Back
कपूरथला मॉल रोड पर बिना नंबर और लाल-नीली लाइट गाड़ी के चालक पर कार्रवाई
VSVARUN SHARMA
Mar 21, 2026 05:23:33
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला में मॉल रोड पर ट्रैफिक नियमों की जांच के दौरान डीएसपी शीतल सिंह ने एक ऐसी गाड़ी को रोका, जिस पर आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और लाल-नीली लाइट भी लगी हुई थी। गाड़ी चला रहे युवक ने बताया कि उसके पिता तहसीलदार हैं।
डीएसपी ने चालक से गाड़ी के कागजात मांगे और तुरंत लाल-नीली लाइट हटाने के निर्देश दिए। मामला बढ़ता देख पीसीआर इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया और गाड़ी का चालान काटने के आदेश दिए गए।
“फेर की होया…” कहकर महिला ने किया विरोध
इसी दौरान चालक की माता मौके पर पहुंच गईं और डीएसपी से बहस करते हुए कहा, “फेर की होया के मेरे मुंडे ने लाइट ला ली, जा गाड़ी का नंबर नहीं लिखा है, पीछे नंबर लिखा हैं。”
महिला ने वहां मौजूद भीड़ को भी डांटना शुरू कर दिया और मीडिया पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां देखो मीडिया पहुंच जाता है।
पहले भी मिल चुकी थी चेतावनी
डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि उक्त युवक को पहले भी कई बार चेतावनी देकर छोड़ा जा चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने खुद उसे पकड़ा है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी निजी वाहन पर लाल-नीली लाइट लगाना नियमों के खिलाफ है, चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो।
लोगों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पद या प्रभावशाली परिवार से क्यों न हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 06:19:17865
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 21, 2026 05:47:151097
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 21, 2026 05:46:26998
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 05:39:10996
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 05:38:161051
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 05:37:47987
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 05:37:121030
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 21, 2026 05:36:41959
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 21, 2026 05:36:241053
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 21, 2026 05:33:35976
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 21, 2026 05:22:461047
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 21, 2026 05:22:001081
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 05:05:35Shimla, Himachal Pradesh:कड़ी सुरक्षा के बीच बजट की प्रतियाँ पहुंचीं विधानसभा परिसर
1003
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 04:46:501072
Report