Back
रेलवे स्टेशन पर साधु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, मेले से लौटते समय
VSVARUN SHARMA
Feb 05, 2026 07:04:57
Mansurwal Dona, Punjab
रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, बाबा तेलु जी के मेले से लौट रहे साधु की मौत
कपूरथला : मोहल्ला लाहौरी गेट स्थित बाबा तेलु जी की कुटिया में आयोजित वार्षिक मेले में भाग लेने आए एक साधु की वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साधु स्टेशन के बाहर गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस पायलट हरजीत सिंह और ईएमटी किशनपाल मौके पर पहुंचे और साधु को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर युक्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी के एएसआई शकील मोहम्मद ने बताया कि मृतक साधु बाबा तेलु जी की कुटिया में आयोजित मेले में शामिल होकर वापस जा रहा था। मृतक की जेब से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। साधु ने भगवा वस्त्र और ब्राउन रंग की कोटी पहन रखी थी तथा उसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, साधु के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 05, 2026 08:51:270
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 05, 2026 08:37:300
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 05, 2026 08:37:020
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 05, 2026 08:36:330
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 05, 2026 08:36:100
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 05, 2026 08:08:110
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 05, 2026 08:07:390
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 05, 2026 08:07:180
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 05, 2026 07:47:390
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 05, 2026 07:45:460
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 05, 2026 07:30:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 05, 2026 07:20:130
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 05, 2026 07:19:530
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 05, 2026 07:19:320
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 05, 2026 07:17:46Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बित्तू Lok Sabha LOP पर राहुल गांधी
0
Report