Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001

हिमाचल में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर शिमला में प्रदर्शन, सरकार से कार्रवाई की मांग

ADAnkush Dhobal
Nov 11, 2025 09:25:09
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मोर्चा खोलते हुए सरकार पर ढील बरतने के आरोप लगाए हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में धरना प्रदर्शन कर इन अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की सरकार से मांग की है। हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की state सचिव फालमा चौहान ने कहा कि कुल्लू, हमीरपुर और चंबा जिले में महिलाओं के साथ हाल ही में हुई घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। इन घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की और सरकार का रवैया भी काफी ढीला रहा। इसी वजह से लगातार हिमाचल प्रदेश में महिलाओं से दुराचार, हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं में दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करें।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Nov 11, 2025 11:06:53
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिल्ली में हुए बम धमाके की घटना को लेकर गहरा दु:ख जताया है। राज्यपाल ने कहा कि यह एक बेहद दुःखद और चिंताजनक घटना है, लेकिन इसके बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसी ने करीब 3000 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है और इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जो हाई लेवल मीटिंग हुई है। इसके बाद यह स्पष्ट है कि अब इस तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सफल रहेंगी। राज्यपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्तक हैं और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बाइट- शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Nov 11, 2025 11:02:21
Hisar, Haryana:हरियाणा सरकार पराली न जलाने के अभियान को लेकर सख्ती करने के मूड में है, लेकिन पिछले तीन दिनों में पराली जलाने के मामलों में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजवीर ने बताया कि हरियाणा में सबसे ज्यादा 95 मामले जींद में आए हैं। जी मीडिया के साथ विशेष बातचीत में डॉ राजवीर ने कहा हालांकि बिहार चुनाव के कारण मजदूर का न मिलना और दूसरी तरफ बुआई में कम समय होने के कारण पिछले तीन दिनों में पराली जलाने के मामले बढ़े हैं। हिसार में अब तक 43 पराली जलाने के लोकेशन सामने आए हैं, हालांकि इनमें से केवल 18 की ही पुष्टि हो पाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने बताया कि पराली जलाने पर सभी किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रेड एंट्री कर दी गई है। डॉ राजवीर का कहना था कि वैसे पराली प्रबंधन को लेकर हरियाणा पहले स्थान पर है। पिछले साल के 981 मामलों की तुलना में अब तक केवल 363 मामले ही पराली जलाने के दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कामयाब कोशिशों के साथ-साथ अब किसान भी पराली न जलाने को लेकर जागरूक हुआ है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 11, 2025 11:02:03
Chandigarh, Chandigarh:डीजीपी की ओर से बाइट नही दी गई लेकिन उन्होंने उनसे अनौपचारिक बातचीत में दी जानकारी हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने दी जानकारी Al Falah यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है और ये जांच अभी जारी रहेगी यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है-- डीजीपी ओपी सिंह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस के द्वारा दी जाती है उसके तुरंत बाद रेडस में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है जाँच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है फरीदाबाद के अलावा अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है-- डीजीपी ओपी सिंह पूरे राज्य को हमने हाई अलर्ट पर रखा है-- डीजीपी ओपी सिंह हमने जांच के दायरे को बढ़ाया है और जम्मू-कश्मीर पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भी लगातार हमारा को-आर्डिनेशन जारी है
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Nov 11, 2025 11:00:46
Kullu, Himachal Pradesh:सोमवार का दिन बंजार विधानसभा क्षेत्र की तीर्थन घाटी के लिए अत्यंत पीड़ादायक साबित हुआ, जब दुर्गम नोहांडा पंचायत का झनियार गांव भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गया। एक वर्ष के भीतर यह क्षेत्र में आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है, जिसने 16 परिवारों को बेघर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी शाम को ही प्रभावित गांव पहुंचे और ग्रामीणों के दुःख में सहभागी बने। इस अग्निकांड में कुल 16 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं。 विधायक शौरी ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा व्यक्तिगत रूप से स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को भी वे पूरे दिन प्रभावित परिवारों के बीच रहे और स्वयं राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने 16 परिवारों को राशन किट, तिरपाल, कंबल तथा बर्तन किट प्रदान की। इसके अतिरिक्त विधायक शौरी ने ग्रामीणों को नगद राहत का भी आश्वासन दिया है व गांव में सामूहिक भोज की एक माह जिम्मेवारी ली है। विधायक शौरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव को जल्द ही पुनः बसाया जाएगा, तथा सरकार और समाज दोनों के सहयोग से पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होंगे। उन्होंने स्थानीय जनता, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों से अपील की कि इस कठिन भौगोलिक क्षेत्र और आगामी शीतकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल खोलकर सहयोग करें। साथ ही विधायक शौरी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि शुष्क मौसम में आगजनी की संभावनाओं को लेकर सतर्कता बरतें और किसी भी असामान्य स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Nov 11, 2025 10:49:17
Patran, Punjab:स्टोरी। 9-10 साल से बिना पराली जलाए खेती… 48 एकड़ में सीधी गेहूं की बुआई किसान अमरिंदर सिंह घंग्गा बोले— छोटे किसानों के पास साधन नहीं, सरकार दे ₹200 प्रति क्विंटल सहायता एंकर। पटियाला ज़िले के गांव घंग्गा के किसान अमरिंदर सिंह घंग्गा, जो बीकेयू (एकता आजाद) के ब्लॉक जनरल सचिव हैं, पिछले करीब 9-10 साल से खेतों में पराली नहीं जला रहे। इस सीजन में भी उन्होंने कुल 48 एकड़ खेत में सुपर सीडर के जरिए गेहूं की बुआई बिना पराली जलाए पूरी कर ली है। घंग्गा का कहना है कि पराली जलाना किसान की अपनी ज़मीन के लिए ही नुकसानदेह है। “पराली जलाने से मिट्टी के जीव मर जाते हैं और जमीन की उर्वरता घटती है। इसलिए हम पराली को खेत में ही मल्चर, रिवर्स प्लाऊ और सुहागा से मिलाकर फिर सीधी बुआई करते हैं।” “यह तरीका फायदा करता है, पर लागत और मेहनत तीन गुना ज़्यादा” घंग्गा बताते हैं कि पराली प्रबंधन के लिए मल्चर, रिवर्स प्लाऊ, हैरो, सुहागा और सुपर सीडर जैसी कई मशीनों की जरूरत होती है। “छोटे किसानों के पास ये साधन नहीं होते, ऊपर से डीज़ल भी महंगा है। ऐसे में वे मजबूरी में पराली जलाने को तैयार हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि पीएयू लुधियाना द्वारा दिए गए एसएमएस सुपर सीडर मॉडल में खेत जल्दी सूख जाता है, बीज का जमाव भी सही नहीं होता और गिड्डी-सुंडी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए किसान इसे पूरी तरह प्रभावी नहीं मानते। “बेलर और फैक्ट्रियां पराली उठाती हैं पर उसमें केमिकल प्रक्रिया… जमीन और पानी को भविष्य में नुकसान” घंग्गा कहते हैं कि सरकार बेलर मशीनों और पराली से ईंधन बनाने वाली फैक्ट्रियों को सब्सिडी दे रही है, जबकि केमिकल प्रोसेसिंग भविष्य में मिट्टी और पानी को नुकसान पहुंचा सकती है। उनका कहना है कि सबसे सही तरीका पराली को खेत में ही मिलाना है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गांव की कोऑपरेटिव सोसाइटी में मल्चर और सुपर सीडर मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। किसानों को पराली खेत में मिलाने पर सीधे मुआवज़ा दिया जाए।किसानों द्वारा रखी गई ₹200 प्रति क्विंटल सहायता की मांग पूरी की जाए।
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Nov 11, 2025 10:42:42
0
comment0
Report
KSKamaldeep Singh
Nov 11, 2025 10:32:09
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350ਵੇਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਿਮਾਚਲ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿਮ ਮੁਹਿਮ ਮਿਸ਼ਨ ਡਰੱਗ ਫਰੀ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਮੰਤਵ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੋਹਾਲੀ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਅਤੇ ਓਐਸਡੀ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਅਹਿਦ ਚ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਸਮੇਂ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਡੀਐਸਪੀ ਅਤੇ ਹਾਕੀ ਖਿਡਾਰੀ ਧਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਸਲੀਨ ਓਐਸਡੀ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ, ਅਤੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ 18 ਸਾਲ ਨਸ਼ਾ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਦਮ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਾ ਇੱਕ ਬਣ ਰਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਅਹਦ ਲਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਨਾ ਤਾਂ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨਗੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕਰਨ ਦੇਣਗੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ਾ ਕਰੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਣ ਦਾ ਅਹਿਦ ਲੈਣਗੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ ਛੇ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਬੜੀਆਂ ਸੋਹਣੀਆਂ ਸਤਰਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕੋੜ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਜਾਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top