Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala140601

आलू की कीमत गिरने से किसानों के सामने भारी आर्थिक नुकसान

KSKuldeep Singh
Feb 16, 2026 07:32:10
Banur, Punjab
ਆਲੂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਭਾਅ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਭਾਅ ਨਾ ਵਧਿਆ ਤਾਂ ਫਸਲ ਵਾਹੁਣ ਨੂੰ ਹੋਣਾ ਪਵੇਗਾ ਮਜਬੂਰ ਆਲੂਆਂ ਦੇ ਭਾਅ ਵਿੱਚ ਗਿਰਾਵਟ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚਿੰਤਾ ਵਿੱਚ ਪਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਆਲੂਆਂ ਦੀ ਬੇਹੱਦ ਘੱਟ ਕੀਮਤ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਫ਼ਸਲ ਉੱਤੇ ਹੋਏ ਖ਼ਰਚੇ ਵੀ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੇ। ਬਨੂੜ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਆਲੂਆਂ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਘੱਟ ਭਾਅ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਜੰਗਪੁਰਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦਾ ਖ਼ਰਚਾ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਲੁਆਈ ਤੋਂ ਕੇ ਪੁੱਟਾਈ ਤੱਕ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਆਲੂ ਦਾ ਇਨ੍ਹੀਂ ਦਿਨੀਂ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਭਾਅ 100 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਗੱਟਾ ਰੇਟ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਲੂ ਦੀ ਫਸਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
Feb 16, 2026 09:02:37
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में पिता का मर्डर, गर्दन में चाकू घोंपाः बेटे ने कान काटा, चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, कमरे से खून बहता दिखा तो पता चला इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच के जांच शुरू की लुधियाना में रविवार (15 फरवरी को) युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी भांग के नशे की हालत में घर आया, जहां किसी बात को लेकर पिता से बहस हो गई, इसके बाद उसने पिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिए, साथ कान काट दिया और चेहरे पर ताबड़तोड़ किए। कमरे से जब खून बाहर निकला, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पता चला。 घटना शाम करीब 4 बजे ढंडारी खुर्द स्थित दीप कॉलोनी की है, मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के नाम से हुई है। घटना के बाद आरोपी बेटा उमेश चौहान (25) मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि पिता हमारी पत्नी को परेशान करते थे।जानकारी के अनुसार, सिकंदर चौहान अपने बेटे उमेश चौहान के साथ दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। उमेश की मां और पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है। शाम करीब 4 बजे उमेश भांग का सेवन कर नशे की हालत में घर लौटा और पिता से बहस करने लगा。 शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। लेकिन कुछ ही समय बाद कमरे के बाहर खून बहता देखा, तो लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला, जहां सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर कई वार किए गए थे。 घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाकर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी भी नशे के प्रभाव में था, जिस कारण उससे ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी।एसएचओ के अनुसार, आरोपी फिलहाल यह कह रहा है कि उसने पिता की हत्या इसलिए की क्योंकि वे उसकी पत्नी को परेशान करते थे। हालांकि, पत्नी लुधियाना में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गांव में रहती है。 पुलिस ने बताया कि हत्या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से की गई। आरोपी ने गर्दन पर कई बार वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के होश में आने के बाद उससे दोबारा पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा。 Byte पुलिस
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 16, 2026 08:47:24
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की शुरूआत से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद थे। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुखराम चौधरी भी बैठक में शामिल थे। बैठक में सदन के संचालन के लिए सहयोग का आग्रह किया गया। भाजपा ने कहा कि सरकार परंपरा तोड़ रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने सदन के संचालन का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सदन सत्ता पक्ष और विपक्ष के सहयोग से चलता है। भाजपा विधायक दल का तर्क है कि अभिभाषण के बाद चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। सरकार अभिभाषण के बाद विधायी कार्य और फिर सरकारी संकल्प मेंRDG पर चर्चा लेकर आई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी कोरोना काल के दौरान ऐसा हो चुका है। इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद आगामी निर्णय करेंगे。
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 16, 2026 08:46:33
Masanganj, Chhattisgarh:स्टोरी आईडिया अप्रोवड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट. स्लग- बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला हत्या कांड में पुलिस ने दो आरोपियों (देवरों) को झारखंड से पकड़ा, दोनों आरोपियों को आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का लिया गया पुलिस रिमांड तो महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी में जुटी, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने दी जानकारी. एच- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. एंकर- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह कोसरियां में प्रवासी महिला हत्या कांड में शामिल तीन आरोपियों में से दो को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. गौरतलब है कि झारखंड से संबंध रखने वाली गुड़िया देवी अपने पति गोविंद राम और दो देवर बंसी व गुड्डू के साथ बिलासपुर के दनोह कोसरियां में किराए के कमरे में रहते थे और किसी बात को लेकर गोविंद राम ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर गुड़िया की हत्या कर उसे कमरे के पास बने सेफ्टिक टैंक के अंदर डाल दिया और टैंक को ऊपर से बंद कर दिया था व मौके से फरार हो गए थे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के भाई को सौंप दिया था. इसके बाद तीनों आरोपियों की धरकपकड के लिए बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम झारखंड रवाना हुई और झारखंड पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को ढूंढने में जुट गई थी. वहीं हत्या में शामिल महिला के दोनों देवरों बंसी व गुड्डू को पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर ट्रांज़िट कार्यवाही पूरी कर बिलासपुर ले आयी है और आज उन्हें जिला न्यायालय बिलासपुर में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि फरार चल रहे महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा की प्रवासी महिला हत्या कांड मामले में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बंकी पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार से दो आरोपियों को पकड़ा है जिन्हें आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया है और उनसे पूछताछ में यह मालूम किया जाएगा कि आखिरकार उन्होंने महिला की हत्या क्यों और कैसे की है. साथ ही उन्होंने कहा की महिला के पति व मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही दबिश दे रही और मुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. बाइट- संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर.
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 16, 2026 08:46:18
Shimla, Himachal Pradesh:CM Welcomed at Vidhansabha
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Feb 16, 2026 08:16:08
Una, Himachal Pradesh:चितपूर्णी मंदिर मे देखने को मिला अटूट आस्था और सच्ची भक्ति का एक अद्भुत उदाहरण, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने चितपूर्णी मंदिर मे चढ़ाया 25 तोले सोने का मुकुट और टीका, आस्था का अनोखा उदाहरण अटूट आस्था और सच्ची भक्ति का एक अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मां के पावन चरणों में 25 तोले सोने का मुकुट और टीका अर्पित किया। यह भेंट केवल सोने की कीमत तक सीमित नहीं है, बल्कि भक्त के अटूट विश्वास, प्रेम और मां के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु की मनोकामना माता रानी की कृपा से पूर्ण हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मन्नत पूरी होने पर यह विशेष भेंट मां के दरबार में अर्पित की। जानकारी के मुतावीक सोमवार सुबह पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ सोने का मुकुट और टीका माता रानी के चरणों में समर्पित किया। श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास ही मंदिर की सबसे बड़ी शक्ति है, और समय-समय पर भक्त इस तरह अपनी भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते रहते हैं।मंदिर में इस विशेष भेंट को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Feb 16, 2026 07:32:37
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला की प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी के डुंकхара में पीने के पानी की किल्लत के चलते होटल व्यवसायियों स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनज़र मणिकर्ण घाटी के कसोल डुंकहरा में मौजूदा प्रभावी सुविधाओं की कमी और बिजली कट की समस्या के कारण बाहरी राज्यों से पर्यटन कारोबार करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। घाटी में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए ठोस प्रबंध न हो पाने के चलते स्थानिक समुदाय और पर्यटन कारोबारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। предприятुकारों ने कहा कि डूिंगरा में होटल लीज पर लिया गया है जिसमें वार्षिक खर्च 8.30 लाख रुपए है, फिर भी पानी की किल्लत और बिजली की निरन्तरता की कमी से कारोबारी प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। बाहरी राज्यों से पर्यटन कारोबार शुरू करने के प्रयास भी घाटी में पानी, बिजली और कूड़ा कचरा प्रबंधन के अभाव के कारण बाधाओं से गुजर रहे हैं। सरकार को स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन कारोबारी के लिए इन बुनियादी सुविधाओं के प्रावधान सुनिश्चित करने चाहिए ताकि बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटन कारोबारी भी यहां अच्छा कारोबार कर सकें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top