Back
प्रियंका गांधी के दावे पर सुरेश कश्यप का पलटवार: हिमाचल को केंद्र ने मदद दी
DVDEVENDER VERMA
Oct 13, 2025 09:50:52
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर BJP सांसद सुरेश कश्यप का पलटवार। आपदा में केंद्र ने हिमाचल की हर संभव मदद: सुरेश कश्यप। प्रधानमंत्री ने आपदा से नुकसान का जायजा लेने खुद हिमाचल पहुंचकर 1500 करोड रुपए की राहत राशि जारी करने की घोषणा की। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने हिमाचल के दौरे को आपदा के बीच उचित नहीं समझा। केंद्र को कोसने की जगह कांग्रेस को अपने वायदों को याद करना चाहिए। प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता से चुनाव में किए झूठे वायदें। जनता से किए वायदों का जवाब दे कांग्रेस नेत्री: BJP सांसद। नाहन में मीडिया से रूबरू हुए सांसद सुरेश कश्यप।
प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को आपदा में कोई मदद नहीं मिली, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल पहुंचकर आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और 1500 करोड रुपए की राहत राशि की घोषणा की। 2023 में आई प्राकृतिक आपदा में भी हिमाचल की केंद्र सरकार ने भरपूर मदद की है, जबकि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं ने आपदा के बीच हिमाचल पहुंचना भी उचित नहीं समझा। किसान आज भी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंच पाए हैं क्योंकि सड़के पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं।
बाइट: सुरेश कश्यप: BJP सांसद शिमला क्षेत्र
प्रियंका गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता से किए वादों का उल्लेख करते हुए कहा था कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने का वायदा किया गया था जो अब तक नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में युवाओं को पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने का वायदा पूरा किया जाएगा, लेकिन धरातल पर रोजगार नहीं मिला है।
बाइट: सुरेश कश्यप: BJP सांसद शिमला क्षेत्र
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowOct 13, 2025 11:34:45Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਛੱਜੂ ਮాజਰਾ ਸੜਕ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਕਾਰਨ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸਾਂ ਜੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਘਰ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਸੜਕਾਂ ਵਿੱਚ ਧਸੀਆਂ। ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ।
0
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 13, 2025 11:30:150
Report
NSNavdeep Singh
FollowOct 13, 2025 11:21:390
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowOct 13, 2025 11:17:510
Report
KCKhem Chand
FollowOct 13, 2025 11:11:110
Report
MSManish Sharma
FollowOct 13, 2025 11:10:250
Report
MSManish Shanker
FollowOct 13, 2025 11:10:080
Report
VKVarun Kaushal
FollowOct 13, 2025 10:54:430
Report
MSManish Sharma
FollowOct 13, 2025 10:37:170
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 13, 2025 10:24:520
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 13, 2025 09:53:105
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 13, 2025 09:45:250
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 13, 2025 09:36:450
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 13, 2025 09:36:350
Report