Back
लुधियाना में हुक्का वीडियो के विवाद में गोलीबारी, 3 घायल
TBTarsem Bhardwaj
Oct 12, 2025 09:05:32
Ludhiana, Punjab
लुधियाना में फायरिंग, 3 युवक घायल हुक्का पीने का वीडियो बनाने पर भिड़े, गोलियां चलाईं; महिला बोली- माता की चौकी में हुक्का पी रहे थे
लुधियाना में शनिवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आईं। हुक्का पीने का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद गोलियों चली और इस घटना मै 3 लोग घायल हो गए।फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना मैं घायलों के बयान दर्ज किए गए।शुरुआती जांच में सामने आया है कि हुक्का पीने वाले लोग माता की चौकी के कार्यक्रम में आए थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी वीडियो बना ली।पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई अभी इसका भी पता किया जा रहा है।माता की चौकी में हुक्का पी रहे थेः टिब्बा थाना इलाके की एक महिला ने बताया कि मोहल्ले में माता की चौकी थी, जिसमें कुछ युवक शामिल हुए थे और हुक्का पी रहे थे। मोहल्ले के ही मनी नाम के युवक ने उनकी वीडियो बना ली और उसे कई ग्रुपों में भेज दिया।वीडियो वायरल होने के बाद भड़का मामलाः यह देखकर हुक्का पी रहे युवक नाराज हो गए। उन्होंने एक किलोमीटर दूर जाकर वीडियो बनाने वाले सर्वजीत को घेर लिया। सर्वजीत ने भी अपने कुछ साथी बुला लिए। दोनों पक्षों में बहस हुई और इसके बाद हुक्का पीने वाले युवकों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस को मिले गोलियों के खोलः घटना स्थल पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस को गोलियों के 4 से 6 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। आज सुबह सिविल अस्पताल में गोली लगने से घायल सरवजोत के सैंपल पुलिस टीम ने लिए हैं।आरोपियों की पहचान की जा रही है
इस मामले में ASI भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गोलियां किसने चलाई है इसकी पहचान की जा रही है। अभी यह पता चला है कि करीब तीन युवक घायल हुए हैं। गोलियां युवकों ने आपस में चलाई है। जल्दी पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जानकारी देंगे。
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 12, 2025 07:36:430
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 12, 2025 07:23:140
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 12, 2025 07:18:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 07:18:080
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 12, 2025 07:16:410
Report
TCTanya chugh
FollowNov 12, 2025 07:15:460
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 07:15:330
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 07:06:150
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 07:00:22Noida, Uttar Pradesh:LUDHIANA (PUNJAB): Union Education Minister Dharmendra Pradhan visits Satya Bharti School in Khanpur. Visuals.
0
Report
HSHarmeet Singh
FollowNov 12, 2025 06:52:020
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowNov 12, 2025 06:37:250
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 06:05:550
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 06:02:290
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 05:47:26Noida, Uttar Pradesh:ankur tyagi wt from hospital on dharmendra health update and discrage from hospital
0
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 12, 2025 05:45:56Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: FANS GATHERED OUTSIDE ACTOR DHARMENDRA'S RESIDENCE/ VISUALS/ REAX
0
Report