Back
धौलाधार में हिमपात के बाद बर्फबारी से पर्यटन व कृषि क्षेत्र में राहत
VKVipan Kumar
Jan 24, 2026 03:32:43
Dharamshala, Himachal Pradesh
करीब साढ़े तीन माह का ड्राईस्पेल भारी बर्फबारी व बारिश के साथ ही खत्म हो गया। वहीं बारिश के साथ हुई बर्फबारी से धौलाधार ने चांदी की चादर ओढ़ ली है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, धर्मकोट, त्रियूंड सहित नडडी, ठठारना के निचले क्षेत्र में भी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। जबकि सुबह तक धर्मशाला के मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी, खनियारा के खड़ौता, थातरी, योल तक बर्फ़बारी हुई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन उद्यमियों को आगामी दिनों में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकडऩे की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश ने किसानों व बागवानों को राहत प्रदान की है। कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत श्रेणी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है, जबकि रूक रूक कर बारिश का क्रम जारी रहा। बागवानी तथा किसानों के लिए ये बारिश संजीवनी साबित हुई है। वहीं बारिश से लोगों को सूखी ठंड की बीमारियों से छूटकारा मिलेगा। हालांकि इस मौसम में ठंड से बचने में ही सुरक्षा है। जिले में वीरवार रात शुरू हुई बारिश के साथ तेज तूफान चला। इसके चलते हल्की बारिश होती रही। सुबह धौलाधार की पहाडिय़ां चांदी के श्रृंगार के साथ नजर आईं। निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम में छाई धूंध दिन भर पहाड़ों में पड़ी सफेद बर्फ को बार-बार ढकती नजर आई। लंबे समय बाद हुई इस बारिश से लोगों को सूखी ठंड से हो रही बीमारियों से भी राहत मिलेगी। बागवानी क्षेत्र को इस बारिश तथा हिमपात से संजीवनी मिली है। पलम, आड़ू, सेब, नाशपाती, कीवी तथा जापानी फल की पौध इन दिनों में अब बागवान रोप पाएंगे। एक से दो साल के पौधों के सूख जाने की चिंता से भी अब बागवानों को राहत मिली है। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के साथ ही शितोष्ण फलों जैसे आड़ू, सेब, पलम, नाशपाति, कीवी तथा जापानी फल आदि के पौधे लगाए जा सकेंगे। प्रदेश के सबसे बड़े कृषक जिले कांगड़ा के कई हैक्टेयर असिंचित क्षेत्र में फसलों के नमी की कमी से पीली पडऩे की समस्या में बारिश राहत बन बरसी है। मौसम का क्रम ऐसा रहा तो इससे कृषि क्षेत्र को लंबे सूखे से नुक्सान से राहत मिल पाएगी। बताते चलें कि असिंचित भूमि होने के कारण कई जगह बारिश न होने के कारण खेती नहीं हो पाई। इस समय में बारिश दम तोडती खेती के लिए संजीवनी बन गई है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते जहां पेयजल योजनाएं प्रभावित होना शुरू हो गई थी, वहीं फसलों में भी पीलापन आना शुरू हो गया था。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowJan 24, 2026 05:46:53Mandi, Himachal Pradesh:मंडी
चैलचौक -पंडोह रोड पर हुआ अचानक ल LAND SLIDE गनीमत रही बड़ा खतरा होने से टला, ल LANDSLIDE के चलते चैलचौक पंडोह रोड हुआ बंद, कम से कम 2 से 3 घंटे बहाल होने में लग सकते हैं, लोगों ने बस छोड़ बचाई जान
0
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 24, 2026 05:46:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 05:46:290
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 05:45:44Noida, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में रेलवे लाइन पर धमाके से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, चालक घायल
0
Report
KSKapil sharma
FollowJan 24, 2026 05:32:430
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 05:30:110
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 04:18:460
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 04:02:370
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 04:01:290
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowJan 24, 2026 03:34:32Noida, Uttar Pradesh:मनाली में बर्फबारी के बाद 500 से ज्यादा सड़कें बाधित हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं 7 फीट से अधिक बर्फ हुई।
0
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 24, 2026 03:16:400
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 02:48:020
Report
SKSanjeev Kumar
FollowJan 24, 2026 02:46:300
Report