Back
जालंधर के लतीफपुरा में पानी की टंकी पर प्रदर्शन, महिला बेहोश; कब्जा हटाने प्रशासन
KSKapil sharma
Feb 10, 2026 09:47:08
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर: लतीफपुरा में कार्रवाई को लेकर टंकी पर चढ़े लोग, महिला बेहोश
जालंधर: लतीफपुरा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने दिसंबर 2022 में अवैध मकानों को गिराया था। वहीं आज डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार सुबह 4:00 बजे से ही लतीफ पूरा एरिया की नाकाबंदी करके कब्जे को खाली करवाया गया। इस मामले को लेकर लतीफपुरा के निवासी पंजाब मंडी बोर्ड की पानी की टंकी पर चढ़ गए है। जहां लोगों द्वारा टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया जा रहा है। टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा एक महिला बेहोश हो गई। लोगों द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध किए जाने को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। दरअसल, लतीफपुरा मामले में जिला प्रशासन ने 9 फरवरी तक कोर्ट से कब्जे हटाने का समय मांगा था और आज 10 फरवरी को कोर्ट में अपना जवाब दायर करना था। उससे पहले आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। जिसके बाद लोग लतीफपुरा से सामान उठाकर ले गए। सुबह कार्रवाई के दौरान लतीफपुरा में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी पहुंचे ताकि कब्जे को खाली करवाते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न आ सके। पुलिस टीमें और निगम की टीमें मौके पर पहुंची और आने वाले चारों रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान किसी के भी अंदर जाने से मनाही रही। वहीं कार्रवाई के दौरान किसान नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि आज सुबह administration द्वारा 20 जेसीबी मशीने और टिप्पर की मदद से हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए कब्जे को हटाया गया है। दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर मॉडल टाउन मार्किट के दुकानदारों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पिछले 4 सालों से इस मामले को लेकर दुकानदारों के कामकाज पर काफी असर पड़ रहा था। लेकिन आज सुबह प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई सहारनीय है। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई शांतिमय ढंग से की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:36:590
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 10, 2026 11:36:510
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 11:36:190
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 10, 2026 11:33:290
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:20:350
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:17:160
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:140
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 11:05:060
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 10, 2026 11:04:580
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 10, 2026 11:04:080
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 10, 2026 11:01:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:50:28Noida, Uttar Pradesh:On 5 Jan 2022 PM Modi was stuck on a flyover in Punjab for 20 min as protestors blocked the way in a major security lapse.
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 10, 2026 10:48:33Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAKESH TIKAIT (BKU) ON FARMERS PROTEST
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 10:43:070
Report