Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ludhiana141001

लुधियाना में असला ब्रांच इंचार्ज की पिस्टल चोरी, CCTV से सुराग की कोशिश

TBTarsem Bhardwaj
Jan 24, 2026 04:02:37
Ludhiana, Punjab
लुधियाना मै चोरों ने असला ब्रांच के इंचार्ज को भी नहीं बख्शा है।पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने खड़ी इंचार्ज की कार में से उसका सर्विस पिस्टल चोरी हुआ है। यह वारदात 17 जनवरी की है। जिसमे थाना डिवीजन न.8 की पुलिस ने गांव बाजड़ा निवासी ए.एस.आई. रविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने 20 जनवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास की सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। ए.एस.आई. रविन्दर सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस में असला लाइसेंस यूनिट में बतौर इंचार्ज तैनात है। वह 17 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी ड्यूटी पर आया। उसने अपनी जेन कार को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने सड़क पर खड़ी कर दिया। उसकी ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर एक बैग पड़ा हुआ था। उस समय वह अपनी कार को लॉक कर ड्यूटी पर चला गया। जब वह शाम करीब आठ बजे वापिस अपनी कार के पास आया। उसने देखा कि कार की कंडक्टर साइड की विंडो का लॉक खुला था और कार में पड़ा हुआ बैग नहीं था। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड में से उसकी 9 एम.एम सर्विस पिस्टल व दस कारतूस समेत मैगजीन चोरी हो चुके थे। असला ब्रांच के इंचार्ज के बैग में उसका पासपोर्ट व दस हजार रुपए कैश था, वह भी चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASAvtar Singh
Jan 24, 2026 05:46:41
Gurdaspur, Punjab:गणतंत्र दिवस को लेकर एसएसपी गुरदासपुर ने युवाओं और बच्चों से की खास अपील,,,कहा सोशल मीडिया के जरिए अगर आपको कोई गुमराह करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना दी जाए तो पुलिस को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य द्वारा जिले के युवाओं को अपील की गई है कि वह सोशल मीडिया के जरिए कुछ विदेश में बैठे क्रिमिनल लोग युवाओं और बच्चों को गुमराह कर उनका गलत इस्तेमाल करते हैं बच्चे इस से दूर रहे और माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें और अगर कोई क्रिमिनल उनसे बात करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि अगर आपके घरों में कोई किरायेदार जा फिर दुकान पर किराएदार रह रहा है तो उसकी सारी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दी जाए ताकि उसकी पूरी वेरिफिकेशन करवाई जा सके क्योंकि आने वाले समय में कोई भी पंजाब का माहौल खराब ना कर सके वहीं एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन प्रहार के तीन दिन खत्म होने पर गुरदासपुर पुलिस ने 170 बदमाश और क्रिमिनल लोगों को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि गुरदासपुर में फायरिंग की दो घटनाएं हुई थी दोनों घटनाओं के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए बॉर्डर एरिया में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटीया भी काफी कारगर साबित हुई है उन्हें काफी सूचना मिली थी जिसके चलते सरहद पर आने वाले नशे को पकड़ा गया है इसलिए पुलिस लगातार विलेज डिफेंस कमेटीया के साथ मीटिंग करती रहती है
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Jan 24, 2026 05:46:29
Ludhiana, Punjab:लुधियाना के गांव तलवाड़ा के पास एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पेट में गोली मारी गई थी। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गया। खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगाया है। कहना था कि युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। फिर उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। उधर, पुलिस ने परिवार की शिकायत पर युवक के दोस्त के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।परिवार कारोबारी, इकलौता बेटा था : मृतक की पहचान राजवीर सिंह खैरा (25) के रूप में हुई है, जो गांव थरीके के जगजीत नगर का रहने वाला था। राजवीर का परिवार कारोबारी है। उनकी मोगा में पहले इंडिया मोटर्स ऑटो एजेंसी थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम को राजवीर को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। राजवीर ने घर से जाते वक्त भी बताया था कि वह एक दोस्त के साथ जा रहा है। गांव तलवाड़ा में मारी गई गोली: पीएयू पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एसएचओ ने बताया कि गांव तलवाड़ा के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है। उसे किसी ने गोली मारी है। हमलावर भाग चुके है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। पेट में लगी थी गोली, इलाज के वक्त मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक राजबीर को पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान होने के बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो उनसे मामले की जानकारी ली गई। परिवार वालों ने बताया कि राजबीर अपने दोस्त जुगराज सिंह के साथ गांव तलवाड़ा की ओर गया था। उन्होंने दोस्त पर ही हत्या का शक जताया।पुलिस ने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की एसएचओ विजय ने बताया कि पीएयू पुलिस ने मृतक राजबीर के दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो गांव पमाल का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। राजबीर की हत्या क्यों की गई? इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Jan 24, 2026 04:18:46
Ludhiana, Punjab:ਪੱਛਮੀ ਚੱਕਰਵਾਰ ਦੀ ਵੈਸਟਰਨ ਡਿਸਟਰਬੰਸ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਮੌਸਮ ਚ ਆਇਆ ਬਦਲਾਵ, ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ 23 ਅਤੇ 24 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਈ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੋਵੇਗੀ ਬਰਸਾਤ, ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲਈ ਜਤਾਇਆ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ। ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਵਿਗਿਆਨੀ ਡਾਕਟਰ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇ ਭਰ ਚ ਮੌਸਮ ਚ ਬਦਲਾਵ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਦਿਨ ਦਾ ਤਾਪਮਾਨ 21 ਤੋਂ 22 ਡਿਗਰੀ ਤੱਕ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਤ ਦਾ ਪੰਜ ਤੋਂ sੱਤ ਡਿਗਰੀ ਤੱਕ ਤਾਪਮਾਨ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੱਛਮੀ ਚੱਕਰ ਵਾਰ ਦਾ ਅਸਰ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਇਹ ਟੱਚ ਕਰੇਗਾ ਅਤੇ 23 ਅਤੇ 24 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਸ਼ੰਕਾ ਜਤਾਈ ਹੈ ਕਿ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਕਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਗਰਜ ਚਮਕ ਦੇ ਨਾਲ ਛਿੱਟੇ ਮਾਰੀ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਇਹੀ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇਹ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਫੀ ਫਾਇਦੇਮੰਦ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਹੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Jan 24, 2026 03:32:43
Dharamshala, Himachal Pradesh:करीब साढ़े तीन माह का ड्राईस्पेल भारी बर्फबारी व बारिश के साथ ही खत्म हो गया। वहीं बारिश के साथ हुई बर्फबारी से धौलाधार ने चांदी की चादर ओढ़ ली है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, धर्मकोट, त्रियूंड सहित नडडी, ठठारना के निचले क्षेत्र में भी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। जबकि सुबह तक धर्मशाला के मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी, खनियारा के खड़ौता, थातरी, योल तक बर्फ़बारी हुई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन उद्यमियों को आगामी दिनों में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकडऩे की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश ने किसानों व बागवानों को राहत प्रदान की है। कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत श्रेणी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है, जबकि रूक रूक कर बारिश का क्रम जारी रहा। बागवानी तथा किसानों के लिए ये बारिश संजीवनी साबित हुई है। वहीं बारिश से लोगों को सूखी ठंड की बीमारियों से छूटकारा मिलेगा। हालांकि इस मौसम में ठंड से बचने में ही सुरक्षा है। जिले में वीरवार रात शुरू हुई बारिश के साथ तेज तूफान चला। इसके चलते हल्की बारिश होती रही। सुबह धौलाधार की पहाडिय़ां चांदी के श्रृंगार के साथ नजर आईं। निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम में छाई धूंध दिन भर पहाड़ों में पड़ी सफेद बर्फ को बार-बार ढकती नजर आई। लंबे समय बाद हुई इस बारिश से लोगों को सूखी ठंड से हो रही बीमारियों से भी राहत मिलेगी। बागवानी क्षेत्र को इस बारिश तथा हिमपात से संजीवनी मिली है। पलम, आड़ू, सेब, नाशपाती, कीवी तथा जापानी फल की पौध इन दिनों में अब बागवान रोप पाएंगे। एक से दो साल के पौधों के सूख जाने की चिंता से भी अब बागवानों को राहत मिली है। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के साथ ही शितोष्ण फलों जैसे आड़ू, सेब, पलम, नाशपाति, कीवी तथा जापानी फल आदि के पौधे लगाए जा सकेंगे। प्रदेश के सबसे बड़े कृषक जिले कांगड़ा के कई हैक्टेयर असिंचित क्षेत्र में फसलों के नमी की कमी से पीली पडऩे की समस्या में बारिश राहत बन बरसी है। मौसम का क्रम ऐसा रहा तो इससे कृषि क्षेत्र को लंबे सूखे से नुक्सान से राहत मिल पाएगी। बताते चलें कि असिंचित भूमि होने के कारण कई जगह बारिश न होने के कारण खेती नहीं हो पाई। इस समय में बारिश दम तोडती खेती के लिए संजीवनी बन गई है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते जहां पेयजल योजनाएं प्रभावित होना शुरू हो गई थी, वहीं फसलों में भी पीलापन आना शुरू हो गया था。
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Jan 24, 2026 02:48:02
Ludhiana, Punjab:ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੋਆਬਾ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਦਾ ਲਾਡੋਵਾਲ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਮੁਫ਼ਤ ਸਸਰਾਲੀ ਸਤਲੁਜ ਵਨ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਰਾਹੋ ਰੋਡ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੁਆਬਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਸਰਾਲੀ ਕਲਾ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਬੰਨ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆણા ਦੇ ਰਾਹੂ ਰੋਡ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖਸਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਉਸ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਫਰੀ ਕਰਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਮੰਨੀ ਗਈ ਤਾਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਫਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ
0
comment0
Report
SKSanjeev Kumar
Jan 24, 2026 02:46:30
Bhikhi, Punjab:जिला मानसा के कस्बा भिखी में शरारती आंसरों द्वारा मोटरसाइकिल के साइलेंसरों को मॉडिफाई करवा कर पटाखे बजाए जा रहे थे उसी को लेकर पुलिस के द्वारा आज चंडीगढ़ सिरसा हाईवे पर नाका लगाकर मॉडिफाई किए हुए साइलेंसरों को मोटरसाइकिल से उतार कर और बीच सड़क पर रखकर उन्हें तोड़ दिया गया और इन मोटरसाइकिलों की मोटे चालान किए गए भाई थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा पुलिस के द्वारा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है इस चेकिंग से नशे की सप्लाई पहले से काफी कम हुई है नशे के मुद्दे पर बोलते हुए थाना प्रभारी ने बताया लगातार नशे बेचने वालों को पकड़ा जा रहा है जो आदमी नशा करने का आदी है उसको समझा कर अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है थाना प्रभारी ने बताया शहर के लोगों का साथ पुलिस को बड़े स्तर पर मिल रहा है और लोगों के सहयोग के साथ ही नशे के व्यापारियों को पकड़ने में काफी मदद मिल रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top