Back
पर्यटक कार के हुड़दंग पर मंडी-सुंदरनगर में 3500 का चालान
NSNitesh Saini
Feb 04, 2026 16:02:27
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर पर्यटक वाहन का हुड़दंग वाला मामला सामने आया है। चलती गाड़ी से बाहर निकलकर हुड़दंग करती युवतियों का वीडियो स्थानीय लोगों ने सुंदरनगर पुलिस के साथ साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश नंबर की पर्यटक कार UP14FH 8572 में सवार युवतियाँ मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर चलती गाड़ी से बाहर निकलकर शोर-शराबा कर रही थीं। वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सुंदरनगर पुलिस को भेजा गया, जिस पर पुलिस ने पुंघ नाके पर वाहन रोका। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन का ₹3500 का चालान काटा और यात्रियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन उन्हें सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। पर्यटक सावधानी से वाहन चलाएं और हुड़दंग न करें। पुलिस ने पुंघ नाके पर ही चालान किया और यात्रियों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी है। आम जनता से अपील की गई कि यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखे, तो वीडियो या सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 09:19:070
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 16, 2026 09:19:0090
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 16, 2026 09:18:020
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 16, 2026 09:16:420
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 09:02:370
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 16, 2026 09:01:39Noida, Uttar Pradesh:मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध की प्रतिक्रिया
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 08:47:240
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 16, 2026 08:47:140
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 16, 2026 08:46:330
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 08:46:18Shimla, Himachal Pradesh:CM Welcomed at Vidhansabha
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 16, 2026 08:35:310
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 16, 2026 08:32:490
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 16, 2026 08:30:450
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 08:16:210
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 16, 2026 08:16:080
Report