Back
ज़ीरो टॉलरेंस के साथ ज़ीरकपुर पुलिस ने स्पा सेंटर और होटल में छापा, 7 युवतियां रेस्क्यू
SKSanjeev Kumar
Feb 04, 2026 04:48:26
Bhikhi, Punjab
स्पा सेंटर्स और होटल्स में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर जीरकपुर पुलिस की ज़ीरो टोलरेंस जारी पुलिस ने दो स्पा सेंटर्स और एक होटल पर छापा मार की बड़ी कार्रवाई, 2 स्पा सेंटर्स और एक होटल सील 7 युवतियां रेस्क्यू, होटल मैनेजर हिरासत में, इमोरल एक्ट के तहत केस दर्ज , मीडिया के माध्यम से आईपीएस अधिकारी ने यूवाओ से की अपील
ज़ीरकपुर
शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ज़ीरकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरा सपा सेंटर, फॉरएवर सपा सेंट के साथ-साथ होटल चिराग को सील कर दिया है। पुलिस की इस रेड के दौरान मौके से 7 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इस संबंध में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफटींग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस केस में सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी मालिकों को भी नामजद कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर के अनुसार, रेड से पहले ही कुछ युवतियां मौके से फरार हो चुकी थीं और होटल मैनेजर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की सख्ती जारी
एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने कहा कि ज़ीरकपुर पुलिस की पूरी कोशिश है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोका जाए। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन के जरिए ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा, “आप सभी देख रहे हैं कि ज़ीरकपुर पुलिस हर स्तर पर प्रयास कर रही है। किसी भी तरह की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। जीरो टॉलरेंस की नीति पर एसएचओ ज़ीरकपुर भी समय-समय पर गश्त करते रहते हैं।”
युवाओं से खास अपील
एएसपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की सर्विसेज और गलत रास्तों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा, “इंसान कोई वस्तु नहीं है। औरत का अपना सम्मान और ईमान है। युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें चाहिए कि पढ़ाई और अच्छे कार्यों में ध्यान लगाएं और पंजाब का नाम रोशन करें.” उन्होंने कहा कि जब समाज और युवा जागरूक होंगे तभी ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 04, 2026 06:36:220
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 06:34:54Noida, Uttar Pradesh:ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਅੱਗੇ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਧਰਨਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 06:32:070
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 04, 2026 05:48:440
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 04, 2026 05:32:150
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 04, 2026 05:31:220
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 05:30:260
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 05:16:030
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 05:04:320
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 05:00:58Noida, Uttar Pradesh:युवा ने टावर पर चढ़कर दिखाया साहस
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 04:52:390
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 04:33:02Noida, Uttar Pradesh:13 साल के बच्चे ने 4 घंटे लगातार तैरकर मां और भाई-बहन की जान बचाई, बोट पलटने से 14 किलोमीटर दूर बहे थे
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 04:31:36Noida, Uttar Pradesh:ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा काट ले गए चोर, 426 किलो था वजन
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 04, 2026 04:30:460
Report