Back
तरनतारन में मुठभेड़: गुरसेवक सिंह घायल, बदमाश साथी फरार
MSManish Sharma
Oct 12, 2025 10:31:30
Tarn Taran Sahib, Punjab
एंकर तरनतारन जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए चल रहे पुलिस अभियान के तहत रविवार दोपहर थाना गोइंदवाल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना फतेहाबाद के नजदीक उस समय हुई जब पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ ‘बंब’ निवासी तरन तारन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर सत्ता नौशहरा का करीबी सहयोगी है और फिरौती गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गुरसेवक सिंह पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फिरौती, गोलीबारी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
एसएसपी रवजोत ग्रेवाल के अनुसार, गुरसेवक सिंह और उसका साथी खडूर साहिब की तरफ से तरनतारन आ रहे थे। थाना गोइंदवाल की पुलिस ने नाका लगाकर जब कार को रोकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें गुरसेवक सिंह के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भाग निकला।
घायल बदमाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल तरन तारन में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके से एक पिस्तौल, कारतूस और कार बरामद की गई है। पुलिस ने फरार साथी की तलाश में इलाके में नाकाबंदी कर दी है।
एसएसपी तरन तारन ने बताया कि मुठभेड़ में घायल गुरसेवक सिंह सत्ता नौशहरा गिरोह से जुड़ा है, जो विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर पंजाब में व्यापारियों से फिरौती मांगने और धमकी भरे हमले करवाने का काम करता था। उन्होंने कहा कि फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गैंग के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी जारी ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 08:31:440
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 08:31:29Noida, Uttar Pradesh:ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਸੁਨਾਮ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਣ ਮੌਕੇ
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 08:27:020
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 08:23:29Chandigarh, Chandigarh:ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਗਰਾਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੇ
0
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 08:21:250
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 12, 2025 08:17:500
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 12, 2025 08:13:250
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 08:08:540
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 08:08:290
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 07:55:440
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 12, 2025 07:36:430
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 12, 2025 07:23:140
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 12, 2025 07:18:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 07:18:080
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 12, 2025 07:16:410
Report