Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshiarpur146001

जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में टकराव, छह घायल, अस्पताल में इलाज जारी

RKRAMAN KHOSLA
Oct 03, 2025 09:33:23
Hoshiarpur, Punjab
जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में आपसी तकरार के में 6 लोग जख्मी। जख्मी लोगों को बीबीएमबी के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया यहां इनका इलाज चल रहा है। पूरे झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब viral है जिस में कुछ लोग महिलाओं बच्चों ओर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मार पीट कर रहे है। होशियारपुर के गांव भोल में आज सुबह 17 कनाल भूमि के कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया जिस में एक गुट के 5 लोग ओर एक गुट का एक व्यक्ति घायल हुआ, जिनका इलाज बीबीएमबी तलवाड़ा के सरकारी हस्पताल में चल रहा है। जानकारी देते हुए सुभाष चंद पुत्र नाथु राम ने बताया कि गांव भोल में उनकी 17 कनाल भूमि है जिसको लेकर उनके भाई का लड़का दविंद्र कुमार पुत्र बलदेव सिंह जमीन का मालिक होने का झूठा दावा कर रहा है जिसका केस पहले दसूहा सिविल कोर्ट में था यहाँ से वो हार चुके है और हारने के बाद दविंद्र कुमार पुत्र बलदेव सिंह ने जिसकी अपील होशियारपुर कोर्ट मे की यहाँ से हारने के बाद यह लोग माननीय उच्च न्यालय पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंचे यहां केस कोर्ट द्वारा 2023 में खारिज कर दिया गया लेकिन जब भी सुभाष चंद्र व इंद्रपाल अपनी भूमि पर जब खेती करने जाते है यह लोग दविंद कुमार उसका परिवार व अन्य साथी हर बार बे बजह झगड़ा करते है आज भी सुबह जब प्रदीप कुमार पुत्र राम स्वरूप अपने खेतों में गए तो दविंद्र कुमार अपने परिवार और कुछ साथियों को लेकर हथियारों संग खेत में पहुंचा और उन पर हमला कर दिया जिस में उनके परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए और दविंद्र कुमार राजनीति में अच्छी पकड़ रखता हैं जिसके चलते पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही प्रिंका ने मौजूदा विधायक कर्मवीर सिंह घुमण से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वो भी दसूहा विधान सभा के वोटर है और हम ने भी इस बार चुनाव में उनको अपने वोट डाले है जिस से उनकी जीत हुई है इस लिए सरकार में रहते हुए वो उनकी मदद करे। वहीं दूसरी तरफ दविंद कुमार पुत्र बलदेव सिंह का कहना है कि सुभाष चंद ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और जब सुबह वो कम पर घर से निकला तो उनकी चाची और चाचा के लड़कों के साथ ताया परिवार के लोगों ने हमला कर दिया जिस में वो जख्मी हो गया और इस समय हस्पताल में उपचार अधीन है वहीं उसका कहना है पुलिस दोषी लोगो पर बनती करवाई करे से उसको इंसाफ मिल सके। वहीं पूरे मामले को लेकर जब थाना प्रभारी सतपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MTManish Thakur
Oct 03, 2025 12:52:52
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में जहां इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। तो वहीं सैकड़ों देवी देवता इस दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए ढालपुर पहुंचे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन शाम के समय लोगों की रक्षा के लिए राजा की जलेब का भी आयोजन किया गया। राजा के जलेब में भगवान नरसिंह की घोड़ी के साथ-साथ महाराज कोठी के देवताओं ने भी भाग लिया और देवता के हरियानो ने भी ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए शहर की परिक्रमा पूरी की। देव महाकुंभ के नाम से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व में दूसरे दिन राजा की जलेब निकली और भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह पालकी पर सवार हुए। ढालपुर में देवी-देवताओं की पुरातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए नरसिंह भगवान की जलेब का आगाज हुआ। विश्व के सबसे बड़े देव महा समागम अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आज भी सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा जिंदा है और लोग इसका निर्वाह कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भगवान नरसिंह को कुल्लू घाटी का रक्षक माना जाता है। मेले के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र रहने वाली नरसिंह भगवान की जलेब में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान कुल्लू शहर वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। इस जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है, क्योंकि इस जलेब में कुल्लू का राजा परंपरा के अनुसार पालकी में सज-धज कर यात्रा करता है। शुक्रवार को कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस विशेष प्रकार की पालकी में बैठकर परिक्रमा पर निकल पड़े हैं और यह जलेब छह दिनों तक चलेगी। वही, जलेब में दशहरा पर्व में भाग लेने आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी से भाग लेते हैं। इस जलेब में जहां आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धज कर चलती है, वहीं राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ देवता के रथ चलते हैं। यह जलेब राजा की चनणी से शुरू होती है तथा पूरे ढालपुर की परिक्रमा करके चनणी के पास ही समाप्त होती है। वर्तमान समय में कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह इस पालकी में बैठकर परिक्रमा कर रहे हैं। दरअसल, यह जलेब भगवान नरसिंह की मानी जाती है और राजा नरसिंह का प्रतिनिधि होने के नाते नरसिंह के रूप में इस पालकी में विराजमान होता है। यह जलेब पुराने समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने और बुरी आत्माओं से बचाने के लिए चलती थी। यह परंपरा आज भी जीवित है। कुल्लू की देव संस्कृति अपनी अलग परंपरा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि राजा की जलेब की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जब से दशहरा पर्व शुरू हुआ तभी से यह परंपरा चली है। दशहरा पर्व में पुरातन समय में कुल्लू के राजाओं की जो भूमिका थी वह आज भी उनके वंशज उसी तरह से पुरातन रीति रिवाजों व परंपरागत ढंग से निभा रहे हैं। राजा की चनणी से लेकर पूरे शहर में निकली इस जलेब में दर्जनों देवी-देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिक्रमा पर निकले और लोग नाचते-गाते रहे। उन्होंने बताया कि कुल्लू के राजा नरसिंह भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पालकी में बैठकर कुल्लू शहर की सैर करते हैं। यह परंपरा भी उसी दौरान 1651 ईसवी में शुरू हुई थी जब यहां पर भगवान रघुनाथ जी के आगमन के बाद दशहरा पर्व शुरू हुआ था। भगवान नरसिंह की जलेब चलना दशहरा पर्व में शुभ माना जाता है। उस दौरान भगवान नरसिंह की जलेब की परिक्रमा इसलिए होती थी ताकि सुरक्षा का पूरा जायजा लिया जा सके। माना जाता है कि भगवान नरसिंह इस दौरान पूरे कुल्लू शहर की किलाबंदी कर देते हैं और अपनी शक्तियों से किसी भी बुरी आत्मा को देवनगरी में प्रवेश करने नहीं देते हैं।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Oct 03, 2025 12:52:32
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन हड़ताल पर 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी, सरकार और प्रबंधन पर लगाए शोषण के आरोप, नाहन में कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप की नारेबाजी, कम्पनी प्रबन्धन पर भी लगे गंभीर आरोप। एंकर: अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी पूरे प्रदेश में 24 घण्टे की हड़ताल पर है इनका कहना है की मांगों को लेकर ना तो सरकार और ना ही प्रबंधन गंभीर है। जिला मुख्यालय नाहन में आज इन कर्मचारियों ने हड़ताल की जरिए अपना विरोध दर्ज करवाया।  वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए 108 और 102 एंबुलेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि बार-बार अपनी मांगों के बारे में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा रहा है मगर मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा जो सीधे तौर पर उच्च न्यायालय और लेबर कोर्ट के आदेशों की भी अवमानना है वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है सड़कों पर दौड़ रही एंबुलेंस की हालत भी नहीं है और कर्मचारियों की आवाज उठाने पर प्रबंधन धमकियां किया दी जाती है। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो मजबूरन सभी कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बाईट: सुनील दत्त प्रदेश अध्यक्ष 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन  वीओ 2 वही सीटू के जिला सचिव आशीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सीटू हर मोर्चे पर कर्मचारियों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है मगर अब सरकार और प्रबंधन के खिलाफ एक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले जब इन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को गई थी तो इन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था मगर हैरानी की बात है कि उसे पर कोई गौर नहीं किया गया। बाईट: आशीष कुमार जिला सचिव सीटू
0
comment0
Report
ASAvtar Singh
Oct 03, 2025 12:51:58
Gurdaspur, Punjab:ਸਟੋਰੀ --- ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ 50 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਇਕ ਘਰ ਦੀ ਖ਼ੁਦਾਈ ਦੌਰਾਨ ਮਿਲਿਆ ਮਨੁੱਖੀ ਕੰਕਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਾਂਚ ਰਿਪੋਰਟਰ --- ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਐਂਕਰ --ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ 50 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਇੱਕ ਘਰ ਦੀ ਖੁਦਾਈ ਦੌਰਾਨ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮਨੁੱਖੀ ਕੰਕਾਲ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਟੀਮਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਬੰਦ ਪਏ ਘਰ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ ਪਰ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪਤਾ ਲੱਗ ਪਵੇਗਾ ਕਿ ਇਹ ਕੰਕਾਲ ਉਸਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਫਿਰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਦਾ ਵਿ ਉ -- ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਨਾਲ ਦੇ ਘਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੀ ਨੀਂਹ ਪੁੱਟ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਨਾਲ ਦੇ ਬੰਦ ਪਏ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਖੁਦਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਖੁਦਾਈ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮਨੁੱਖੀ ਕੰਕਾਲ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਫੋਰੈਂਸਿਕ ਟੀਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਰ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਪਿਚਲੇ 5 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੈ ਜਿਸਦੀ ਕਿ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਕੰਕਾਲ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕੰਕਾਲ ਉਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਫਿਰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਦਾ
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 03, 2025 12:32:55
Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन विधानसभा के गांव झब्बाल में रखा गया राज्यस्तरीय समारोह, मान ने किए कई बड़े ऐलान विधानसभा तरन तारन के उपचुनाव के लिए मान ने हल्का इंचार्ज हरमीत सिंह संधू के नाम का किया ऐलान जी मीडिया ने सबसे पहले संधू के नाम पर लगाई थी मोहर, आज ऐलान बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ बीस हजार रुपए 10 दिन के भीतर देने का भी किया ऐलान एंकर तरन तारन विधानसभा के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहा। इस विधानसभा के गांव झब्बाल में पंजाब की लिंक सड़कों के नींव पत्थर संबंधी राज्यस्तरीय समारोह रखा गया। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे और उन्होंने पंजाब की 19000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा तरन तारन के उपचुनावों के लिए आप से हल्का इंचार्ज और पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा इस हलके के लोगों की मांग पर यह फैसला लिया गया है और लोग संधू को जिताएंगे इसका भी उन्हें विश्वास है। हरमीत सिंह संधू इस हलके से तीन बार विधायक रह चुके है और पिछले दो महीनों से हल्का इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहे थे। वहीं हरमीत सिंह संधू ने जी मीडिया से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है उन्हें दोबारा हलके के लिए काम करने का मौका मिला है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो लोगों को साथ लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु नगरी तरन तारन से पंजाब के लोगों को कई प्रॉजेक्ट समर्पित किए हैं फिर चाहे 10 लाख बीमे की रजिस्ट्रेशन हो, लाल लकीर प्रॉपर्टी मालिकों को रजिस्ट्री या सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम। इसके साथ ही उसने उन्होंने शिअद के उम्मीदवार पर किसी गैंगस्टर से रिश्तेदारी के आरोप लगाए और कहा कि वह गैंगस्टर विदेश में बैठकर उनके सरपंचों और वर्करों को फोन कर धमक रहा है लेकिन उन धमकियों से ना तो उनके समर्थक डरने वाले हैं और न वह। उन्होंने इस हलके के लिए जी तोड़ मेहनत कर लोगों के साथ हमेशा खड़े रहने का दावा भी किया। वहीं कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी जी मीडिया के साथ खास बातचीत में कहा पंजाब सरकार हमेशा से लोगों और पंजाब की जनता के साथ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की जनता के साथ जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा किया गया और कई ऐसे फैसले लिए जो आम व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। उन्होंने हरमीत सिंह संधू को इस हलके से 30000 की लीड के साथ जीतने का भी दावा किया। वहीं भगवंत सिंह मान ने मंच से कहा कि बाढ़ पंजाब में बहुत बड़ा नुकसान किया लेकिन पंजाब सरकार ने हर दिन हर समय किसने और पीड़ित परिवारों के साथ रहकर उनका दुख बांटा और उनकी सहायता भी की। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ खराब फसल के बदले बीस हजार रुपए 10 दिन के भीतर दे दिए जायेंगे। मुआवजे की यह राशि देश भर में सबसे अधिक दी जाने वाली राशि है। वहीं लोगों ने मान सरकार के पंजाब खेत में लिए जाने वाले फसलों को सराहा।।उन्होंने कहा कि पंजाब की लिंक सड़के बनने से रोजाना आने जाने वालों को बहुत राहत मिलेगी जिससे समय भी बचेगा।
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Oct 03, 2025 12:18:57
Fazilka, Punjab:ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਨਵੀਂ ਸਬਜ਼ੀ ਅਤੇ ਫ਼ਲ ਮੰਡੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਹੈ । ਜਿੱਥੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗੋਲਡੀ ਕੰਬੋਜ ਪਹੁੰਚੇ ਨੇ । ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਰੇਹੜੀ ਫੜੀ ਵਾਲੇ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣਾ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਚਲਾਉਣਗੇ । ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਧੁੱਪ ਵਿੱਚ ਖੜ ਕੇ ਸਬਜੀ ਤੇ ਫਲ ਵੇਚਦੇ ਸਨ । ਹੁਣ ਸ਼ੈਡ ਥੱਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਸੁਵਿਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕ ਜੋ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਸ਼ੈਡ ਥੱਲੇ ਬੈਠੇ ਨੇ ਉਹ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ । ਨਵੀਂ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਹੈ । ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲੈਕਮੇਲਰਸ ਤੋਂ ਉਹ ਦੱਬਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ । ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਵਿਧਾ ਦੇਣਾ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਕੁਝ ਲੋਕ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਅੜਚਣ ਪਾ ਰਹੇ ਨੇ । ਜੋ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ । ਗੋਲਡੀ ਕੰਬੋਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਡਾ ਵੀ ਮੈਂ ਪੋਲਾ ਨਹੀਂ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਥੱਲੇ ਦੱਬ ਜਾਊਂਗਾ। ਦੋ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਹੀ ਨਹੀਂ ਭਾਵੇਂ 10 ਦਿਨ ਧਰਨਾ ਲਾ ਲਓ । ਨਾ ਮੈਂ ਬਲੈਕਮੇਲ ਹੋਣਾ ਤੇ ਨਾ ਮੈਂ ਦੱਬਣਾ ।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 03, 2025 12:04:27
Kurukshetra, Haryana:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र की भूमि को किया प्रणाम अमित शाह ने कहा कि यहां से धर्म पर धर्म की विजय का संदेश महाभारत के युद्ध से श्री कृष्ण ने दिया है। अमित शाह के 825 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास की सभी को शुभकामनाएं दी है। अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया और भाजपा के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। अमित शाह ने कहा कि पहले की सरकारी सिर्फ किसी जाति या किसी हलके के लिए काम کرتی थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में समान काम किया है。 अमित शाह ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार खर्ची और पर्ची पर नौकरियां देती थी, लेकिन भाजपा ने प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां देने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि लोगों के मन में एक छवि बनी है कि थाने में जाएंगे तो न्याय नहीं मिलेगा, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि 2026 के बाद जो भी FIR दर्ज की जाएगी उसका 3 साल में पूरा निपटारा कर दिया जाएगा。 अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए हुए कानून को खत्म करके भारतीय न्याय संहिता संसद में पास किए गए हैं。 अमित शाह ने कहा कि अगर पहले 100 केस दर्ज होते थे तो उसमें सिर्फ 40 अपराधी को ही सजा हो पाती थी,लेकिन अभी नए कानून बनने के बाद 80% अपराधी को सजा मिलती है。 अमित शाह ने कहा कि नए अपराधी कानून में अगर कोई अपराधी देश छोड़कर भाग जाए, तब भी उसकी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेशी चलेगी और सजा होने पर जेल में भेजा जाएगा।
0
comment0
Report
KSKamaldeep Singh
Oct 03, 2025 12:03:43
0
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Oct 03, 2025 11:49:58
Banur, Punjab:ਹੜਾਂ ਦੀ ਕੁਦਰਤੀ ਪ੍ਰਕੋਪੀ ਚੱਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਨੂੜ - ਹੜਾਂ ਦੀ ਕੁਦਰਤੀ ਪ੍ਰਕੋਪੀ ਝੱਲਣ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਜੀਰੀ ਦੀ ਫਸਲ ਵੇਚਣ ਲਈ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਬਨੂੜ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਦੁਆਰਾ ਫਸਲ ਚੱਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬਾਰਦਾਨਾ,ਲੋਡਿੰਗ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਅਤੇ ਸੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਸਲ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੇਮੈਂਟ ਮਿਲਣ ਦੀ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਦਿੱਕਤ ਨਹੀਂ ਆਵੇਗੀ。
2
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Oct 03, 2025 11:49:41
Firozpur, Punjab:एंकर पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक पिता ने खौफनाक कदम उठाया अपनी बेटी के नाजायज संबंध होने के शक में हाथ बांध कर उससे नहर में फेंक दिया जिसकी वीडियो भी सामने आई है बता दे कि पुलिस को आरोपी के रिश्तेदार ने ही पुलिस को इस जानकारी के बारे में बताया जिसके बाद यह खुलासा हुआ एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है इस मामले में वीडियो भी सामने आई थी बाइट एस एस पी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू विओ वही आरोपी सुरजीत सिंह पुलिस की हिरासत में है और जब आरोपी सुरजीत सिंह से पूछा गया तो उसने कहा कि मैने अपनी बेटी को समझाया था लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा
2
comment0
Report
SSSanjay Sharma
Oct 03, 2025 11:48:45
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have seen reports on protests in several areas of Pakistan-occupied Jammu & Kashmir, including brutalities by Pakistani forces on innocent civilians. We believe that it is a natural consequence of Pakistan’s oppressive approach and systemic plundering of resources from these territories, which remain under its forcible and illegal occupation. Pakistan must be held accountable for its horrific human rights violations" अफगानिस्तान के विदेश मंत्री 9 से 16 oct तक भारत यात्रा पर ट्रंप के गाजा प्लान का हमनें स्वागत किया है Delhi | MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "As you are aware, NSA Ajit Doval met Canada’s National Security and Intelligence Advisor (NSIA), Nathalie Drouin on 18th September 2025...Both sides held productive discussions on strengthening the bilateral cooperation in areas of counter terrorism, transnational organised crime and intelligence exchanges. They agreed to strengthen security cooperation and further reinforce existing mechanisms of engagement. Both sides remain in touch on all these issues" Delhi | Responding to a question by ANI on comments by Bangladesh’s Home Adviser Jahangir Alam Chowdhury, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We categorically reject these false and baseless allegations. The interim government of Bangladesh is unable to maintain law & order in Bangladesh, has a habit of routinely trying to shift the blame elsewhere. It would do well to introspect and conduct serious investigations into the actions of local extremists committing violence, arson and land grabs against the minority communities in the Chittagong Hill Tracts" Delhi | On Afghanistan’s Foreign Minister Amir Khan Muttaqi's visit to India, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "All of you would have seen the exemption that has been granted by the UN Security Council Committee for the travel of Afghanistan’s Foreign Minister to New Delhi from the 9th to 16th of October...We will keep you updated in this regard" Delhi | On the resumption of direct air services between India and China, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, "Yesterday we had issued a press release and thereafter I understand that commercial activity in this regard has started. This is, of course, in line with the growing trend towards normalisation in the relationship between India and China"
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Oct 03, 2025 11:46:34
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने शहीद की बहन की शादी में निभाई भाई की रस्में। हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर में आंजभोज के भरली गांव के वीर शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह उत्सव पर सेना की रेजिमेंटल भावना और सैन्य सौहार्द के मार्मिक प्रदर्शन की अनूठी झलक देखने को मिली। शहीद आशीष की बहन की शादी में शहीद की रेजिमेंट के सैनिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए और भाई द्वारा निभाई जाने वाली सभी धार्मिक रस्मे निभाई गईं। दुल्हन बनी इस बहन के भाई एक बहादुर ग्रेनेडियर ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान दिया था। बहन ने देश के लिए एक भाई को खाया था मगर, शादी के मौके पर दर्जनों सैनिक भाई रस्में निभाने के लिए पहुंच गए। बहन की शादी के मौके पर इन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति न केवल सम्मान का प्रतीक थी बल्कि यह आश्वासन भी था कि सैना का बंधन सेवा से परे अपने शहीदों के परिवारों तक बंधा हुआ है। शादी समारोह के अवसर पर पूरे गर्व के साथ रेजिमेंट से आए सैनिकों ने बहन को बैंक में सावधि जमा (एफडी) शहीद की प्रति तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन और स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह सैना, रेजिमेंट और सैन्य संगठन का परिवार के साथ खड़े रहने की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस भाव ने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया और सभी को याद दिलाया कि भारतीय सेना अपने नायकों और उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती। इस अप्रत्याशित सम्मान से अभिभूत दुल्हन ने नम आँंखों से सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन को उनके ससुरাল तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपने कार्यों से यह पुष्टि की कि उनका भाईचारा शाश्वत है! जीवन में भी और उसके बाद भी। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची देशभक्ति है। संनद रहे कि आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अंतर्गत अरूणाचल प्रदेश में सेवारत थे। 27 अगस्त 2024 को "ऑपरेशन अलर्ट" के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और वीरता का परिचय देते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top