Back
कपूरथला चाचोकी रिजॉर्ट में जागो समारोह के दौरान 20 लाख से अधिक चोरी
VSVARUN SHARMA
Feb 04, 2026 17:31:50
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला : फगवाड़ा के चाचोकी स्थित रिजॉर्ट में जागो समारोह के दौरान 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में सूट-बूट पहने दो संदिग्ध कैद
कपूरथला : कपूरथला जिले की सबडिवीजन फगवाड़ा के चाचोकी क्षेत्र में स्थित एक रिजॉर्ट में गत रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जागो समारोह के दौरान दूल्हे की मां का बैग चोरी हो गया। चोरी हुए बैग में करीब 10 लाख रुपये नकद भारतीय करंसी, 10 लाख रुपये से अधिक के कीमती गहने और काफी मात्रा में यूरो करंसी होने की जानकारी सामने आई है।
पीड़िता की पहचान एनआरआई कुलविंदर कौर पत्नी राम लाल, निवासी चाचोकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रिया से अपने बेटे की शादी के लिए भारत आई थीं। गत रात चाचोकी स्थित रिजॉर्ट में जागो कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इसी दौरान उन्होंने अपना बैग सोफे पर रखा था, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां से गायब मिला।
पीड़िता के अनुसार, रिजॉर्ट में लगे CCTV कैमरों में सूट-बूट पहने दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं, जिन्होंने संभवतः चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर भी चोरी में मिलीभगत का शक जताया है।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान कई तथ्य संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर रिजॉर्ट के एक सफाईकर्मी को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है, जबकि CCTV फुटेज के आधार पर दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। वहीं, रिजॉर्ट मैनेजर ने चोरी की घटना में किसी भी तरह की मिलीभगत से इनकार किया है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNitesh Saini
FollowFeb 04, 2026 17:31:220
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 04, 2026 16:04:340
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 04, 2026 16:03:370
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 04, 2026 16:03:130
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 04, 2026 16:02:510
Report
NSNitesh Saini
FollowFeb 04, 2026 16:02:270
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 04, 2026 16:01:560
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 04, 2026 16:00:160
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 04, 2026 14:48:400
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 04, 2026 14:45:450
Report
ACAnup Chand Dhiman
FollowFeb 04, 2026 14:39:450
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 04, 2026 14:39:210
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:38:480
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 04, 2026 14:37:260
Report