Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pathankot145001

पंजाब में शिक्षा क्रांति: मेगा PTM से अभिभावकों ने किया स्वागत

AMAjay Mahajan
Feb 07, 2026 08:12:29
Pathankot, Punjab
पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में अध्यापक अभिभावकों की मिलनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के स्कूलों की नुहार बदली है। मेगा PTM के तहत बच्चों व अध्यापकों और उनके अभिभावकों को बच्चों की एक्टिविटी के बारे बताया गया। वहीं पेरेंट्स ने भी पंजाब सरकार के प्रोग्राम को एक बड़ा कदम बताया है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Feb 07, 2026 09:21:52
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा के डीसी मंडी के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने समर्थन किया है। विनय कुमार ने कहा कि मंत्री यादविंदर गोमा ने जो प्रिविलेज लाया गया है, वह बिलकुल सही था, डीसी को वहां आना चाहिए था। यदि नहीं आ सकते थे, तो उन्हें इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए। मंत्री द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया है वह उनका विशेषाधिकार है। विधानसभा का कोई भी सदस्य प्रिविलेज ला सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला ब्लाक कार्यालय के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अलाकमान के साथ बैठक है, جسमें मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी ओर सभी जिला अध्यक्ष शामिल होंगे । बैठक में प्रदेश कार्यकरणी पर चर्चा होगी। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की गठन कर दिया जाएगा। गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी और ब्लॉक जिला कमेटियों का जल्द गठन किया जाएगा。
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 07, 2026 09:21:41
Khanna, Punjab:खन्ना में 1 फरवरी को हुई 81 वर्षीय एनआरआई महिला जगपाल कौर के मर्डर केस को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी राहुल, निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका के मकान में किराए पर रहता था। इस संबंध में जानकारी देते हुए खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी के अनुसार राहुल के पिता के इलाज पर करीब 20 हजार रुपये खर्च हुए थे, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के लिए उसे तत्काल पैसों की जरूरत थी। इसी कारण उसने जगपाल कौर को निशाना बनाने की साजिश रची। वह पिछले दो से तीन महीनों से इस वारदात की योजना बना रहा था, लेकिन घर से पैसे चोरी करने में सफल नहीं हो पाया। उसे यह जानकारी थी कि हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच जगपाल कौर को किराया मिलता है, इसलिए उसने उसी समय को ध्यान में रखते हुए पूरी प्लानिंग की। पुलिस के मुताबिक आरोपी 31 जनवरी की रात दीवार फांदकर जगपाल कौर के घर में दाखिल हुआ और पूरी रात वहीं छिपा रहा। सुबह होते ही उसने बुजुर्ग महिला के हाथ बांधे और फिर गला दबाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और शाम को फिर किराए के मकान में लौट आया। लेकिन पुलिस ने मौके से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस की टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि इस मामले को सुलझाने में तकनीकी सहायता और गहन जांच की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आरोपी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पुख्ता सबूत जुटा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Feb 07, 2026 09:21:01
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन(सिरमौर) भाजपा सांसद बोले विकसित की दिशा में केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, सुरेश कश्यप बोले आत्मनिर्भर भारत केंद्रीय बजट का मूल मंत्र, देश की आर्थिक वृद्धि को मजबूती देगा बजट, नाहन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे बीजेपी सांसद, प्रदेश सरकार पर भी हमलावर हुए सांसद सुरेश कश्यप, बोले आर्थिक बदहाली के लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेवार, बोले RDG सिर्फ एक अतिरिक्त व्यवस्था। एंकर: शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार किए गए रोड मैप की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।भाजपा सांसद जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे。 वीओ 1 सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के भीतर ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है वहीं केंद्रीय बजट 1947 के कर्तव्य पथ की दिशा में  बड़ा कदम है और आत्मनिर्भर भारत बजट का मूल मंत्र है। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि सरकार के निर्णय का लोगों को सीधा लाभ मिल सके इस बात का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि 7% की ग्रोथ रेट के साथ देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में विकास दर और मजबूत होगी इससे आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर नियंत्रण भी सुनिश्चित हो जाएगा। बाईट: सुरेश कश्यप: बीजेपी सांसद शिमला क्षेत्र वीओ 2  सुरेश कश्यप ने कहा कि देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा गया है उस दिशा में बजट पेश किया गया है और मुख्य रूप से बजट में आर्थिक विकास, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आमजन की उम्मीदों का विशेष ख्याल रखा गया है。 बाईट: सुरेश कश्यप: बीजेपी सांसद शिमला क्षेत्र वीओ 3 वही सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि प्रदेश में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए प्रदेश सरकार खुद जिम्मेवार है और खर्चों पर नियंत्रण करने की बजाय अतिरिक्त खर्चों को बढ़ाया गया है। वहीं RDG पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह एक अतिरिक्त व्यवस्था है हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया मगर हिमाचल ने दिशा में कोई कदम नहीं उठाया उल्टा महंगी ब्याज दरों पर कर्ज लेकर प्रदेश को कर्जे के बोझ तले डुबो दिया। बाईट: सुरेश कश्यप: बीजेपी सांसद शिमला क्षेत्र
0
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Feb 07, 2026 08:13:04
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਅਧਿਆਪਕ ਅਤੇ ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਇਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਲਕਾਂ ਮਲੋਟ ਤੋਂ ਵਧਾਇਕ ਅਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵਸੇਸ ਤੋਰ ਤੇ ਮਲੌਟ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਉਣਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਮਿਲਣੀ ਨਾਲ ਬਚਿਆ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਲਾਭ ਮਿਲੇਗਾ । ਉਣਾ ਨੇ ਹਲਕਾਂ ਮਲੋਟ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ AC ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਦੈਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਹਲ਼ਕੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ AC ਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਇਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਤਰਾਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ । ਬਏਟ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਅੱਜ ਢੀ ਇਸ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਤੋਂ ਮਾਪੇ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਬੱਚੇ ਵੀ ਖੁਸ ਨਜਰ ਆਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸੱਸਾਂ ਕੀਤੀ ।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 07, 2026 08:12:47
Nurpur, Himachal Pradesh:विधुत बोर्ड पेंशनरों का स्मार्ट मीटरों पर कड़ा विरोध फतेहपुर में पेंशनर फोरम का ऐलान—किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे स्मार्ट मीटर जिला कांगड़ा के फतेहपुर में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। पेंशनर फोरम ने इस योजना को जनविरोधी बताते हुए सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पेंशनर फोरम की ओर से स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिए जाएंगे। इस दौरान यूनिट की उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता वीर सिंह ठाकुर और फोरम के मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे। पेंशनर फोरम पूरी तरह जनविरोधी है। एक मीटर की कीमत करीब दस हजार रुपये है, जिसे उपभोक्ताओं से किश्तों में वसूला जाएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पेंशनरों ने कहा कि जब पुराने मीटर सही ढंग से कार्य कर रहे हैं, तो उन्हें बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्मार्ट मीटर लागू होने से कर्मचारियों के रोजगार पर संकट पैदा होने की आशंका है, वहीं रिचार्ज आधारित व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियाँ का सामना करना पड़ेगा। सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन बिना जरूरी के स्मार्ट मीटर थोपना चाहता है। जब पुराने मीटर सही काम कर रहे हैं, तो उन्हें बदलने का कोई औचित्य नहीं है। एक स्मार्ट मीटर की कीमत करीब दस हजार रुपये है, जिसकी वसूली किश्तों में उपभोक्ताओं से की जाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसके अलावा रिचार्ज आधारित व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिसे पेंशनर फोरम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 07, 2026 08:12:13
Mansurwal Dona, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀ ਮੰਗ, ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗੇ; 2027 ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਹਾਈਕਮਾਨ ਨੂੰ ਕੜਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲੈਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ ਰੂਪਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਨ ਕੋਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਰਨਤਾਰਨ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਦਿਵੰਗਤ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਸ਼ਬਦਾਂ ਕਾਰਨ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਹਾਰ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਸਰਪੰਚ ਰੂਪਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਰਾਜਾ ਮੰਚ ‘ਤੇ ਬੋਲਣ ਲੱਗਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਖੁਦ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਹੁੰਦਾ ਕਿ ਉਹ ਕੀ ਬੋਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਤਰਨਤਾਰਨ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਦਿਵੰਗਤ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਸ਼ਬਦਾਂ ਕਾਰਨ ਸਮਾਜ ਦਾ ਵੱਡਾ ਵਰਗ ਨਾਰਾਜ਼ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਉਹ ਸੀਟ ਹਾਰ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ 2027 ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣੀ ਹੈ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਥਾਂ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਨ ਨੂੰ ਕੜਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
RKRAMAN KHOSLA
Feb 07, 2026 08:11:51
Hoshiarpur, Punjab:गन्ने की बकाया राशि को लेकर किसानों ने मुकेरियां गन्ना मिल के सामने किया पुतला फूंक प्रदर्शन। जत्थेबंदियों ने चेतावनी देते हुए कहा 11 तारीख तक यदि बकाया रकम 11 करोड़ किसानों को अदा ना की तो होगा बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन। आज मुकेरियां शुगर मिल के सामने गन्ने की बकाया रकम को लेकर किसानों ने एक बार फिर नेशनल हाइवे जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जानकारी देते हुए दोआबा किसान कमेटी के पंजाब प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक मिल द्वारा पिछले साल की पेमेंट किसानों को अदा नहीं की गई है जो कुल 11 करोड़ है। पिछले साल भी किसानों ने कई दिनों तक मुकेरियां मिल के सामने धरना प्रदर्शन किया था ताकि गन्ने की बकाया रकम मिल सके। तब मौके पर प्रशासन और मिल मेनेजमेंट ने यह वादा किया था कि जल्दी बकाया रकम किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी तब जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया था। पर इस बार ऐसा नहीं होगा। आज सिर्फ चेतावनी के रूप में यह रोष प्रदर्शन किया गया है और 11 तारीख तक का समय सरकार और मिल मैनेजमेंट को दिया गया है यदि जल्द भुगतान ना हुआ तो 11 तारीख को बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन और रोड़ जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और मिल मैनेजमेंट की होगी।
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Feb 07, 2026 08:11:00
Kot Kapura, Punjab:ਜੈਤੋ ਵਿਖੇ ਤੇਲ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ, ਇਕ ਪਿਸਤੌਲ ਤੇ ਡੀਵੀਆਰ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਫ਼ਰਾਰ ਜੈਤੋ ਵਿਖੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਅਣਪਛਾਤੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਤੇਲ ਫੈਕਟਰੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ, ਇਕ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਸਿਸਟਮ ਦਾ ਡੀਵੀਆਰ ਚੁਰਾ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。 ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਕ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਆਪਣੇ ਹੀ ਚੌਕੀਦਾਰ ’ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਚੌਕੀਦਾਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸੰਭਾਵਿਤ ਸ਼ੱਕੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਾਲ ਹੀ ਆਸ-ਪਾਸ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਖੰਗਾਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਾਂਚ ਉਪਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ । ਬਾਈਟ ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਕ ਬਾਈਟ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Feb 07, 2026 08:10:38
Amritsar, Punjab:पंजाब सरकार ने आज पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत PT Meet (अभिभावक–अधिवक मिलाप) और अभिभावक कार्यशालाओं का आयोजन किया। इस प्रयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका को और मजबूत करना है। इस मौके पर अमृतसर के अलग-अलग सरकारी स्कूलों का दौरा कर हरभजन सिंह ETO ने अभिभावक, शिक्षक और छात्राओं–छात्राओं से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा मंदिर है और पंजाब सरकार इस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि जो माता-पिता पहले महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए सक्षम नहीं थे, अब वे सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि PT Meet के माध्यम से अभिभावक–अध्यापकों के बीच सीधा संवाद बन रहा है, जिससे हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और पंजाब में शिक्षा की सच्ची क्रांति स्पष्ट रूप से दिख रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top