Back
खड़ूर साहिब में विवाहिता की गला काटकर हत्या, पति गिरफ्तार
MSManish Sharma
Nov 21, 2025 12:18:19
Tarn Taran Sahib, Punjab
एंकर तरन तारन के खड़ूर साहिब इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक विवाहिता की उसके ही पति ने गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान जसपाल कौर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति अमरबीर सिंह को वारदात के बाद मौके से हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।नुस्खे साथ ही पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने से पहले घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे इसलिए सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लेकर उसे फोरेंसिक टीम को भेज दिया गया है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमरबीर सिंह का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति–पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार, जसपाल कौर कई बार अपने पति को इस बारे में समझाती थी, लेकिन वह आए दिन उससे मारपीट और झगड़ा करता था। यही तनाव बढ़ते-बढ़ते कल हत्या की इस वारदात में बदल गया।
घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
42
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVipan Kumar
FollowNov 21, 2025 13:02:200
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:56:160
Report
NLNAND LAL
FollowNov 21, 2025 12:55:350
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 21, 2025 12:53:580
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 12:34:0288
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 21, 2025 12:33:1290
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 12:18:49113
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowNov 21, 2025 12:07:57129
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 21, 2025 11:47:30172
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 21, 2025 11:32:59129
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 21, 2025 11:32:4597
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:31:17Amritsar, Punjab:ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਐਮਪੀ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਰੋਕੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੋਲੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਦੇ ਚਾਚਾ
171
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:03:49171
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 21, 2025 11:02:1958
Report