चिचोंडी, बदापूर या परिसरामध्ये गेल्या महिन्याभरापासून बिबट्याने दहशत केली असून पाळीव कुत्र्यांवर बिबट्या हल्ला करत असल्याच्या घटना वारंवार घडत आहेत. चिचोंडी एमआयडीसी परिसरात योगेश चव्हाणके यांच्या घरासमोरून बिबट्याने कुत्र्याच्या एका पिलाला उचलून नेल्याचा व्हिडिओ सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाला है वन विभागाकडे अपूर्ण मनुष्यबळ असल्यामुळे बिबट्यांचा बंदोबस्त करण्यास वन विभागाला अपयश येत असल्याने वन विभागाच्या कर्मचाऱ्यांची संख्या वाढवावी अशी मागणी होत आहे
0
0
Report

Sangli District Central Bank elections: BJP releases shortlist of 21 candidates

Sangli, Maharashtra:जिल्हा बँकेसाठी भाजपाच्या उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार. सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकच्या निवडणुकीसाठी भाजपाच्या हालचाली आता गतिमान झाल्या आहेत. भाजपाकडून संभाव्य उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार करण्यात आली आहे. भाजपाच्या पार पडलेल्या कोअर कमिटीच्या बैठकीत 21 जागांसाठी उमेदवारांची शॉर्ट लिस्ट तयार करण्यात आली असून यामध्ये आजी-माजी आमदार, संचालकांसह नेत्यांचा समावेश आहे. प्रदेशाध्यक्षांकडे उमेदवार यादी पाठवण्यात आल्याची माहिती भाजपा जिल्हाध्यक्ष सम्राट महाडीकांच्याकडून देण्यात आली आहे. तसेच महायुती म्हणून जिल्हा बँकेची निवडणूक लढवणार असून वरिष्ठ पातळीवर जागा वाटपाबाबतचा निर्णय होईल, असे देखील सम्राट महाडकांनी यावेळी स्पष्ट केला आहे.
0
0
Report

10 दिन अनशन के बीच किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन पर भर्ती

Baran, Rajasthan:10वें दिन भी जारी है किसान नेता नरेश मीणा का अनशन, तबीयत बिगड़ी - ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिला अस्पताल में भर्ती बारां जिलें के अपने गांव नयागांव में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार शाम अचानक बिगड़ गई। लगातार अनशन के चलते उन्हें जिला प्रशासन ने बारां जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बारां जिले के नयागांव में किसानों की मांगों को लेकर 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवा किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। अनशन के कारण उनका शुगर लेवल 70 से नीचे आ गया, बीपी लो हो गया और पानी की उल्टियां शुरू हो गईं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सूचना मिलते ही ADM रामावतार मीणा, SDM और प्रशासनिक अमले के साथ मेडिकल टीम अनशन स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें अनशन खत्म करने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद एहतियातन उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉ. हंसराज सुमन और डॉ. सतीश अग्रवाल की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार नरेश मीणा का शुगर लेवल 67 mg/dL और ब्लड प्रेशर 100/66 mmHg तक गिर गया है। उन्हें ग्लूकोज मॉनिटरिंग पर रखा गया है और सभी वाइटल्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार अनशन से उनके वजन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव नयागांव में किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। उनकी मुख्य मांगों में DAP-यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता, सही कीमत पर बिक्री, खाद के साथ अन्य सामान की टैगिंग बंद करना, नहरों में पानी और बिजली-सिंचाई का समाधान शामिल है। प्रशासन से बात नहीं बनने पर 3 अक्टूबर को वे समर्थकों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 7 अक्टूबर को जयपुर से 30 किमी पहले शिवदासपुरा टोल पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। वहां अधिकारियों से मांगों पर सहमति बनी और वे गांव लौट आए, लेकिन अनशन जारी रखा। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद नरेश मीणा ने अनशन जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जब तक मांगें धरातल पर पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा। वहीं तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद अनशन स्थल और अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण लगातार उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

NH-31 फोरलेन पर सीएनजी टेंपो में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चकिया में एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक मालवाहक सीएनजी टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस और एनटीपीसी से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के कारण फोरलेन की दोनों लेन पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के NH-31 फोरलेन की हैं, जहां शनिवार की रात चकिया स्थित एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथीदह की ओर से आ रहा एक मालवाहक सीएनजी टेंपो जैसे ही एनटीपीसी के सामने चकिया रेलवे गुमटी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें आग लग गई।आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन छोड़ दिया और मौके से दूर भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा टेंपो आग के गोले में तब्दील हो गया। आसमान में उठते धुएं के गुबार और सड़क पर जलते वाहन को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी से दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।इस घटना और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान NH-31 फोरलेन की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात को सामान्य कराया।फिलहाल, टेंपो किसका था और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या सीएनजी रिसाव की जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी。
0
0
Report

इंदौर के बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी पूरी, भक्तों की आस्था चरम पर

Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई हैं और इसके साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की आस्था और उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। इंदौर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के चलते श्रद्धालु पहुंच रहे हे । मंदिर परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। वही श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को सुगमता से माता के दर्शन हो सकें। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। बिजासन माता के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज के स्थानों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन और आराधना के लिए यहां पहुंचते हैं। नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक बिजासन माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की भी धूम रहेगी इस दौरान नौ दिनों तक चंडी यज्ञ के साथ ही अलग अलग अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। भक्तजन इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता की आराधना करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

कटरा में नवरात्रि श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Noida, Uttar Pradesh:कटरा से वॉकथ्रू | नवरात्र पर श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी धाम के आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मां के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कटरा में यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और श्रद्धालु अपनी यात्रा पर्ची हासिल करने के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। नवरात्रों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सामने यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर जांच, नाकों पर निगरानी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही AI तकनीक से लैस कैमरों और कंट्रोल सेंटर के जरिए भीड़ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। नवरात्रों के लिए मां के दरबार को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जबकि विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की भी तैयारी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा, सुचारू पंजीकरण और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
0
0
Report

आबूराज के अर्बुदा देवी मंदिर में नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़

Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन आबूराज में शारदीय नवरात्र के दौरान मां अर्बुदा देवी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि 33 कोटि देवी-देवताओं का वास आबूराज की इस पावन धरती पर है। मां अर्बुदा के नाम से ही इस पर्वत की पहचान अर्बुद पर्वत के रूप में जुड़ी मानी जाती है। यहां मां के दर्शन के साथ ही श्रद्धालु उस स्थान के भी दर्शन करते हैं, जहां पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां ने वास्कली नामक राक्षस का वध किया था। देखिए, अर्बुदा मा से जुड़ी यह खास रिपोर्ट। वीओ - आबू की पहाड़ियों में बसा मां अर्बुदा देवी का प्राचीन मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुबह होते ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। आबूराज का धार्मिक और पौराणिक महत्व सदियों पुरानी मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यहां 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। नवरात्रि के दिनों में मां अर्बुदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस आस्था को और खास बना देती है। वीओ - मां अर्बुदा देवी मंदिर से जुड़ी एक और पौराणिक मान्यता बेहद रोचक है। मान्यता के अनुसार, मंदिर के नीचे स्थित स्थान पर मां अर्बुदा देवी ने वास्कली नामक राक्षस का वध किया था। पौराणिक कथाओ के अनुसार, जब मां वास्कली का संहार करने लगीं, तब राक्षस ने मां से वरदान मांगा कि वे अपने चरण उसके ऊपर रखें। मान्यता है कि मां ने उसे अपने पैरों से दबा दिया। आज भी श्रद्धालु इस स्थान को देखने पहुंचते हैं, जहां स्थानीय धार्मिक परंपरा के अनुसार मां के चरणों के निशान मौजूद हैं। यह स्थान मां अर्बुदा देवी की शक्ति, साहस और दुष्टों के संहार से जुड़ी आस्था का प्रतीक माना जाता है। मंदिर आने वाले कई श्रद्धालु मां के दर्शन के साथ इस पौराणिक स्थल के भी दर्शन करते हैं। BYTE — श्रद्धालु वीओ - आबू की पावन पहाड़ियों में स्थित मां अर्बुदा देवी का दरबार आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मां के दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़ते भक्त हों या वास्कली राक्षस से जुड़ी पौराणिक मान्यता वाले स्थान पर पहुंचते श्रद्धालु, हर ओर भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम दिखाई देता है। नवरात्रि के अवसर पर यहां उमड़ रही भक्तों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आबू की पहचान केवल पर्यटन तक सीमित नहीं, बल्कि इसकी जड़ें गहरी धार्मिक आस्था से भी जुड़ी हैं। जी राजस्थान के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट नोट - इस खबर से रिलेटेड वीडियो पहले भेजीं है खबर से उठा लेवे।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में नवरात्रि के दौरान शक्ति स्क्वॉड से महिलाओं की सुरक्षा

Ujjain, Madhya Pradesh:शहर में 13 शक्ति दल और 13 एफआरवी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक करेंगी निगरानी उज्जैन में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। उज्जैन पुलिस ने शक्ति स्क्वॉड की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है। शक्ति स्क्वॉड के तहत शहर में 13 पुलिस दल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 13 एफआरवी में भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगी। नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों, मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि गरबा आयोजनों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि छेड़छाड़ या किसी तरह की अभद्रता करने वालों पर नजर रखी जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके। उज्जैन पुलिस का कहना है कि नवरात्रि के दौरान महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी डर के गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें, इसके लिए पुलिस लगातार मुस्तैद रहेगी। शक्ति स्क्वॉड के जरिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

हुरहुरु में KTM शोरूम व सर्विसिंग सेंटर में आग, दमकलें मौके पर

Hazaribagh, Jharkhand:हुरहुरु स्थित बाबा पथ काली मंदिर के समीप KTM शोरूम एवं सर्विसिंग सेंटर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। सूचना मिलने पर दो अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। बड़ा बाजार पुलिस और अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। प्रत्यक्ष स्थिति के अनुसार, आग की लपटों पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शोरूम और सर्विसिंग सेंटर में मौजूद वाहनों के आग की चपेट में आने की सूचना है। आसपास के लोगों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन और आग में क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की ओर से आग बुझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आने की उम्मीद है。
0
0
Report

अररिया में 104 किलो गांजे के साथ 6 कारोबारियों की गिरफ्तारी

Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 104 किलो गांजा के साथ 6 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बथनाहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरसर बॉर्डर की तरफ से एक उजले रंग की कार में गांजा की खेप आ रही है जिसके बाद पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से बथनाहा बाजार में बैरिकेडिंग कर एक काले रंग की कार और स्कॉर्पियो को रोका जिसमें गांजे की खेप लाई जा रही थी। गाड़ियों की तलाशी में काले रंग की कार में तीन लाइनर को पकड़ा जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगो से पुलिस गांजे के सप्लाई में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top