Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gurdaspur143505

बटाला के SDM विक्रमजीत सिंह पांधे के सरकारी आवास पर विजीलेन्स रेड, लाखों रुपये की नगदी मिलने के संकेत

NLNitin Luthra
Nov 22, 2025 01:31:39
Batala, Punjab
ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਐਸਡੀਐਮ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਾਂਧੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਹੋਈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਰੇਡ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਚੱਲੀ ਰੇਡ ਸੂਤਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਤੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਨਗਦੀ ਹੋਈ ਬਰਾਮਦ ਅਸੀਂ ਜਾਂ ਸਾਡਾ ਅਦਾਰਾ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਕਿਿਕੰਨੀ ਨਕਦੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜੋ ਤਸਵੀਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ ਕਿ ਐਸਡੀਐਮ ਬਟਾਲਾ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਈ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਫਿਲਹਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ
244
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VKVipan Kumar
Nov 22, 2025 01:46:08
Dharamshala, Himachal Pradesh:दुबई इंटरनेशनल एयर शो में दर्दनाक हादसा—कांगड़ा के पायलट नमन सियाल की मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दुबई में आयोजित इंटरनेशनल एयर शो के दौरान हुए एक दर्दनाक प्लेन क्रैश में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी व युवा पायलट नमन सियाल की मौत हो गई है। मात्र 37 वर्ष की उम्र में हुई इस त्रासदी ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नगरोटा बगवां क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है。 दुबई एयर शो में हुआ भीषण हादसा दुबई में चल रहे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एयर शो के दौरान नमन सियाल द्वारा उड़ाया जा रहा विमान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाई-प्रोफाइल माना जाने वाला यह एयर शो अब इस दुखद दुर्घटना को लेकर सुर्खियों में है。 कांगड़ा के पड़यालकड़ गाँव का था यह होनहार पायलट नमन सियाल, जगन नाथ सियाल के पुत्र थे और नगरोटा बगवां उपमंडल के पड़यालकड़ (शेरा थाना से सटा गाँव) के रहने वाले थे। जैसे ही यह दुखद खबर परिवार और गांव तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम और शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार नमन शुरू से ही मेधावी, शांत स्वभाव और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित थे。 SDM नगरोटा बगवां ने की पुष्टि मामले की पुष्टि नगरोटा बगवां के SDM मुनीष शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि नमन सियाल की शहादत की आधिकारिक सूचना परिजनों को दे दी गई है और उनकी पार्थिव देह रविवार तक भारत पहुंचने की संभावना है。 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक दुबई एयर शो में हुए इस हादसे ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी स्तब्ध कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने X (ट्विटर) पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा: “कांगड़ा जिला के वीर सपूत नमन सियाल जी के दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। राष्ट्र ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट को खो दिया है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमन सियाल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा को शत-शत नमन।” मुख्यमंत्री के इस भावुक संदेश ने प्रदेशभर में नमन सियाल के प्रति सम्मान की भावना और गहरी कर दी है。 गांव में पसरा मातम, क्षेत्र में शोक की छाया गांव पड़यालकड़ में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई एक ही बात कह रहा है—“गांव ने अपना होनहार बेटा खो दिया।” परिजन गम में डूबे हैं और क्षेत्र में माहौल बेहद शोकमय है。 रविवार तक पहुंचेगी पार्थिव देह अधिकारियों के अनुसार, औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद नमन सियाल की पार्थिव देह रविवार तक भारत लाए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा。 नमन सियाल की असमय मौत ने देश-प्रदेश को झकझोर दिया है। उनके साहस और कर्तव्यपरायणता को हमेशा याद रखा जाएगा।
164
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Nov 21, 2025 16:47:33
128
comment0
Report
BSBALINDER SINGH
Nov 21, 2025 15:31:36
173
comment0
Report
MJManoj Joshi
Nov 21, 2025 15:30:43
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब टूरिज़्म एंड कल्चरल डिपार्टमेंट के एडवाइज़र और श्री गुरु तेग़ बहादुर महाराज जी के शहीदी कार्यक्रमों की प्रबंधकी कमेटी के सदस्या दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर श्री आनंदपुर साहिब आने वाले संगतों के लिये सभी प्रबंधक सरकार कर रही है जबकि गुरु महाराज के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन संत महापुरुषों की ओर से किया जा रहा है। - भाई मति दास जी और भाई सती दास जी के परिवार के सदस्य भी इन कार्यक्रमों में पहुँचेंगे है जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। - सभी नगर कीर्तन कल श्री आनंदपुर साहिब पहुँच जाएंगे और संगतों के लिए सभी प्रबंध सरकार की ओर से किए गए हैं। - सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं तक़रीबन 10 हज़ार के आस पास पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे संगतों के लिए तीन टेंट सिटी बनायी गयी है जिनमें चाकक नानकी , भाई सती दास और भाई मती दास शामिल है।
220
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Nov 21, 2025 15:02:32
Una, Himachal Pradesh:ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन गतिविधियों पर पूर्ण बैन लगा दिया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी। जतिन लाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में अब शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। इसी अवधि में खनन से जुड़े वाहनों और सामग्री के परिवहन पर भी सख्त रोक रहेगी। वैध खनन लीज धारकों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खनन कार्य की अनुमति रहेगी, लेकिन खनन सामग्री ढुलाई के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही अनुमति होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव और जिला खनन अधिकारी भी उपस्थित रहे। वैध खनन सामग्री ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर चिन्हित डीसी ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के भीतर सामग्री ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर भी चिन्हित किए गए हैं। सभी लीजधारकों को निर्धारित समय और निर्धारित मार्ग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इन रूट पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाई गई हैं। इनमें ऊना से नंगल वाया मैहतपुर, टाहलीवाल से गढ़शंकर( भंगला रोड़ वाया बाथड़ी), दुलैहड़ से गढ़शंकर वाया गोंदपुर जयचंद, जननी से माहलपुर वाया जननी खड्ड, घालूवाल से होशियारपुर वाया पंडोगा, गगरेट से होशियारपुर वाया आशा देवी बैरियर, वीरभद्र चैक से नंगल वाया सैजोवाल बैरियर, अजौली से पंजाब की ओर और दौलतपुर से तलवाड़ा वाया मरबाड़ी कॉरिडोर तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के अतिरिक्त किसी अन्य रूट का उपयोग कर खनन सामग्री का परिवहन करने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भारी-भरकम चालान, मशीनरी जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में अब और अधिक सख्ती बरतना आवश्यक बन गया है। जिले में शराब ठेकों और अहातों के संचालन समय को भी सख्ती से निर्धारित किया गया है। सभी शराब ठेके रात 10 बजे तक ही शराब की बिक्री कर सकेंगे और इसके बाद ठेके पूरी तरह बंद करने होंगे। सभी अहातों को भी रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से बंद करना अनिवार्य है। अनरजिस्टर्ड अहातों को तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा पंजीकरण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने तक संचालन न करने के निर्देश जारी किए गए है जिले में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। 7–8 पुलिस कर्मियों से सुसज्जित यह टीम दिन-रात हाईवे सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेगी तथा किसी भी अवैध गतिविधि या उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
191
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Nov 21, 2025 15:00:51
252
comment0
Report
NLNitin Luthra
Nov 21, 2025 14:30:34
Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭੀੜ ਭੜ ਵਾਲੇ ਇਲਾਕੇ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਸੇਠ ਟੈਲੀਕਮ ਤੇ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ ਸੇ ਟੈਲੀਕੋਮ ਦੇ ਮਾਲਕ ਗੌਤਮ ਗੁੱਡੂ ਸੇਠ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰੈਸੀਡੈਂਟ ਨੇ ਜਿਲੇ ਦੇ ਗਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸੀ ਐਫਆਰ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹ ਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚੱਲ ਗਈ ਹ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚੱਲੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਅਕਸਰ ਮੇਰਾ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਬੈਠਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੋਲੀ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤੇ ਸ਼ੋਰੂਮ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਟੁੱਟਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਧਮਕੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਨ
164
comment0
Report
VKVipan Kumar
Nov 21, 2025 14:17:01
Dharamshala, Himachal Pradesh:सुक्खू सरकार के तीन साल बदहाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल का तीखा हमला, 4 दिसंबर को धर्मशाला में बड़ा प्रदर्शन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल उपलब्धियों के नहीं, बल्कि बदहाली के साल रहे हैं, इसके बावजूद सरकार इसे सेलिब्रेट कर रही है, जो जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। डॉ. बिंदल ने सरकार पर लगातार विफलताओं को छुपाने और खोखले दावों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं हुई है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था को दयनीय बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में हालात लगातार बिगड़े हैं। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बिंदल ने कहा कि आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावितों को सहायता देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा सत्र के दौरान और 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नाकामियों और धोखाधड़ी से भली-भांति परिचित हो चुकी है, और भाजपा जनता की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़कों तक उठाएगी। डॉ. बिंदल ने सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने, किसानों की अनदेखी करने और विकास कार्यों को ठप करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कमजोरियों को उजागर करते हुए आने वाले समय में sashakt रणनीति के साथ जनता के बीच जाएगी। डॉ. राजीव बिंदल
129
comment0
Report
MSManish Shanker
Nov 21, 2025 13:49:55
Kharar, Punjab:ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਦੀ ਪੌਸ਼ ਇਲਾਕੇ ਸੰਨੀ ਐਨਕਲੇਵ ਸੈਕਟਰ 123, 124 ਅਤੇ 125 ਵਿੱਚ ਬਾਜਵਾ ਡਿਵੈਲਪਰ ਵੱਲੋਂ ਕਈ 100 ਏਕੜ ਵਿੱਚ ਕਲੋਨੀ ਕੱਟੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਬਿੱਲ ਨਾ ਭਰਨ ਕਾਰਨ ਬਾਜਵਾ ਡਿਵੈਲਪਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ 22 ਦੇ karੀਬ ਤਿਊਬ ਵੈਲ ਚੋਰੀ ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਨਾਲ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਜਿਸ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਿਜਲੀ ਕਨੈਕਸ਼ਨ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਤਕਰੀਬਨ ਪੰਜ ਤੋਂ 10 ਹਜਾਰ ਮਕਾਨ ਇਹਨਾਂ ਸੈਕਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵਸੇ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬਾਜਵਾ ਡਿਵੈਲਪਰਜ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਮਹੀਨਾਵਰ ਆ ਕੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਬਿੱਲ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਇਕੱਠਾ ਕਰਦੇ ਹਨ ਲੇਕਿਨ ਉਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਬਿਲ ਜਮਾ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਇਆ गया। ਜਿਸ ਦਾ ਖਾਮਿਆਜ਼ਾ ਹੁਣ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਉਧਰ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਭੁਗਤ ਰਹੇ ਹਨ。
186
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Nov 21, 2025 13:49:18
Una, Himachal Pradesh:जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और गोलीकांड के मामले को लेकर बीजेपी ने ऊना मुख्यालय पर डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने प्रशासन पर और स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भाजपा द्वारा गोलीकांड मामले और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा अवैध खनन को लेकर विरोध प्रदर्शन और रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मौजूदा विधायक व पूर्व विधायक सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से लेकर डीसी कॉम्प्लेक्स तक रोष प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। सत्ती ने कहा कि ऊना जिले में आए दिन लड़ाई-झगड़ा, धमकियां, अपहरण और अब गोलियां चलना सरेआम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं; मरने वाला और मारने वाले दोनों ही कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और उन्हें स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा प्रशासन कार्यक्रमों में जाकर रिले बनाने में व्यस्त है और कानून व्यवस्था राम भरोसे चली हुई है। तीन साल के कार्यकाल में ऊना में अवैध कार्यों में शामिल लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस के कर्मचारियों तक को बंधक बना दिया था। उन्होंने मीडिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने मामले को प्रमुखता से उठाया। अब पूरे प्रदेश में इसकी खबर फैली है और ऊना जिला के अंदर भय का माहौल है और सर्वत्र गोलियां चल रही हैं। अभी तक कांग्रेस के बड़े नेता इस पर अपनी जुबान नहीं खोल पाए हैं; भाजपा नेताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार पर अनेक प्रहार किए हैं।
116
comment0
Report
Advertisement
Back to top