Back
खन्ना NH पर ट्राला-ट्रैक्टर टक्कर के बाद आग, ड्राइवर और क्लीनर बच गए
DSDharmindr Singh
Nov 11, 2025 08:36:21
Khanna, Punjab
खन्ना में नेशनल हाईवे पर आज सुबह हादसा हुआ जिसमें तीन लोग बाल बाल बच गए। इस हादसे में आलुओं से भरा ट्राला ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया, जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली और ट्राला पुल से नीचे गिर गए। डीजल फैलने के बाद वहां आग लग गई। आग की चपेट में ट्राला आया। हादसे में ट्राला ड्राइवर और क्लीनर खुद बाहर निकले और अपनी जान बचाई। किसान भी घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती ट्राला ड्राइवर यूसुफ निवासी फिरोजपुर ने बताया कि वह अपने क्लीनर हरदीप सिंह के साथ जा रहा था। ट्राला में आलू लोड थे और ट्राला जालंधर से वेस्ट बंगाल जा रहा था। खन्ना में बाहोमाजरा गांव के पास फ्लाई ओवर के ऊपर ट्राले के आगे एक कार चालक ने कट मार दिया। कार को बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक लगाई तो ट्राला बेकाबू होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराया। ट्रैक्टर ट्राली और ट्राला दोनों पुल से नीचे गिर गए। डीजल सड़क पर गिरा तो आग लग गई। आग काफी भयानक थी। अगर ट्राला चालक और क्लीनर हिम्मत न दिखाते तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर खन्ना मंडी जा रहा किसान रूपिंदर सिंह निवासी शाहपुर भी हादसे में घायल हुआ। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग को कंट्रोल किया गया। ट्राला ड्राइवर और क्लीनर को खन्ना सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 10:08:400
Report
KSKiranveer Singh
FollowNov 11, 2025 09:53:200
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 11, 2025 09:52:480
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 11, 2025 09:52:210
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 11, 2025 09:47:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 11, 2025 09:47:410
Report
NLNAND LAL
FollowNov 11, 2025 09:41:310
Report
MSManish Shanker
FollowNov 11, 2025 09:34:00Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:मोहाली के थाना मटौर पुलिस ने सुनियारे से दो लाख रुपये की फर्जी मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी अमृतसर का रहने वाला है और Tehaadi टप्पे (धोखाधड़ी) का काम करता है।
0
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 11, 2025 09:28:080
Report
HBHemang Barua
FollowNov 11, 2025 09:25:380
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowNov 11, 2025 09:25:270
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 11, 2025 09:25:090
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 11, 2025 09:11:13Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BLAST NEAR RED FORT METRO STATION IN DELHI / 8 DEAD & SEVERAL INJURED / CCTV VISUALS
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 11, 2025 09:09:060
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 11, 2025 09:08:23Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ. ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮਿਤੀ 3 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਦਿੜ੍ਹਬਾ ਹਲਕੇ ਦੇ 11 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ 81 ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ ਗਏ।
0
Report