Back
काहनगढ़ रोड पर 96 लाख लागत की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास
SGSatpal Garg
Feb 06, 2026 05:48:42
Patran, Punjab
जी मीडिया की खबर का असर: काहनगढ़ रोड को मिली बड़ी सौगात 96 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से बनेगी सड़क, विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने किया शिलान्यास वार्डवासियों में खुशी, जी मीडिया साडा हक़ का जताया आभार
शहर की प्रमुख काहनगढ़ रोड की लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर जी मीडिया साडा हक़ के तहत खबर प्रसारित होने के बाद आखिरकार लोगों की मांग पूरी हो गई। हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने काहनगढ़ रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर सड़क निर्माण की शुरुआत करवाई। इस सड़क का निर्माण करीब 96 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पातड़ां शहर की काहनगढ़ रोड की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क मजबूत और टिकाऊ इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई जाएगी, जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधायक ने बताया कि हल्का शुतराना के अंतर्गत आने वाले गांवों और शहरी क्षेत्रों में लगातार नई विकास परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है और कई योजनाएं पूरी भी की जा चुकी हैं। सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और तय समय-सीमा में पूरे किए जा रहे हैं।
नगर कौंसिल पातड़ां के प्रधान रनवीर सिंह और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) बलजिंदर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जाएगा। साथ ही सड़क के साथ पानी की निकासी के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में यह कार्य पूरा कर सड़क को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
काहनगढ़ रोड की हालत लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 के निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थीं। खराब सड़क की वजह से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर का आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही वार्डवासियों ने जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए जी मीडिया साडा हक़ का भी धन्यवाद किया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 06, 2026 07:22:28Noida, Uttar Pradesh:श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाए जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और अरदास में शामिल होने पहुंचे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी
0
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 07:18:150
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 06, 2026 07:17:570
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 06, 2026 07:17:300
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 06, 2026 07:17:090
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 06, 2026 07:06:43Chandigarh, Chandigarh:कैबिनेट मंत्री डाक्टर रबजोत सिंह पूर्व मंत्री डॉक्टर इंदरबीर सिंह निझर पूर्व मंत्री ब्रह्म शंकर जींपा
0
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 06, 2026 06:52:100
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 06, 2026 06:35:450
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 06, 2026 06:33:49Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 06, 2026 06:18:260
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 06, 2026 06:18:130
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 06, 2026 06:16:110
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 06, 2026 06:01:150
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 06, 2026 05:49:070
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 06, 2026 05:49:020
Report