Back
खनौरी-कैथल सड़क बदहाली: बस सेवाएं बंद, लोगों को भारी परेशानी
SGSatpal Garg
Feb 17, 2026 06:33:11
Patran, Punjab
खनौरी–कैथल सड़क की हालत खस्ता, बस सेवा बंद होने से लोग परेशान पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली खानौरी से कैथल जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण सरकारी बस सेवा भी बंद हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह सड़क पंजाब के खानौरी क्षेत्र को हरियाणा के कैथल शहर से जोड़ती है और रोजाना सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इस सड़क से एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ने से दिल्ली कटरा जाने वाले वाहनों का आगमन रहता है उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं भारी वाहनों को भी धीमी गति से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायतें दी चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की खराब हालत के चलते सरकारी बसों ने इस मार्ग पर सेवा बंद कर दी है, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाए, ताकि बढ़ते यातायात के दबाव को संभाला जा सके। क्षेत्रवासियों ने पंजाब और हरियाणा सरकार से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की ओर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। बाईट वाहन चालक और ग्रामीण
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 17, 2026 07:52:560
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 17, 2026 07:34:350
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 07:34:280
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 17, 2026 07:34:140
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 17, 2026 07:33:500
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 17, 2026 07:33:310
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 17, 2026 07:32:080
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 17, 2026 07:20:460
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 17, 2026 06:49:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 17, 2026 06:47:15Shimla, Himachal Pradesh:Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu being given Guard of Honour by Himachal Police at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 17, 2026 06:38:240
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 06:33:360
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 17, 2026 06:20:340
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 17, 2026 06:00:370
Report