Back
जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट पर स्कॉर्पियो की टक्कर; ट्रैफिक इंचार्ज घायल
SBSANJEEV BHANDARI
Feb 14, 2026 05:30:47
Zirakpur, Punjab
जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए विशेष नाके के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन के चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक इंचार्ज को कुचलने की कोशिश कर दी। पुलिस की सतर्कता और अधिकारी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घटना में ट्रैफिक इंचार्ज हर्षपाल सिंह घायल हो गए। रुकने का इशारा किया, लेकिन अचानक बढ़ा दी रफ्तार. पुलिस टीम ने छत लाइट प्वाइंट से जीरकपुर की ओर आने वाली सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर ट्रैफिक टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो-एन को रुकने का इशारा किया। जानकारी अनुसार चालक ने पहले गाड़ी की रफ्तार धीमी की, जिससे लगा कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करेगा। लेकिन अगले ही पल उसने अचानक एक्सीलेटर दबा दिया और गाड़ी सीधे सामने खड़े ट्रैफिक इंचार्ज हर्षपाल सिंह की ओर मोड़ दी। बाल-बाल बचे ट्रैफिक इंचार्ज अचानक हुई इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हर्षपाल सिंह ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बैरिकेड्स तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। घटना में ट्रैफिक इंचार्ज की बाजू और उंगली पर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। तुरंत उन्हें ढकोली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की पहचान के आधार पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 14, 2026 07:15:300
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 14, 2026 07:15:180
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 14, 2026 06:19:460
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 14, 2026 06:19:120
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 14, 2026 06:18:560
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 14, 2026 06:01:160
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 14, 2026 05:48:470
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 14, 2026 05:48:300
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 14, 2026 05:48:160
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 05:47:55Noida, Uttar Pradesh:ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਿਹੰਗ ਬਾਣੇ ਵਿੱਚ ਸਜੀ ਹੋਈ ਨਿੱਕੀ ਬੱਚੀ ਹਰਲੀਨ ਕੌਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਬੱਚੀ ਤੋਂ ਗੁਰਮੁਖੀ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ, ਕੁਝ ਅੱਖਰਾਂ ਬਾਰੇ ਬੱਚੀ ਨੇ ਬਹੁਤ ਖੂਬਸੂਰਤ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 14, 2026 05:30:210
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 04:50:220
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 14, 2026 04:49:34Noida, Uttar Pradesh:जाह्नवी कंडुला केस: US से 260 करोड़ रुपये का सेटलमेंट कैसे हुआ? 23 साल की भारतीय ग्रेजुएट की 2023 में तेज़ रफ़्तार से आ रही पुलिस SUV की टक्कर से मौत हो गई थी।
0
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 14, 2026 04:34:500
Report