Back
फिरोजपुर-जलालाबाद पर मिनी बस में बदमाशों ने कंडक्टर से लूटपाट कर कैश छीन लिया
SNSUNIL NAGPAL
Mar 11, 2026 10:46:58
Fazilka, Punjab
जलालाबाद के नजदीक फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर चलने वाली मिनी बस सवार कंडक्टर से मारपीट कर उनसे लूटपाट करने के आरोप लगे है । बताया जा रहा है कि बस फिरोजपुर से जलालाबाद आ रही थी कि जलालाबाद के नजदीक निजी स्कूल के पास कार सवार युवकों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए कंडक्टर से मारपीट कर कैश, टिकट बॉक्स और मशीन छीन कर ले गए । शिकायत पुलिस को की गई तो थाना अमीर खास पुलिस ने इस मामले ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बस कंडक्टर अशोक कुमार ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज फिरोजपुर डिपो में बतौर कंडक्टर की ड्यूटी कर रहे हैं । जो पिछले करीब 6 महीने से जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर मिनी रोडवेज बस नंबर PB 05 AB 7945 पर ड्यूटी कर रहे हैं । जिस पर उनके साथ ड्राइवर गुरमेल सिंह मौजूद होता है । और वह सुबह 7:25 पर जलालाबाद से फिरोजपुर रोड पर चलते हैं । जो हर रोज तीन चक्कर लगाते हैं । कल आखरी चक्कर 6:10 पर शाम को सिटी फिरोजपुर बस स्टैंड से चल पड़े थे । तो करीब 7:30 बजे शाम जब वह सेक्रेड हार्ट स्कूल जलालाबाद के नजदीक थे । तो एक कार पहले ही स्कूल के पास मौजूद थी । जिनमें कुछ युवक सवार थे । जिन्होंने अचानक उनकी बस के आगे कार को लगा दिया और रोक लिया । और बस पर रॉड और लाठी से वार कर शीशा तोड़ दिया । उक्त लोगों ने बस में दाखिल होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी । अशोक कुमार का आरोप है कि उसके पास कैश वाला बैग था । जिसमें करीब 13/14 हजार की नगदी थी, टिकट बॉक्स, टिकट मशीन थी जो वह छीन कर ले गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया है । और पुलिस से इस मामले में इंसाफ की मांग की गई है ।
उधर शिकायत पुलिस को मिलने पर थाना अमीर खास पुलिस द्वारा सरकारी रोडवेज बस को थाने लेजाया गया और इस मामले पर कार्यवाही करते हुए कंडक्टर के बयानों के आधार पर करीब 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । जिसमें एक व्यक्ति परमिंदर कुमार को नामजद कर दिया गया है । जो कि बाकी अज्ञात लोग हैं । जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:06:240
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 11, 2026 12:05:430
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 12:01:260
Report
KSKapil sharma
FollowMar 11, 2026 11:51:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 11:48:430
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 11:48:230
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 11, 2026 11:46:240
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 11:39:450
Report
KSKapil sharma
FollowMar 11, 2026 11:37:510
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 11, 2026 11:34:220
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 11:32:38Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ईटीटी 5994 बेरोजगार अध्यापकां वल्लों अपनी मांगां नूं लै के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड तों मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान दी कोठी वल्ल कुच किता गिया जिथे चंडीगढ़ पुलिस वल्लों मोहाली चंडीगढ़ बार्डर ते ईटीटी शिक्षकां ते किता लाठीचार्ज अते चालाइयाँ जल तौपा।
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 11, 2026 11:32:140
Report
MSManish Shanker
FollowMar 11, 2026 11:28:030
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 11, 2026 11:27:500
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 11, 2026 11:16:310
Report