Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tarn Taran143401

तरन तारन में एक बच्चे के सामने मां पर तेल डालकर आग, आरोपी फरार

MSManish Sharma
Oct 03, 2025 07:18:43
Tarn Taran Sahib, Punjab
तरन तारन में दिल दहलाने वाली घटना 10 वर्षीय बच्चों के सामने उसकी मां पर तेल डालकर लगाई आग विवाहिता ज्योति की चीखों से दहला तरन तारन का मोहल्ला जसवंत सिंह लोगों ने सिविल अस्पताल करवाया दाखिल हालत नाजुक होने के कारण अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल किया गया रेफर आरोपी की पहचान मनी उर्फ गौरव के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक ज्योति का तलाक हो चुका था और वह अपने बच्चों के साथ पहले मनी के साथ लाइव इन रिलेशनशिप में रह रही थी लेकिन कुछ अरसे से वह मनी से अलग अपने दो बच्चों के साथ मोहल्ला जसवंत सिंह में रह रही थी मनी ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब ज्योति काम से घर वापस लौट रही थी मनी फरार , पुलिस तलाश में जुटी वारदात के कारण का पता नहीं चल पाया है
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MTManish Thakur
Oct 03, 2025 09:22:45
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए सैकड़ो देवी देवता पहुंचे हैं। तो वही युवाओं की आस्था को देखते हुए उप मंडल निरमंड के तांदी गांव से देवता कुई कांडा नाग भी आखिर 365 सालों के बाद ढालपुर मैदान पहुंचे हैं। साल 1960 में देवता ने एक बार ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लिया था। लेकिन उसके बाद किन्हीं कारणों के चलते देवता ने दशहरा में आना बंद कर दिया था। इस साल देवता से जुड़े हुए श्रद्धालुओं के द्वारा दशहरा उत्सव में जाने के लिए अरदास की गई। जिसे देवता ने सहर्ष स्वीकार किया और हजारों की भीड़ के साथ देवता 200 किलोमीटर पैदल चलकर ढालपुर पहुंचे हैं। जहां पर रोजाना हजारों श्रद्धालु उनके दर्शनों के लिए आ रहे हैं। जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड की उप तहसील निथर के तांदी गांव से देवता अपने हारियान व देवलु के संग दशहरा उत्सव के लिए पहुँच गए हैं। देवता ने पहला पड़ाव घियागी में किया। दूसरे दिन देवता शनि मंदिर और अपनी यात्रा के तीसरे दिन देवता भुंतर पहुंचें। देवता के पुजारी गोविंद शर्मा ने बताया कि कुई कांडा नाग देवता किसी भी प्रकार की छत, प्रवेश द्वार और टनल होकर नहीं गुजरते हैं। लगभग 180 किलोमीटर से पैदल चलकर देवता को हारियान व देवलु कुल्लू पहुंचे हैं। इस यात्रा में यह भी तय किया गया है कि तांदी से किस गांव के लोग देवता को उठाएंगे। इससे आगे कौन सा गांव का कार्य रहेगा यह सब तय गया था। वही, हर घर से एक व्यक्ति का आना अनिवार्य है। देवता के पुजारी गोविंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि कुई कांडा नाग देवता 1660 में पहली बार दशहरा उत्सव में भाग लेने आए थे। इसके बाद से देवता ने दशहरा उत्सव में भाग नहीं लिया। अब 365 साल के बाद फिर से देवता उत्सव में भाग लेने आ रहे हैं। इसके लिए इस साल क्षेत्र के युवाओं के द्वारा मंदिर में बैठक की गई थी और देवता से भी अनुमति मांगी गई थी। ऐसे में देवता ने भी दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए अपनी अनुमति दी थी। आपदा से बचाव करते हैं कुई कंडा नाग पुजारी गोविंद शर्मा ने बताया कि तांदी के देवता कुई कांडा नाग को बूढ़ी नागिन माता का सबसे बड़ा पुत्र माना जाता है। इन्हें नौ नाग (नसेसर) के नाम से भी जाना जाता है। बूढ़ी नागिन माता के सरयोलसर झील में भी सभी देवता सीधे झील के चारों ओर परिक्रमा करते हैं लेकिन कुई कांडा नाग उलटी परिक्रमा देते हैं। विशेष रूप से सूखे या प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए देवता को जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस साल भी जब उनका पूरा इलाका बरसात से जूझ रहा था। तो सब ने मिलकर देवता से आपदा से बचाव की मांग रखी थी। जिसे देवता ने स्वीकार किया। देवता की कृपा से उनके पूरे इलाके में किसी भी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वही, देवता महामारी को दूर भगाने, बारिश देने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। तांदी, शेउगी, लटाडागई, घोरला, रूवा, ग्वाल, लुहरी में भी देवता के मंदिर है। देवता का मंदिर तीन गढ़ हिमरी, सिरिगढ, नारयण गढ की चोटी पर स्थित है। देवता के साथ छियारा, पांचवीर, जल देवता, मशान देवता, बंशीरा, न्या देवता, जाछनी देवता, काली भगवती भी वास करते हैं। देवता के रथ में माता भुवनेश्वरी माता, जलेश्वरी भी विराजमान है। बाइट - गोविंद शर्मा पुजारी देवता कुई कांडा नाग
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Oct 03, 2025 09:14:22
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 03, 2025 09:06:13
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में पांच दिवसीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चखा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव समय पर होंगे और दिसंबर में इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 15 से 20 दिसंबर के बीच चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले कुछ दिनों में चुनाव रोस्टर भी जारी कर दिया जाएगा। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन की स्थिति चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं डालेगी, क्योंकि पंचायती राज चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अच्छी बढ़त हासिल करेंगे और चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहेगा। अनिरुद्ध सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में पांच दिवसीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा कि महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक व्यंजन और उत्पाद बेचे जा रहे हैं। महोत्सव 7 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें कोदे के सिड्डू, काबडू माश के भल्ले, चोलाई की खीर और सेब की बर्फी जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Oct 03, 2025 09:03:14
Rohtak, Haryana:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रोहतक में आयोजित साबर डेयरी प्लांट के उद्घाटन समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की भी रही गरिमामयी उपस्थित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन आज हरियाणा के लिए बहुत ही गौरव का दिन- मुख्यमंत्री साबर डायरी के विस्तारीकरण के उद्घाटन के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हरियाणा में स्वागत हरियाणा के कोने-कोने से आए सभी लोगों और मातृशक्ति को हाथ जोड़कर प्रणाम सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का किया था गठन केंद्रीय सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में देश में सहकारिता आंदोलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है आगे केंद्रीय सहकारिता मंत्री के कुशल नेतृत्व में ही राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 भी लागू की गई साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन इस क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की समृद्धि में एक मील का पत्थर होगा साबित हरियाणा में सहकारी आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है Hafed द्वारा फसलों की एमएसपी पर की जा रही है खरीदी शुगर फेडरेशन द्वारा गन्ने का किसानों को 400 रुपए क्विंटल लाभकारी मूल्य दिया जा रहा है जींद और सिरसा के दो दूध संयंत्रों के नवीनीकरण के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा लगभग sआढे 18 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई दूध उत्पादन में हरियाणा देश में रखता है तीसरा स्थान प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 1 हजार 105 ग्राम, तथा वार्षिक दूध उत्पादन 122 लाख 20 हज़ार टन है सहकारी दूध उत्पादक समितियों के दूध उत्पादकों के लिए पहली मार्च 2015 से कराया जा रहा है दुर्घटना बीमा सहकारी दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्यों की बेटी की शादी में दिया जाता है 1100 रुपये महा शगुन मेधावी बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा नंबर लेने वाले बच्चों को 2100 और 5100 रुपए की दी जाती है स्कॉलरशिप मुख्यमंत्री ने सहकारी आंदोलन को और मजबूत बनाने का किया आह्वान
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 03, 2025 09:02:19
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में जीआरपी पुलिस ने ट्रेन की बोगी से बरामद किए 80 लाख रुपए। साधारण जांच अभियान के दौरान पुलिस को मिले बैग में रखे 80 लाख रुपए। पुलिस ने रुपए से भरा बैग लिया कब्जे में। रुपए के साथ पकड़े गए युवक से जीआरपी थाना पुलिस कर रही पूछताछ। रोहतक के मायना गांव निवासी राहुल दिल्ली कैंट एक्सप्रेस ट्रेन से ले जा रहा था रुपयों से भरा बैग। युवक पैसे के संबंध में नहीं दे पा रहा कोई ठोस जानकारी। युवक का परिवार रोहतक में नेहा ज्वेलर्स के नाम से चलता है ज्वेलरी शॉप। दिल्ली से सोना और चांदी खरीदने के लिए ले जाया जा रहा था कैश। जीआरपी पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी मामले की सूचना।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Oct 03, 2025 09:02:02
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरकत ढाबे के कारीगर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूटी पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था। संत निश्चल सिंह स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था और लंबे समय से यमुनानगर में रहकर बरकत ढाबे पर कारीगर का काम करता था। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी वह घर से तैयार होकर ढाबे पर जाने के लिए स्कूटी से निकला था। जैसे ही वह संत निश्चल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सहित वह बुजुर्ग ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के पास अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और सख्त यातायात व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद घर में मातम का माहौल है। कारीगर की अचानक मौत से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि उसके साथ काम करने वाले साथी भी गहरे सदमे में हैं।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Oct 03, 2025 09:01:21
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਵਿਖੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਗੇਟ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਲਾਸ ਫੋਰਥ ਗੋਰਮਿੰਟ ਇੰਮਲਾਈਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਹੁੰਚੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਇਸ ਕਰਕੇ ਨਾਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕਮੇਟੀ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਇਹ ਬਣਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ਠੇਕੇ 'ਤੇ ਰੱਖੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ/ਸੀਵਰਮੈਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯਮਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਆਊਟਸੋਰਸ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨਾਭਾ ਅਧੀਨ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ।ਯੋਗਤਾ ਅਨੁਸਾਰ ਸੀਨੀਆਰਤਾ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਠੋਸ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਯੋਜਨਾ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਾਰਜ ਸਾਧਕ ਅਫਸਰ ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਨੇ
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Oct 03, 2025 08:42:57
Samrala, Punjab:समराला में राजेवाल से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, अकाली दल को एकजुट करने को लेकर चर्चा, बंद कमरा मीटिंग हुई समराला में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के बीच मीटिंग हुई। समराला में राजेवाल से मिलने सुखबीर बादल उनके निवास स्थान पर पहुंचे और बंद कमरा मीटिंग हुई। करीब पौना घंटा यह मीटिंग चली जिसमें पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वे बलबीर सिंह राजेवाल की सेहत का हाल जानने आए थे। राजेवाल के उनके पिता प्रकाश सिंह बादल से करीबी संबंध थे। जब भी खेतीबाड़ी या पंजाब को लेकर कोई राय लेनी होती थी तो प्रकाश बादल उनसे बात करते थे। सुखबीर बोले कि मैं भी खेतीबाड़ी को लेकर चर्चा करने आया कि कैसे खेतीबाड़ी को मुनाफे का धंधा बनाया जा सकता है। कैसे पंजाब को बचाया जा सकता है। सुखबीर ने कहा कि राजेवाल खेतीबाड़ी की नालेज का खजाना हैं इनसे कुछ सीखने आए थे। कोई सियासी चर्चा नहीं हुई। वहीं बलबीर राजेवाल ने कहा कि यह निजी मुलाकात थी। लेकिन इस दौरान पंजाब के क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल के टूटने और अलग अकाली दल बनने पर मैने यह राय जरूर दी कि किसी न किसी तरह दोनों पार्टियां एकजुट हो। इसके इलावा कोई सियासी चर्चा नहीं हुई。
0
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Oct 03, 2025 08:42:34
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – 1 ਕਿਲੋ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਕਾਬੂ, ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿੱਤ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਲ ਰਹੀ ਲਗਾਤਾਰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਡਾ. ਅਖਿਲ ਚੌਧਰੀ (ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ.) ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ਼ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 1 ਕਿਲੋ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ။ ਖ਼ਾਸ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਐਸ.ਪੀ. (ਡੀ) ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐੱਸ. ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਬੂਡਾ ਗੁੱਜਰ ਨੇੜੇ ਭਾਈ ਮਹਾਨ ਸਿੰਘ ਮੇਮੋਰਿਅਲ ਗੇਟ ਦੇ ਕੋਲ ਤਿੰਨ ਮਾਰਗੀਆਂ ਚੌਰਾਹੇ 'ਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਟੀਮ ਨੇ ਇੱਕ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੋੜੇ ਵਿੱਚੋਂ 1 ਕਿਲੋ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top