Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ludhiana141401

Doraha रेलवे ओवर ब्रिज बनना शुरू, 70 करोड़ लागत, डेढ़ साल में पूरा

DSDharmindr Singh
Feb 17, 2026 07:34:28
Khanna, Punjab
दोराहा के लोगों के लिए आज एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। करीब 20 सालों से अटका हुआ दोराहा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) प्रोजेक्ट अब दोबारा शुरू हो गया है। केंद्र सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद लंबे समय से रुका यह प्रोजेक्ट आखिरकार जमीन पर उतरने जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों को जाम और रेलवे फाटक की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यह रेलवे ओवर ब्रिज करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसे पूरा करने के लिए लगभग डेढ़ साल का समय निर्धारित किया गया है। प्रोजेक्ट शुरू होने से दोराहा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था काफी बेहतर होने की उम्मीद है। आज Doraha में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu यहां पहुंचकर रेलवे ओवर ब्रिज का नींव पत्थर रखेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। काफी समय से लंबित इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Feb 17, 2026 09:32:38
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की सियासत में RDG पर सियासत लगातार जारी है. RDG के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हैं. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश से हटकर राजनीति करने के आरोप लगाए. वे हाथों में संविधान की कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे और उन्होंने RDG को हिमाचल प्रदेश का अधिकार बताया. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन पर तथ्यहीन बयानबाजी करने के आरोप लगाए. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में बड़े स्तर पर गुटबाज़ी है. नेता प्रतिपक्ष ने चेताया कि बार-बार उन पर ग़लत आरोप लगाना विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि RDG हिमाचल प्रदेश का अधिकार है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से मांग की है कि वे सरकारी संकल्प पर चर्चा के बाद प्रस्ताव का समर्थन करें. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इससे पहले GST कंपनसेशन बंद होने के चलते भी हिमाचल प्रदेश को भारी नुक़सान हुआ है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ़ राजनीतिक बात कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस राजनीतिक बात करेगी, तो उसे जवाब भी ऐसा ही मिलेगा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश हित में खड़ी थी और प्रदेश हित की ही बात करेगी. RDG सिर्फ़ हिमाचल प्रदेश की ही नहीं, बल्कि कुल 17 राज्यों की बंद हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने खर्च घटाने के लिए तैयार नहीं है.
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Feb 17, 2026 09:32:24
Samrala, Punjab:शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा फर्जी स्कूल चलाने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए समराला के गाँव महिदूदा में चल रहे ऐसे फर्जी स्कूलों की कारगुज़ारी उजागर की गई। शिकायतों के बाद महिदूदा के दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिदूदा की मान्यता रद्द कर दी गई और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के 27 रोल नंबर निरस्त कर दिए गए। कहा गया कि ऐसे स्कूलों के जीवन के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और भविष्य में ऐसी मान्यता नहीं दी जाएगी। बिल्डिंग में चार से पाँच सालों से किरायेदार रहते थे; किरायेदारों ने बताया कि पहले यहां स्कूल चलता था, परन्तु 2009 में बिल्डिंग दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिदूदा को 10 साल के लिए दी गई थी और 2019 में खाली करवाई गई। शिक्षा विभाग ने जांच में पाया कि इस बिल्डिंग में इस समय कोई स्कूल संचालित नहीं होता और न ही बच्चों की क्लास लगाई जाती है; हालांकि यह देखने वाली बात है कि पिछले पाँच सालों में इस बिल्डिंग के नाम पर कोई रोल नंबर इश्यू हुआ था या नहीं।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 17, 2026 09:19:14
Shimla, Himachal Pradesh:एंकर--- हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स सयुंक्त संघर्ष समिति ने चौड़ा मैदान शिमला में धरना प्रदर्शन किया। समिति ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने और मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। पेंशनर का तर्क है कि बीते साल 28 नवंबर को धर्मशाला में हुए धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे एक हफ्ते में शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया। पेंशनरों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनकी देनदारियों को रोक कर अपनी सरकार चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पेंशनरों की मांगों को नहीं माना गया, तो वे विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 17, 2026 09:18:58
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने चौड़ा मैदान शिमला में धरना प्रदर्शन किया। समिति ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने और मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। पेंशनरों का तर्क है कि बीते साल 28 नवंबर को धर्मशाला में हुए धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे एक हफ्ते में शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया। पेंशनरों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनकी देनदारियों को रोक कर अपनी सरकार चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पेंशनरों की मांगों को नहीं माना गया, तो वे विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। पेंशनरों की मांग है कि 1.1.2016 से 31.1.2022 तक सेवानिवृत कर्मचारियों की ग्रटुइटी, लीव इनकाशमेंट, कम्युटेशन और संशोधित पैंशन की अदायगी की जाए। इसके अलावा वे 13% मेहगाई भता और 146 महीने का मेहगाई भते का अर्रे़ंर भी मांग रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन के पेंशनरों को प्रति माह पेंशन की अदायगी पहली तारीख को करने की मांग की जा रही है। साथ ही संशोधित वेतनमान के वित्तीय लाभों को देने की भी मांग है। शहरी नगर निकायों के पेंशनरों को 1.1.2006 के बजाय 1.1.2016 के वेतन आयोग की अनुशंसा के आधार पर पेंशन देने की मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 17, 2026 09:18:18
Una, Himachal Pradesh:यूजीसी एक्ट को लागू किये जाने को लेकर यूजीसी के समर्थन में सड़कों पर उतरे एसी एसटी ओबीसी यूथ एकता महासभा के लोग, डीसी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से और सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी को लागू किये जाने की मांग देशभर में यहाँ स्वर्ण समुदाय के लोगों द्वारा यूजीसी एक्ट लागू ना किये जाने को लेकर विरोध किया गया था और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले मे तुरंत रोक लगाये जाने के बाद आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मे एसी एसटी ओबीसी यूथ एकता महासभा द्वारा यूजीसी एक्ट को जल्द लागू किये जाने को लेकर sड़कों पर उतरे हैं यूथ एकता महासभा द्वारा एमसी पार्क मे इकठे होकर यूजीसी एक्ट को लागू किये जाने को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की हैँ जिसके बाद यूथ एकता महासभा द्वारा भारी संख्या मे लोगो ने इकठे होकर यूजीसी एक्ट को लागू किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया मीडिया से रूबरू होते हुए यूथ एकता महासभा के सदस्यों ने बताया की स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बच्चों में जातीय वेदभाव ना हो इसलिए हमारी मांग है की यूजीसी को जल्द से जल्द लागू किया जाए उन्होंने कहा कि हाल ही में पलवी नाम की लड़की के साथ भी जाति भेदभाव होने के कारण वह डिप्रेशन में चलेगी जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चे होते हैं जो बच्चों को जातीय भेदभाव के कारण टॉर्चर करते हैं जिस कारण एससी एसटी ओबीसी समाज के बच्चों को जातीय भेदभाव से गुजरना पड़ रहा है आरक्षण कहने के लिए है लेकिन लगातार आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है हम किसी के खिलाफ नहीं है हमारी मांग सिर्फ हमारे समाज के बच्चों की जातीय सुरक्षा को लेकर है इसलिए हमारी मांग है की यूजीसी एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है अगर केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी एक्ट को लागू नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में शिमला जाकर भी प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे उन्होंने डीसी के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट को अपना ज्ञापन भेज कर यूजीसी को जल्द लागू किए जाने की मांग रखी है
0
comment0
Report
NSNitesh Saini
Feb 17, 2026 08:36:57
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने शिवरात्रि की पहली सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल, पहाड़ी गानों पर झूमे दर्शक. मंडी (नितेश सैनी): अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही. पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर सेरी मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. जैसे ही कुलदीप शर्मा ने मंच संभाला, सेरी मंच तालियों और नाटी की थाप से गूंज उठा. कुलदीप शर्मा ने “लागा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचल बड़ा बांका” सहित एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए. उनकी नाटी पर दर्शक देर तक झूमते रहे. करीब एक घंटे तक चली इस धमाकेदार प्रस्तुति ने पहली सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया. इसके अलावा सोमवार को भव्य जलेब का आयोजन भी किया गया, जिसमें मंडी की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिली.
0
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Feb 17, 2026 08:16:16
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Feb 17, 2026 07:52:56
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ 'ਤੇ ਹਮਲਾ 25 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ, ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਹੋ ਰਹੀ ਵਾਇਰਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਐਮਐਲਏ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਲੈ ਕੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਲੁਧਿਆṇa ਦੇ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਭਾਮਾ ਕਲਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਆਹ ਸਮਾਰੋਹ ਹਿੰਸਕ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਲਗਭਗ 25-30 ਹਥਿਆਰबੰਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ 'ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਪੀੜਤ ਸੁਲੇਮਾਨ, ਜੋ ਕਿ ਤੇਧਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਭਾਮਾ ਕਲਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਆਹ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਆਏ ਸਨ। ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਵਿਆਹ ਦੀ ਬਰਾਤ ਸਰਹਿੰਦ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ, ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਸਿਰਫ਼ 500 ਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ。 ਪੀੜਤ ਦੇ ਦੱਸਣ ਅਨੁਸਾਰ, ਲਗਭਗ 25-30 ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਾਡੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਜੀ, ਮੈਨੂੰ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ ਗਿਆ। ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਮੋਢਾ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਹੈ。 ਇਸ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਦਾ 5 ਮਿੰਟ ਦਾ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ਼ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀਆਂ ਧੱਜੀਆਂ ਉਡਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਦਰਜਨਾਂ ਲੋਕ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਡੰਡੇ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ。 ਪੂਰਾ ਇਲਾਕਾ ਜੰਗ ਦੇ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਦੰਗਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪੱਥਰਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ, ਸਗੋਂ ਸੜਕ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਖੜ੍ਹੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਕਈ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਖਿੜਕੀਆਂ ਟੁੱਟ ਗਈਆਂ ਹਿੰਸਾ ਇੰਨੀ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ, ਸਿਰਾਂ 'ਤੇ sੱਟਾਂ ਲੱਗਣ ਅਤੇ ਖੂਨ ਵਹਿਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ, ਇੱਕ ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਵਾਰ ਕਰਦੇ ਰਹੇ। ਪੂਰਾ ਇਲਾਕਾ ਕੁਝ ਹੀ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਖਾਲੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਲੋਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੁਕ ਗਏ ਜਦੋਂ ਕਿ ਦੰਗਾਕਾਰੀ ਬਾਹਰ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਇਹ ਹਮਲਾ ਕੋਈ ਅਚਾਨਕ ਘਟਨਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਸਗੋਂ ਇੱਕ ਸੋਚੀ-ਸਮਝੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਸੀ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਰਾਤ ਨੂੰ ਪੀੜਤਾ ਦੇ ਘਰ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖਿੜਕੀਆਂ ਤੋੜ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸਨ。 ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ, "ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਫੁਟੇਜ ਹੈ। ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਜਨਤਕ ਤੌਰ 'ਤੇ ਹੋਈ, ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਅਤੇ ਸਾਡਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪੀਜੀਆਈ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੈ। ਅਸੀਂ سਿਰਫ਼ ਇਨਸ ਫ਼ਾਹ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੋਨਾਂ ਧਰਾਂ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਐਮਐਲਏ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
0
comment0
Report
MJManoj Joshi
Feb 17, 2026 07:34:35
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Feb 17, 2026 07:33:50
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਦੇ ਮਲਕਾਣਾ ਰੋਡ ਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਲਟਿਆ ਟਰੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਅਤੇ ਨੀਂਦ ਦਾ ਆਉਣਾ ਰਿਹਾ। ਟਰੱਕ ਫਰੂਟੀਆਂ ਦਾ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਖੇਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਲਟਿਆ ਇਹ ਟਰੱਕ ਫਰੂਟੀਆਂ ਦਾ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜੋ ਅਚਾਨਕ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੇਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਲਟ ਗਿਆ। ਇਹ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੋਟਾ ਪੰਨੀ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਭਰਕੇ ਹੋ ਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਸ਼ੁਰੂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਅਤੇ ਨੀਂਦ ਦਾ ਆਉਣਾ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਵਜਹ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਡਰਾਈਵਰ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਆਇਆ ਪਰੰਤੂ ਕੰਡਕਟਰ ਅੰਦਰ ਹੀ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੀ ਕਹਿੰਦੇ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਇਸ ਟਰੱਕ ਦੇ ਸਹਿਕ ਡਰਾਈਵਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ। ਬਾਈਟ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਟਰੱਕ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਡਰਾਈਵਰ। ਹਰਬੰਸ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਉਹ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚ ਸੁੱਤਾ ਪਿਆ ਸੀ ਤੇ ਅਚਾਨਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਹਾਦਸਾ ਇਨਾ ਜਬਰਦਸਤੀ ਕਿ ਟਰੱਕ ਦਾ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖਿਲਰ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹ ਮੋਟਾ ਪੰਨੀ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਹਾਦਸਾ ਕਿਵੇਂ ਹੋਇਆ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਉਸ ਉੱਤੇ ਹੋਏ ਸਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਜਦੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਅਚਾਨਕ ਬੇਹੋਸ਼ ਵੀ ਹੋ ਗਏ ਸੀ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top