Back
बहिर साहिब से अरनौं तक लिंक सड़कें, 50 लाख ग्रांट से विकास
SGSatpal Garg
Oct 13, 2025 09:53:10
Patran, Punjab
पातडा से सतपाल गर्ग स्टोरी इतिहासिक बहिर साहिब–अरनौं लिंक सड़क की मरम्मत का हल्ला विधायक ने नींव पत्थर रखा, विकास के लिए जारी की 50 लाख की ग्रांट : विधायक बाजीगर एंकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई लिंक सड़कों की मरम्मत मुहिम के तहत विधानसभा हलका शुतराना के ऐतिहासिक गांव बहिर साहिब से अरनौं जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत का नींव पत्थर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने रखा। इस मौके पर उपस्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को विधायक ने हलके की सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। नींव पत्थर रखने के उपरांत विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में लिंक सड़कों की मरम्मत की व्यापक मुहिम शुरू की है। इस कड़ी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण छोह प्राप्त पवित्र भूमि बहिर साहिब गांव से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि हलका शुतराणा के गांवों को आपस में जोड़ने वाली 42 लिंक सड़कों (लगभग 91 किलोमीटर लंबाई) की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने गुरु साहिब से संबंधित पवित्र गांवों के विकास के लिए विशेष ग्रांटें जारी की हैं।इसी योजना के अंतर्गत गांव बहिर साहिब को 50 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी गई है। विधायक बाजीगर ने बताया कि इस राशि से गांव की पंचायत एवं समिति द्वारा सर्वांगीण विकास कार्यों के साथ-साथ कम्युनिटी हॉल या स्मारक निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर कोने तक विकास पहुंचाना है ताकि गांवों की सड़कों और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाकर ग्रामीण जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
5
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowOct 13, 2025 11:34:45Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਛੱਜੂ ਮాజਰਾ ਸੜਕ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਕਾਰਨ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸਾਂ ਜੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਘਰ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਸੜਕਾਂ ਵਿੱਚ ਧਸੀਆਂ। ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ।
0
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 13, 2025 11:30:150
Report
NSNavdeep Singh
FollowOct 13, 2025 11:21:390
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowOct 13, 2025 11:17:510
Report
KCKhem Chand
FollowOct 13, 2025 11:11:110
Report
MSManish Sharma
FollowOct 13, 2025 11:10:250
Report
MSManish Shanker
FollowOct 13, 2025 11:10:080
Report
VKVarun Kaushal
FollowOct 13, 2025 10:54:430
Report
MSManish Sharma
FollowOct 13, 2025 10:37:170
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 13, 2025 10:24:520
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 13, 2025 09:50:520
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 13, 2025 09:45:250
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 13, 2025 09:36:450
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 13, 2025 09:36:350
Report