Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147001

विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में नाबाद 109 रन बनाए

BSBALINDER SINGH
Feb 07, 2026 04:04:15
Patiala, Punjab
अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में विहान मल्होत्रा ने अपने शानदार और जिम्मेदाराना प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VKVarun Kaushal
Feb 07, 2026 05:49:21
Samrala, Punjab:samrala near Royal Castle Marriage Palace के विवाह समारोह में देर शाम चोरी की गंभीर घटना घटी। Ladke की माँ Jasvir Kaur के पास से लाखों रुपए के गहने, नगदी, शगन के लिफाफे और iPhone गाएब हो गए। परिवार का दावा है कि चोर एक वेटर था जिसने माल ले कर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि विवाह के अवसर पर उनका पर्स सुरक्षित था, जिसमें सोने के गहने, लाखों रुपयों की नकदी और शगन के लिफाफे थे, जो बाद में गाएब मिले। इस घटना के बाद रिश्तेदारों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। Marrige Palace के स्टाफ से भी पूछताछ चल रही है। PE छात्र ने बताया कि CCTV फुटेज पीड़ित परिवार को दिखाई जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवस्थापकों द्वारा सहयोग का भरोसा जताया गया है। इस घटना के बाद पैलेस में थोड़ा तनाव देखने को मिला और कर्मचारियों को अलग-थलग रखा गया ताकि जांच में बाधा न हो। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग है।
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Feb 07, 2026 05:48:44
Nabha, Punjab:ਨਾਭਾ ਚ ਸਵੇਰੇ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਫੱਟੜ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪੀਡਬਲਿਊਡੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨਾਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਰਿਫਲੈਕਟਰ ਨਹੀਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਮੌਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣੇ ਹਨ। ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਉਮਰ 32 ਸਾਲ ਜੋ ਕਿ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਇਸ ਦੀ ਕਾਰ ਜਦੋਂ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਕਰੌਸ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ, ਅਨਕੰਟਰੋਲ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦਰੱਖਤ ਵਿੱਚ ਜਾ ਵੱਜੀ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਦੂਸਰਾ ਵਿਅਕਤੀ ਜਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਉਮਰ 25 ਸਾਲ ਇਸ ਦੀ ਵੀ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕਰ ਕਾਰਨ ਜਦੋਂ ਲੰਘ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਗਿਰਿਆ ਤੇ ਸਿਰ ਚ ਸੱਟ ਵੱਜੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਪਟਿਆਲਾ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਆ ਕਿ ਇਹ ਸਪੀਡ ਬ੍ਰੇਕ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ। ਜੇ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਰਿਫਲੈਕਟਰ ਲਾਉਣੇ ਜਰੂਰੀ ਹਨ
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 07, 2026 05:48:17
Khanna, Punjab:खन्ना के नई आबादी इलाके में 1 फरवरी को हुई 81 वर्षीय बुजुर्ग एनआरआई महिला जगपाल कौर की नृशंस हत्या के मामले में खन्ना पुलिस ने  सफलता हासिल करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि जगपाल कौर का किराएदार ही था। पुलिस ने इस मामले में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 1 फरवरी को जगपाल कौर का शव उनके घर के बाथरूम से बरामद हुआ था।  उनके हाथ बंधे हुए थे और प्रारम्भिक जांच में गला व मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मृतका के संपर्कों और किराएदारों से भी गहन पूछताछ की गई। लगातार की गई जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह को लेकर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली की भी सराहना की जा रही है। मामले को लेकर आज सुबह करीब 11:30 बजे खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घटना से जुड़े सभी तथ्यों और पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत जुटाए गए हैं।
0
comment0
Report
BSBALINDER SINGH
Feb 07, 2026 04:50:42
Patiala, Punjab:अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में विहान मल्होत्रा ने अपने शानदार और जिम्मेदाराना प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया。 वहीं विहान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर ऐसा फंसाया कि चार ओवर में चार विकेट चटका दिए। इसी से उन्हें दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संकट की स्थिति में टीम को संभालने की उनकी क्षमता, संयमित बल्लेबाजी और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कला ने उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Feb 07, 2026 04:46:17
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ट्रैफिक सुधार के लिए मोहाली में पेड़ कटाई को मंज़ूरी, 10 गुना वृक्षारोपण का आदेश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में प्रमुख सड़क जंक्शनों पर चौकों (रोटरी) के निर्माण का रास्ता साफ करते हुए पूरे पंजाब में पेड़ कटाई पर लगी अंतरिम रोक में आंशिक राहत दी है। यह रोक गमाडा द्वारा सड़क अवसंरचना विकास के लिए पेड़ काटने के फैसले को चुनौती दिए जाने पर लगाई गई थी। मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली पीठ ने 3 फरवरी 2026 के आदेश में ट्रैफिक जाम कम करने और सड़क सुरक्षा सुधारने से जुड़े प्रोजेक्ट्स को महत्वपूर्ण बताते हुए मोहाली के पीआर-7 रोड पर तीन रोटरी स्थलों—सेक्टर 67/68/79/80, सेक्टर 68/69/78/79 और सोहाना जंक्शन—पर सीमित संख्या में पेड़ काटने की अनुमति दी। वाईपीएस चौक, सेक्टर 62 के पास प्रस्तावित मॉल मामले में अदालत ने फीनिक्स लिमिटेड को 41 परिपक्व पेड़ काटने से रोका, जबकि दो पीपल के पेड़ काटने और एक को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अदालत ने 5,000 पेड़ लगाने तथा गमाडा को 10 गुना प्रतिपूरक वृक्षारोपण का आदेश दिया, जो मुल्लांपुर में किया जाएगा।
0
comment0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
Feb 07, 2026 03:30:12
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब सरकार आज “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” थीम के तहत सभी सरकारी स्कूलों में पेरेंट वर्कशॉप का आयोजन कर रही है पेरेंट्स वर्कशॉप में पूरे पंजाब से 27 लाख अभिभावक शामिल होंगे सुबह 9 बजे से सभी सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स वर्कशॉप की शुरुआत होगी इस पहल के जरिए घर और स्कूल के तालमेल से बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया जाएगा शिक्षक अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित कर उनकी भूमिका समझाएंगे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब में आयोजित पेरेंट वर्कशॉप में शिरकत करेंगे मंत्री लाल चंद कटारूचक पठानकोट में पेरेंट वर्कशॉप में शामिल होंगे मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु में मौजूद रहेंगे मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध खान्ना में आयोजित वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे मंत्री बलजीत कौर मलोट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top