Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

तरन तारन उपचुनाव: सुखविंदर कौर के समर्थकों पर दबाव, थाना प्रभारी पर शिकायत

AAAsrar Ahmad
Nov 11, 2025 07:21:10
Noida, Uttar Pradesh
तरन तारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान शिअद की प्रत्याशी सुखविंदर कौर द्वारा थाना सिटी प्रभारी गुरचरण सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ चुनाव कमिश्नर को की शिकायत कहां उनके समर्थकों को उक्त थाना प्रभारी ने पोलिंग बूथ से उठा कर हिरासत में ले लिया। उनके समर्थन और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Nov 11, 2025 09:09:06
Shimla, Himachal Pradesh:भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जनजातीय मोर्चा बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी नेतृत्व के अनुरूप प्रदेशभर के सभी जिलों में 15 नवंबर को भव्य जिला स्तरीय सम्मेलन होंगे। सुनील नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का दायित्व पूर्व प्रदेश महामंत्री और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर संभाल रहे हैं। सभी जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे, जो भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों पर अपने विचार रखेंगे। शिमला में भाजपा मुख्यालय दीप कमल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया और स्वाधीनता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और देशप्रेम की मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस दिन प्रदेशभर में माल्यार्पण, परिचर्चा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुनील नेगी, अध्यक्ष, हिमाचल बीजेपी जनजातीय मोर्चा
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Nov 11, 2025 08:58:00
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मोर्चा खोलते हुए सरकार पर ढील बरतने के आरोप लगाए हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में धरना प्रदर्शन कर इन अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की सरकार से मांग की है। हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि कुल्लू, हमीरपुर और चंबा जिले में महिलाओं के साथ हाल ही में हुई घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। इन घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की और सरकार का रवैया भी काफी ढीला रहा। इसी वजह से लगातार हिमाचल प्रदेश में महिलाओं से दुराचार, हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं में दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करें。
0
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Nov 11, 2025 08:54:31
Noida, Uttar Pradesh:डॉक्टर परवेज अंसारी के घर से राजधानी लखनऊ के मडियाओ थाना क्षेत्र के IIM रोड के मुतक्कीपुर में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर NIA और ATS की टीम ने छापेमारी की और डॉक्यूमेंट इकट्ठा करके लेकर गई है परवेज अंसारी एटीएस के हाथ नहीं लगे हैं डॉक्टर परवेज अंसारी फरीदाबाद से गिरफ्तार मुजम्मिल और शाहिद शाहीन के काफी ग़रीबी बताए जाए रहे हैं पड़ोसी का कहना है कि वह अकेले आते थे अकेले रहते थे बहुत ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे पिछले दो-तीन दिनों से घर पर नहीं आए हैं परवेज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं उनके घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी है जिस पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की पास भी लगा हुआ है
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Nov 11, 2025 08:50:21
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर जीरकपुर पुलिस ने कोठी बेचने में कि गई लाखों की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने काफ़ी लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है जो गाज़ीपुर जीरकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है。 मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कोठी के सौदे में लाखों रुपये हड़पने के गंभीर आरोप हैं। कई शिकायतों के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था。 जीरकपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई तेज़ की जाएगी.
0
comment0
Report
NRNARINDER RATTU
Nov 11, 2025 08:38:26
Nawanshahr, Punjab:गाँव खानपुर बे आबाद स्थित भट्ठे पर गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से 12 गोलियां चलीं, जिसमें एक आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी और दूसरे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल नवांशहर में भर्ती कराया गया जहां हालत ठीक बताई जा रही है। एसएसपी मेहताब सिंह ने मिडिया को बताया कि खानपुर के भट्ठे पर दो अपराधियों की तलाश में पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां एक सरकारी गाड़ी की लाइट और बंपर पर लगीं; पुलिस ने जवाबी फायरिंग में हवा में गोलियां चलाईं। दोनों युवक मौके से भागने लगे तो उनके पैर में गोली लगीं; बाद में उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नवांशहर भेज दिया गया। दोनों दोषियों, अमन पुत्र करणैल सिंह निवासी जेठपुर जिला जालंधर और इशविंदर कौल उर्फ बाबा, गांव ऊंचा, थाना पातड़ा, जिला जालंधर के रूप में पहचान हुई है।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Nov 11, 2025 08:36:21
Khanna, Punjab:खन्ना में नेशनल हाईवे पर आज सुबह हादसा हुआ जिसमें तीन लोग बाल बाल बच गए। इस हादसे में आलुओं से भरा ट्राला ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया, जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली और ट्राला पुल से नीचे गिर गए। डीजल फैलने के बाद वहां आग लग गई। आग की चपेट में ट्राला आया। हादसे में ट्राला ड्राइवर और क्लीनर खुद बाहर निकले और अपनी जान बचाई। किसान भी घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती ट्राला ड्राइवर यूसुफ निवासी फिरोजपुर ने बताया कि वह अपने क्लीनर हरदीप सिंह के साथ जा रहा था। ट्राला में आलू लोड थे और ट्राला जालंधर से वेस्ट बंगाल जा रहा था। खन्ना में बाहोमाजरा गांव के पास फ्लाई ओवर के ऊपर ट्राले के आगे एक कार चालक ने कट मार दिया। कार को बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक लगाई तो ट्राला बेकाबू होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराया। ट्रैक्टर ट्राली और ट्राला दोनों पुल से नीचे गिर गए। डीजल सड़क पर गिरा तो आग लग गई। आग काफी भयानक थी। अगर ट्राला चालक और क्लीनर हिम्मत न दिखाते तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर खन्ना मंडी जा रहा किसान रूपिंदर सिंह निवासी शाहपुर भी हादसे में घायल हुआ। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग को कंट्रोल किया गया। ट्राला ड्राइवर और क्लीनर को खन्ना सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Nov 11, 2025 08:25:29
Nurpur, Himachal Pradesh:राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में पीएम श्री बीटीसी कन्या विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन 14 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 12 छात्राओं ने कला उत्सव और 2 छात्राओं ने रंगोत्सव में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में इस अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रिंसिपल के.सी. दियोल, अध्यापिका कनु प्रिया, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार तथा एसएमसी प्रधान भूषण शर्मा उपस्थित रहे。 प्रिंसिपل के.सी. दियोल ने जानकारी दी कि कला उत्सव (कक्षा 9-12) के अंतर्गत ग्रुप डांस में आरुषि, काजल, राधिका और मानवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्लासिकल सोलो में शानवी ने भाग लिया। थिएटर वर्ग में अनन्या, कोमल, तनुबाला और वंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि स्टोरी टेलिंग में सान्या और शेषश्वी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मूर्तिकला में प्रिया ने भी राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वहीं रंगोत्सव (कक्षा 6-8) वर्ग में शानवी और अनन्या ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया。
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Nov 11, 2025 08:24:57
Ajnala, Punjab:ਅਜਨਾਲਾ ਚ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੁਆਵਜ਼ਾ 15 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 594 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ 2 ਕਰੋੜ 9 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੁਆਵਜਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਲੈਟਰ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਹੜਾਂ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਲਕਾ ਅਜਨਾਲਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਹਲਕਾ ਜਨਾਲਾ ਅੰਦਰ ਵੀ ਹੜਾਂ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਭਰਭਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ 15 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 594 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ 2 ਕਰੋੜ 9 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਮੁुआਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਤਹਿਤ ਜਿੰਨਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ 15 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 594 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਰਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੀ ਹੈ। ਵਾਈਟ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Nov 11, 2025 08:02:42
Ludhiana, Punjab:ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਤੇ ਸੁਪਰ ਸਟਾਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਦੀ ਲੰਮੀ ਉਮਰ ਦੀ ਭਗਵਾਨ ਅੱਗੇ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਖੱਟੀਆਂ ਮਿੱਠੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਫਿਲਮਾਂ ਦੇ ਸੁਪਰ ਸਟਾਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਬਿਮਾਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ । ਸੁਪਰ ਸਟਾਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਨੂੰ ਚਾਹੁਣ ਵਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਭਗਵਾਨ ਅੱਗੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ।ਸੁਪਰ ਸਟਾਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਦਾ ਸਮਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ پਿਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਕਸਬੇ ਵਿੱਚ ਬੀਤਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੈਡ ਮਾਸਟਰ ਸਨ ਅਤੇ ਉਥੇ ਹੀ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਦਾ ਜਨਮ ਹੋਇਆ ਧਰਮਿੰਦਰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਚੰਗੇ ਸਬੰਧ ਹਨ ਜਿਸ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਪੜਾਉਂਦੇ ਸਨ ਉਸੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਘਰ ਸੀ ਉਥੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਰਮਿੰਦਰ ਦੀ ਲੰਮੀ ਉਮਰ ਦੀ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਰਵਿੰਦਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨਾਲ ਨਜਦੀਕੀ ਸਬੰਧ ਰੱਖਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਰਮਿੰਦਰ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਜੋ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਗਿਆ ਉਸਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਖਾਸ ਕਰ ਸਾਨੇਵਾਲ ਦੇ ਲੋਕ ਜਦੋਂ ਵੀ ਕਦੇ ਉਸਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜਾਂਦੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਬੜੇ ਪਿਆਰ ਨਾਲ ਮਿਲਦੇ ਅਤੇ
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 11, 2025 08:02:04
Bilaspur, Chhattisgarh:दिसम्बर माह में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर कल बिलासपुर के घुमारवीं में पहलवानों का दंगल, प्रदेशभर के पहलवान दिखायेंगे दमखम तो पुरुष व महिला वर्ग में विजेता 19 पहलवान राष्ट्रस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिंद केसरी व सीनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व. राष्ट्रस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के 19 पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे. जी हाँ महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित होने वाले राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में प्रदेश के 11 पुरुष व 8 महिला पहलवान भाग लेंगी. वहीं प्रदेशभर से बेहतरीन पहलवानों के चयन के लिए बिलासपुर जिला के घुमारवीं स्थित चैहड़ अखाड़े में मिट्टी कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेशभर के पहलवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है. वहीं इस ट्रायल में न्यूनतम आयुवर्ग 18 रखी गई है और भार वर्ग की बात करें तो पुरुष वर्ग में 55 किलो से 150 किलो और महिला वर्ग में 48 किलो से 90 किलो तक रखी गई है. इस बात की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती संघ के महासचिव दिनेश ठाकुर ने कहा की दिसंबर माह में महाराष्ट्र में राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है और इस प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को हिंद केसरी व सीनियर वर्ग की कुश्ती का खिताब दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 19 महिला व पुरुष पहलवान भी हिस्सा लेंगे जिनके ट्रायल से लेकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आने जाने सहित हर तरह की व्यवस्था का सारा खर्च हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ उठाएगा. वहीं दिनेश ठाकुर ने कहा कि वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के मापदंडों के आधार पर ही घुमारवीं में कुश्ती के ट्रायल आयोजित किए गए हैं और 19 भार वर्ग में विजेता पुरुष व महिला पहलवान राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं प्रदेशस्तरीय कुश्ती ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे पहलवानों का कहना है की राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उन्हें हिमाचल प्रदेश की तरफ़ से खेलने का अवसर मिलता है तो वह प्रदेश के लिए जी जान से कुश्ती कर मेडल व ट्रॉफी जीतने का पूरा प्रयास करेंगे और देशभर में हिमाचल का नाम रोशन करेंगे. बता दें कि इस कुश्ती ट्रायल में हिमाचल के विभिन्न जिलों से करीब 70 पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागियों ने दमदार कुश्ती के दांव-पेच दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. वहीं इस ट्रायल के परिणाम में कुल 19 पहलवानों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के सतारा में होने वाले हिंद केसरी दंगल में विजेता पहलवान को 5 किलोग्राम चांदी का गुर्ज और एक थार कार पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी, तो साथ ही अन्य विजेता व उपविजेता पहलवानों को भी आकर्षक ईनामों से सम्मानित किया जाएगा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top