Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ludhiana141401

खन्ना NH पर Roadv draag बस और ट्राले की भयंकर टक्कर, 10 से अधिक घायल

DSDharmindr Singh
Oct 28, 2025 05:53:53
Khanna, Punjab
खन्ना NH पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी रोडवेज बस की ट्राले से टक्कर, 10 से ज्यादा घायल खन्ना में नेशनल हाइवे पर मैकडॉनल्ड के पास बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज बस की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी। इसमें ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर पार करके बस से आ टकराया। सूचना मिलते ही सिटी थाना 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा फोर्स और 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की वजह से नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची है और यातायात को सुचारू बनाया जा रहा है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAJESH KATARIA
Oct 28, 2025 10:26:12
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर की सी आई ए स्टाफ की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवा कर जब इन नशा तस्करों की तलाशी दौरान यह बरामदगी हुई है एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया की सरकार का युद्ध नशियां विरुद्ध लगातार जारी है हमारे सी आई ए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली के यह दोनों जोकि सरहदी गांव किलचे के रहने वाले है पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते है तो हमारी टीम ने नाकाबंदी की जब यह दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर नशे की सप्लाई करने जा रहे थे तो इनको रोककर जब इनकी तलाशी ली तो दो किलो 80 ग्राम हेरोइन एक विदेशी पिस्टल ग्लॉक और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है इन पर मुकदमा दर्ज कर अदालत से इनका रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे इनसे पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी पाकिस्तान में किससे और आगे कहा सप्लाई की जा रही थी बाइट भूपिंदर सिंह सिद्धू एस एस पी
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Oct 28, 2025 10:24:37
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन मौसम बदलते ही अस्पतालों में बढ़ने लगे सर्दी खांसी के मरीज. बीमारियों से बचाव को लेकर आयुष विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता: डॉ इंदु शर्मा रितु संधि के कारण शरीर में आते हैं कई तरह के बदलाव-DAO मौसम बदलते ही अस्पतालों में सर्दी खांसी के मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव और खान-पान का ध्यान रखने की को लेकर सिरमौर जिला आयुष विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि रितु संधि के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसके कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में मुख्य रूप से मानसिक तनाव, शरीर में दर्द, चर्म रोग और सर्दी खांसी के साथ साथ पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बचाव को लेकर गर्म पेय पदार्थ का इस्तेमाल बेहद उपयोगी रहता है जिससे शरीर में गर्माहट रहती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। डॉ इंदु शर्मा : जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ इंदु ने यह भी कहा कि शीत ऋतु के दौरान शरीर शुष्क हो जाता है ऐसे में उन्होंने गाय के देसी घी का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में खिचड़ी भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है क्योंकि खिचड़ी को संपूर्ण आहार माना गया है। इसके अलावा उन्होंने बदलते मौसम में लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करने की भी सिफारिश की है ताकि शरीर को डिटॉक्स किया जा सके और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। डॉ इंदु शर्मा : जिला आयुष अधिकारी सिरमौर
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Oct 28, 2025 10:20:40
Shimla, Himachal Pradesh:धारा 118 में कोई छेड़छाड़ नहीं, विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है- जगत नेगी प्रदेश में कोई भी बेघर नहीं, सभी को राहत पैकेज का लाभ हाल ही में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार धारा 118 के बहाने प्रदेश के हितों को बेच रही है। इस पर पलटवार करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विचलित हो गए हैं, क्योंकि आने वाले समय में भाजपा के जो संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, उनमें से उनका नाम हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण से नेता प्रतिपक्ष असंतुलित बयान दे रहे हैं, जबकि भाजपा के अपने ही कार्यक्रमों में किसी और को मुख्यमंत्री बनाए जाने के नारे लगाए जा रहे हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि धारा 118 में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है और बिना विधानसभा की मंजूरी के इसमें संशोधन संभव ही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा में पहले जो संशोधन किया गया था, वह केवल धार्मिक संस्थाओं के लिए था, ताकि उन्हें सेलिंग एक्ट से बाहर रखा जा सके। जगत नेगी ने बताया कि अगर कोई धार्मिक संस्था जिसके पास 150 बीघा तक भूमि है, वह भूमि धार्मिक प्रयोजन के लिए आगे बेचना चाहती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जा सकती है। यही संशोधन बिल में किया गया था। मंत्री ने कहा कि जब यह बिल सदन में लाया गया था, तब विपक्ष की ओर से किसी ने भी इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की थी और विपक्ष ने भी इसे सहमति से पास कराया था। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष दबी आवाज में जो बातें कर रहा है, वह केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं है। बारिश और आपदा के दौरान जिन लोगों के मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे, सरकार ने सभी के लिए रहने की व्यवस्था की है। कई लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं और उनकी सरकार की ओर से 5000 रुपये प्रति माह किराया सहायता दी जा रही है। आपदा में 1800 से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट हुए, जबकि 8000 से ज्यादा मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार ने स्पेशल पैकेज 2023 लागू किया है, जिसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इस पैकेज के तहत पूरी तरह टूटे मकानों के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1 लाख रुपये, और छोटे व्यवसायिक नुकसान के लिए 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 नवंबर को मंडी और कुल्लू में विशेष राहत वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे प्रभावित परिवारों को 4 लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में चेक वितरित करेंगे। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि अब तक नहीं मिली है, फिर भी प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वन भूमि पर कब्जे को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन किसी को भी इस पर छूट देने का कोई कानून नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी या वन भूमि पर अधिकार सिर्फ वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ही मान्य हो सकते हैं। मंत्री ने बताया कि इस कानून के अनुसार 13 दिसंबर 2005 से पहले जो भी व्यक्ति या परिवार, चाहे जनजातीय हों या गैर-जनजातीय, जंगलों या बंद भूमि पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, वे इस कानून के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून सरल है और कोई जटिल प्रक्रिया नहीं है। अगर कोई व्यक्ति यह साबित कर देता है कि वह 2005 से पहले उस भूमि पर रह रहा है और ग्राम सभा तथा दो स्थानीय बुजुर्ग लोग उसकी पुष्टि करते हैं, तो उसे उस भूमि पर अधिकार मिल सकता है। नेगी ने बताया कि अब तक किन्नौर में 600 से अधिक, लाहौल-स्पीति और भरमौर में बड़ी संख्या में पात्र लोगों को भूमि अधिकार दिए गए हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि इस बार सेब की फसल सड़क किनारे रखी गई, जिससे प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ा। इस पर जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर काफी देर से प्रतिक्रिया दे रहा है, क्योंकि इस बार एचपीएमसी ने एक लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब की खरीद की है। उन्होंने स्वीकार किया कि सड़क मार्ग बंद होने के कारण कुछ जगहों पर सेब सड़क किनारे रखे गए थे, लेकिन इस बार फसल को नालों में नहीं फेंका गया ताकि प्रदूषण न फैले। मंत्री ने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने यह तय किया कि जो सेब पूरी तरह खराब हो गए हैं उन्हें नष्ट करने के लिए योजना बनाई जाएगी, और जो सेब जूस बनाने योग्य थे, उनका उपयोग जूस उत्पादन के लिए किया गया।
0
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Oct 28, 2025 10:20:05
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: बद्दी / मानपुरा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ डीएसपी अभिषेक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस की राडार पर हैं。 मामला थाना मानपुरा के तहत गांव ढेला का है, जहां 3 अक्टूबर 2025 को कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर में रात के समय चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी。 शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र मेघ चंद, निवासी गांव ढेला, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रात करीब 3 बजे जब वह बाथरूम गए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। दरवाजे पर कपड़ा बंधा था और जब उन्होंने बेटे को आवाज लगाई, तो दूसरे कमरे का हैंडल भी टूटा मिला。 घर की तलाशी लेने पर पाया गया कि अलमारी और पेटियाँ खुली पड़ी थीं, और उनमें रखे सोने-चांदी के गहने सोने का किटी सेट, हार, दो टोकस, नथनी, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, मांग टीका, कुंडल, और कई चांदी के जेवरात! ₹10,000 नकद चोरी हो गए थे。 पुलिस कार्रवाई: FIR नंबर 102/25, दिनांक 03.10.2025, धारा 331(4), 305 BNS, थाना मानपुरा में दर्ज की गई。 जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के गिरफ्तार आरोपी: 1) विजय कुमार उर्फ जाफी, पुत्र शंकर दास, निवासी गांव व डाकघर भरतगढ़, तहसील श्री आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब — उम्र 22 वर्ष। वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, पुलिस चौकी पोस्ट के पास, जिला रूपनगर में रह रहा था。 2) सूरज, पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव सलोई, तहसील अंब, जिला ऊना, उम्र 32 वर्ष। वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, जिला रूपनगर, पंजाब में रह रहा था。 डीएसपी अभिषेक ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी में इस्तेमाल नेटवर्क और माल की रिकवरी की जा सके。 डीएसपी अभिषेक का कहना है कि बद्दी पुलिस ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय चोर गिरोहों पर निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं。 फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
NLNAND LAL
Oct 28, 2025 10:09:17
Solan, Himachal Pradesh:लोकेशन: बद्दी / मानपुरा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ डीएसपी अभिषेक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस की राडार पर हैं。 मामला थाना मानपुरा के तहत गांव ढेला का है, जहां 3 अक्टूबर 2025 को कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर में रात के समय चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी。 शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र मेघ चंद, निवासी गांव ढेला, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रात करीब 3 बजे जब वह बाथरूम गए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। दरवाजे पर कपड़ा बंधा था और जब उन्होंने बेटे को आवाज लगाई, तो दूसरे कमरे का हैंडल भी टूटा मिला。 घर की तलाशी लेने पर पाया गया कि अलमारी और पेटियाँ खुली पड़ी थीं, और उनमें रखे सोने-चांदी के गहने सोने का किटी सेट, हार, दो टोकस, नथनी, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, मांग टीका, कुंडल, और कई चांदी के जेवरात!₹10,000 नकद चोरी हो गए थे。 पुलिस कार्रवाई: मामले में FIR नंबर 102/25, दिनांक 03.10.2025, धारा 331(4), 305 BNS, थाना मानपुरा में दर्ज की गई。 जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह केगिरफ्तार आरोपी: 1️⃣ विजय कुमार उर्फ जाफी, पुत्र शंकर दास, निवासी गांव व डाकघर भरतगढ़, तहसील श्री आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब — उम्र 22 वर्ष。 वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, पुलिस चौकी पोस्ट के पास, जिला रूपनगर में रह रहा था。 2️⃣ सूरज, पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव सलोई, तहसील अंब, जिला ऊना, उम्र 32 वर्ष。 वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, जिला रूपनगर, पंजाब में रह रहा था。 डीएसपी अभिषेक ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी में इस्तेमाल नेटवर्क और माल की रिकवरी की जा सके। दो सदस्यों विजय कुमार उर्फ जाफी, पुत्र शंकर दास, निवासी गांव व डाकघर भरतगढ़, तहसील श्री आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब — उम्र 22 वर्ष。 वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, पुलिस चौकी पोस्ट के पास, जिला रूपनगर में रह रहा था。 2️⃣ सूरज, पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव सलोई, तहसील अंब, जिला ऊना, उम्र 32 वर्ष。 वर्तमान में झुग्गी-झोपड़ी, गांव धनोली, जिला रूपनगर, पंजाब में रह रहा था。 डीएसपी अभिषेक ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी में इस्तेमाल नेटवर्क और माल की रिकवरी की जा सके。 डीएसपी अभिषेक का कहना है कि बद्दी पुलिस ने प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय चोर गिरोहों पर निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं。 फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है。
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 28, 2025 10:03:05
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਬਿਜਲੀ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਗਿਣਤੀ ਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਬੀਬੀਆਂ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਕੇ ਨਾਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਐਸ ਡੀ ਓ ਰਾਹੀਂ ਇੱਕ 6 ਸੂਤਰੀ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਐਕਸੀਅਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਕੋ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ 1:- ਸਬਡਵਿਜਨ ਖਹਿੜਾ ਮੰਦਰ ਆਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡਾ ਵਿੱਚੋ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਕਾਲ ਤੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਸਬਡਵਿਜਨ ਵਿੱਚ ਜਮਾ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸਨ。 2:-ਜਿਹਨਾ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰਾ ਦੇ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਬਿਜਲੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਜਮਾ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ ਉਹਨਾ ਨੂੰ ਜੁਰਮਾਨੇ ਪਾਉਣੇ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ。 3:- ਨੋਟਿਸ ਤੇ ਸੰਮਨ ਭੇਜੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ 4:- ਪਹਿਲੇ ਕਾਲੇ ਗਰਾਰੀ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰ ਦੇ ਲਾਏ ਜਾਣ 5:- ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦਾ ਨਿਜੀਕਰਨ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। 6:- ਭੁੱਲਥ, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਢਿਲਵਾ ਤੇ ਨਡਾਲਾ ਦੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਬਰਸਾਤ ਤੇ ਹੜ੍ਹ ਨਾਲ ਡਿੱਗੀਆ ਲਾਇਨਾ ਅਤੇ ਰੁড়ੇ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰਾ ਨੂੰ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਕੇ ਤੁਰੰਤ ਚਾਲੂ ਕੀਤਾ। ਆਦਿ ਮੰਗਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਮਜਬੂਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ।
0
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Oct 28, 2025 10:01:53
Una, Himachal Pradesh:शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में पंजाब के श्रद्धालु कपिल के साथ श्रद्धालुओं के बीच माथा टेकते समय उनका रुपये से भरा पर्स परिसर में गिर गया। पर्स में लगभग 25 हजार रुपये नकद थे। कुछ देर बाद यह पर्स मंदिर में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड प्लाटून कमांडर इंचार्ज ओ.पी. चौहान को मिला। चौहान ने तुरंत मंदिर कंट्रोल रूम में पर्स मिलने की सूचना दी और माइक से अनाउंसमेंट करवाई। थोड़ी देर में कपिल मंदिर कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां से पर्स की पूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे सुरक्षित रूप से श्रद्धालु को वापस सौंप दिया गया। पर्स वापस पाकर श्रद्धालु ने चौहान का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी ईमानदारी मंदिर प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों की निष्ठा को दर्शाती है।
0
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Oct 28, 2025 09:59:43
Noida, Uttar Pradesh:आतंकी जगतार सिंह तारा को जालंधर कोर्ट ने किया बरी - गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर 2009 में थाना भोगपुर में किया गया था मामला दर्ज जालंधर कोर्ट से आतंकी जगतार सिंह तारा को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकू कानून 17, 18, 20 और आर्म्स एक्ट के तहत साल 2009 में थाना भोगपुर में मामला दर्ज किया गया था। जिस केस में आज आतंकी जगतार सिंह तारा की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेशी हुई। अतिरिक्त जिलाधिकारी और सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार बेरी की अदालत में आरोप साबित न होने पर बरी करने का आदेश दिया है। इस दौरान उनकी तरफ से वकील एसकेएस हुंदल पेश हुए। कोर्ट में सुनवाई समाप्त होने के बाद उन्होंने जगतार तारा के बरी होने के बारे में जानकारी दी। 28 सिंतबर 2009 में यह केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने आरोप लगाए थे कि अवैध तरीके से तारा ने कुछ फंडिंग की थी। उक्त फंडिंग में शामिल उक्त व्यक्तियों को जेल भेजा गया था।
1
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 28, 2025 09:55:46
Mansa, Punjab:मानसा जिले के गांव चहलावाली में टूटा रजबाहा सेकंडे एकड़ पक्की फसल में भरा पानी एंकर : मानसा जिले के गांव चहलावाली में रजबाहा टूटने के कारण 25 फीट दरार पढ़ने के किसानों की पक्की धान की फसल में पानी भर जाने के कारण किसानों की फसल पानी में डूब गई है वहीं किसानों रजबाहा टूटने का कारण नहरी विभाग के अधिकारियों की गलती बताया है।  वीओ - जिले के गांव चहलावाली के रजबाहे में 25 फीट दरार पड़ने के कारण किसानों की पक्की धान की 100 एकड़ के करीब फसल में पानी भर गया है किसानों द्वारा कड़ी मुशकत के बाद दरार को भर तो लिया गया लेकिन उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों की गलती के कारण रजबाहा एक साल में तीन बार टूट चुका है उन्होंने बताया कि वह रजबाहा में पानी ओवरफ्लो होने के चलते बीते कल से अधिकारियों को पानी कम करने के लिए फोन कर रहे थे लेकिन इसकी और उन्होंने कोई भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते रजवाहा टूट गया और उनकी फसल का बड़ा नुकसान हुआ है वही रोते हुए एक किसान ने कहा कि उनकी हर बार फसल खराब हो जाती है और विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता और इस बार फिर उनकी पक्की हुई फसल पानी में डूब चुकी है और उनके पास मौत के सिवाय कोई भी रास्ता नहीं बचा।  बाइट जगराज सिंह किसान बाइट भरपूर सिंह बजुर्ग किसान बाइट पाला सिंह किसान वीओ - नहरी विभाग के एसडीओ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि पानी बंद करवा दिया गया है और राजबहे को पक्का करने के लिए भी विभाग द्वारा काम शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि पुल को ऊंचा करने की मांग की जा रही है जो विभाग को लिखत में भेज दिया जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि रजबाहे की सफाई पानी की बंदी के बाद करवाई जाएगी।  बाइट एसडीओ नागेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 28, 2025 09:53:53
Kapurthala, Punjab:*ਇਰਾਕ ‘ਚੋਂ ਵਾਪਸ ਪਰਤੀ ਲੜਕੀ ਨੇ ਸੁਣਾਈ ਲੂੰ-ਕੰਡੇ ਖੜੇ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਹੱਡਬੀਤੀ* *ਸਾਰੇ ਦਿਨ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਵਾਰ ਹੀ ਮਿਲਦਾ ਸੀ ਖਾਣਾ* *ਉਦੋਂ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਡੰਡਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਟੁੱਟ ਜਾਂਦਾ* *ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੱਕ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਜਾ ਰਹੀ ਪੀੜਤਾ* *ਇਰਾਕ ਦੇ Erbil ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ indian consulate ਦੀ ਕਾਰਜਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ…!* ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ, 28 ਅਕਤੂਬਰ--- ਖਾੜੀ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਹੋ ਰਹੇ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ। ਇਰਾਕ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਪਸ ਪਰਤੀ ਲੜਕੀ ਨੇ ਲੰੂ-ਕੰਡੇ ਖੜੇ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਆਪਣੀ ਹੱਡਬੀਤੀ ਸੁਣਾਉਂਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਨਰਕ ਭਰੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਪਸ ਪਰਤੀ ਹੈ। نਿਰਮਲ ਕੁਟੀਆ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪਹੁੰਚੀ ਇਸ ਲੜਕੀ ਨੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ, ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਸਕੀ। ਮੋਗਾ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇਸ ਪੀੜਤ ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਗਰਾਉ ਦੇ ਟ੍ਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਨੇ ਪੇਂਡੂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਨੈਟਵਰਕ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਰਾਹੀ ਉਹ ਗਰੀਬ ਘਰਾਂ ਦੀਆਂ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਚੁੰਗਲ ਵਿੱਚ ਫਸਾ ਕੇ ਇਰਾਕ ਵਿੱਚ ਲਿਜਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਲੜਕੀ 8 ਜਨਵਰੀ 2024 ਨੂੰ ਇਰਾਕ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਦੁਬਈ ਲੈ ਜਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਥੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਇਰਾਕ ਲੈ ਗਏ। ਟ੍ਰੈਵਲ ਐਜੰਟ ਨੇ ਇਹ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਰਾਕ ਵਿੱਚ ਸਿਲਾਈ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ ਤੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਛੁੱਟੀ ਮਿਲੇਗੀ ਤੇ ਘਰ ਗੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਜੋ ਕੁਝ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਹੋਇਆ ਪਰ ਉੱਥੇ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਉਲਟ ਸੀ। ਉਥੇ ਕੋਈ ਛੁੱਟੀ ਨਹੀਂ ਸੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਘਰ ਗੱਲ ਕਰਵਾਈ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਸਿਲਾਈ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਕਿਸੇ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਰੇਲੂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੋਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਉਸ ਨੇ 10 ਮਹੀਨੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਇੱਕ ਹੋਰ ਘਰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਗਈ ਤਾਂ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਮਾੜੀ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਇੱਕ ਦਿਨ ਉਹ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਇਆ ਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਦੁਰਵਿਵਹਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਉਹਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਲਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੀ ਇਰਾਕ ਪੁਲੀਸ ਨੂੰ şikਾਇਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਟ੍ਰੈਵਲ এਜੰਟ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਘਰਵਾਲੀ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ‘ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਹੋਣ ਲੱਗ ਪਈ ਸੀ। ਇੱਕ ਦਿਨ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਕੁਟਮਾਰ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਚਿਰ ਕੁਟਮਾਰ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾਣਾ ਵਾਲਾ ਡੰਡਾ ਟੁਟ ਕੇ ਦੋ ਟੋਟੇ ਨਹੀਂ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਭ ਦਾ ਉਸਦੇ ਮਨ ਤੇ ਉਪਰ ਇੰਨਾ ਡੂੰਘਾ ਅਸਰ ਪਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੱਕ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੇ 10 ਅਗਸਤ 2025 ਨੂੰ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇਰ ਕੀਤਿਆਂ ਉਸ ਦਾ ਕੇਸ ਅੱਗੇ ਤੋਰਿਆ। ਉਹ 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆ ਗਈ ਸੀ। ਇਰਾਕ ਵਿੱਚ ਚੱਲੀ ਪੀੜਾ ਦਾ ਉਸ ‘ਤੇ ਏਨਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਅਸਰ ਸੀ ਕਿ ਪੂਰਾ ਮਹੀਨਾ ਸਦਮੇ ਵਿਚ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀੜਤਾ ਨੇ ਇਰਾਕ ਦੇ Erbil ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ indian consulate ਦੀ ਕਾਰਜਪ੍ਰਣਾਲੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਜਾਲਸਾਜ ਏਜੰਟਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ । Feed: cut shorts + 121 + byte MP Seechewal
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Oct 28, 2025 09:52:55
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिला के अमनेड इलाके में रह रहे एक 26 साल के प्रवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई है । मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मृतक के साथ मारपीट की थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा। मृतक बबलू उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था और इलाके में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक को जहरीले पदार्थ सेवन के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर लाया गया था जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी । उन्होंने बताया कि शब का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा ।उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर सच्चाई को सामने ले ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Oct 28, 2025 09:52:19
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल या फिर सरकारी कार्यालय के धक्के नहीं खाने होंगे। भारत सरकार के द्वारा सिविल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा शुरू कर दी गई है और लोग इस पोर्टल में अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र घर पर बैठकर पा सकेंगे। इसी विषय को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में निजी तथा सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने पहुंचे प्रशिक्षक आशीष चंदेल ने बताया कि कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया ताकि लोगों को अब बार-बार अस्पताल या फिर पंचायत के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने बताया कि सिविल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठकर व्यक्ति इसमें पंजीकरण कर सकते हैं और जन्म तथा मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकते हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया कि वह किस तरह से इस पर प्रमाण पत्र को अपलोड कर सकते हैं और रजिस्ट्रार की अनुमति के बाद व्यक्ति घर बैठकर इस प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकता है। आशीष चंदेल ने बताया कि फिलहाल कुल्लू में कार्यशाला आयोजित की गई है और उसके बाद जिला कुल्लू के सभी ब्लॉक में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े。
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Oct 28, 2025 09:52:03
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है । जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । जो फिरोजपुर का रहने वाला है पुलिस के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस ने कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ा है । जिससे 5 किलो हैरोइन बरामद हुई है । आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिससे पूछताछ की जाएगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने फिरोजपुर के काले वाले झुग्गे रोड पर नाकाबंदी की हुई थी । कि सामने से एक बाइक पर सवार शख्स आया । जिसने अपने बाइक पर प्लास्टिक का बैग रखा हुआ था । जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस पार्टी को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की । जिसे पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे घेरा डालकर काबू कर लिया । पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र नानक सिंह वासी गांव हबीब वाला थाना सदर फिरोजपुर के रूप में हुई । जिसकी तलाशी लेने पर उससे 5 किलो हैरोइन बरामद हुई है । हालांकि इस मामले पर फाजिल्का के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है । पुलिस के मुताबिक आरोपी को आज फाजिल्का की अदालत में पेश किया गया तो 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है । जिससे अब पूछताछ की जाएगी । क्योंकि सामने आया है कि उक्त व्यक्ति को एक पैकेट के बदले 50 रुपए दिए जाने थे । अब उससे पूछताछ की जाएगी कि वह यह हैरोइन की खेप कहां से लाया और उसके द्वारा कहां दी जानी थी । इसके लिए जांच जारी है ।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 28, 2025 09:51:47
Kapurthala, Punjab:*कपूरथला की अनाज मंडी में प्रवासी मजदूरों पर हमला* कपूरथला की अनाज मंडी में बीती रात प्रवासी मजदूरों पर हमला हुआ है। इस हमले में तीन प्रवासी मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए और अन्य को भी चोटें आई हैं。 *क्या है मामला?* जानकारी के अनुसार, बीती रात अनाज मंडी में काम कर रहे दस से पंद्रह प्रवासी मजदूरों पर दस से बारह नौजवानों ने रात के अंधेरे में हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजदार हथियारों का प्रयोग किया, जिससे तीन प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। *पुलिस ने शुरू की जांच* इस घटना के बाद प्रवासी मजदूरों ने सुबह अनाज मंडी में काम बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शिकायत दर्ज की और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि दोषियों की पहचान हो सके। *आढ़ती यूनियन ने किया रोष प्रकट* आढ़ती यूनियन ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए प्रवासियों को काम के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मार्केट कमेटी की ओर से भी पुलिस प्रशासन को मंडी में फसल की आमद के दौरान पुलिस की निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। *पुलिस की कार्रवाई* पुलिस ने कहा है कि जो लोग जख्मी हैं उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और अलग-अलग कोणों से जांच के दौरान दोषियों को ढूंढकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस के बाद मंडी में एक बार फिर से खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है और लेबर ने काम करना शुरू कर दिया है。 बाइट प्रवासी बाइट आढ़ती यूनियन बाइट पुलिस अधिकारी बाइट चेयरमैन मार्किट कमेटी ।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top