Back
राजपुरा गुरुद्वारे में दफ्तर के दरवाजे टूटने से तनाव, कमेटी ने पुलिस को दी शिकायत
KSKuldeep Singh
Mar 27, 2026 04:04:50
Banur, Punjab
राजपुरा के गुरुद्वारा साहिब परिसर में स्थित कमेटी दफ्तर के दरवाजे को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुसे, माहौल बना तनावपूर्ण. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुलिस को दी कंप्लेंट. कुलदीप सिंह राजपुरा - राजपुरा के कालका रोड पर स्थित गुरुद्वारा रविदास भगत में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब कुछ लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में बने दф्तर के दरवाजे का ताला कटर से तोड़कर जबरन अंदर प्रवेश कर लिया और वहां बैठ गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और इलाके के निवासी भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों ने इस घटना को गुरुद्वारा पर कब्जा करने की कोशिश बताया. उनका आरोप है कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. कमेटी के सदस्यों का यह भी कहना है कि उन्होंने समय रहते पुलिस को सूचित किया था, लेकिन उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई. इससे नाराज होकर उन्होंने 30 मार्च को एक बड़ा इकट्ठ आयोजित करने का ऐलान किया है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. हालांकि मामले की असल वजह पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की ओर से कुछ दुकानों को किराए पर दिया गया था. लेकिन संबंधित दुकानदार लंबे समय से किराया नहीं दे रहे थे. इसको लेकर राजपुरा कोर्ट में मामला भी फाइल किया गया था. कमेटी का आरोप है कि पहले दुकानों पर कब्जा करने की कोशिश की गई और अब गुरुद्वारा पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 27, 2026 05:30:460
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 27, 2026 05:00:421036
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 27, 2026 04:48:18963
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 27, 2026 04:46:22919
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 27, 2026 04:45:26974
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 27, 2026 04:22:52978
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 27, 2026 04:20:10993
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 27, 2026 04:04:221049
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 27, 2026 03:36:351029
Report
AJAnil Jain
FollowMar 27, 2026 02:02:061092
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 27, 2026 02:01:45973
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 27, 2026 01:45:29969
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 27, 2026 01:31:461083
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 26, 2026 17:01:061057
Report