Back
अबोहर के युवक की आत्महत्या: बंद फैक्ट्री में पेड़ पर लटका शव मिला
SNSUNIL NAGPAL
Mar 10, 2026 08:18:57
Fazilka, Punjab
अबोहर के काला टिब्बा निवासी एक युवक का शव गांव राजांवाली मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्टी में पेड से लटका मिला जिसकी सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। बताया जाता है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर से परेशान रहता था। जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय रतनलाल के भाई ने बताया कि उसका पिता काफी बीमार रहता है और मां का भी हाथ टूटा हुआ है और उसका भी कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसी वजह से उसका भाई रतन लाल जो कि मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था जिसके चलते कल दोपहर वह बाईक पर घर से निलका और वापिस नहीं आया। इधर परिजनों ने शाम तक उसकी तलाश की और ना मिलने पर उसकी गुमशुदगी थाना सदर में दर्ज करवाई और उसे अपने स्तर पर ढूढते रहे कि आज उसका शव गांव राजांवाली रोड पर बनी एक बंद फैक्ट्री में पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस समय चला जब फैक्टरी मालिक वहां पहुंचा उन्हेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर सूचना मिलने पर मृतक परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं थाना सदर के प्रभारी कुलदीप कुमार जांगू अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें ओर मृतक के शव को नीचे उतरवाया। वहीं पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों सोनू ग्रोवर की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowMar 10, 2026 09:49:250
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 10, 2026 09:33:560
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 10, 2026 09:06:120
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 10, 2026 08:22:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 08:19:370
Report
HSHarmeet Singh
FollowMar 10, 2026 07:34:430
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 10, 2026 07:34:260
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 10, 2026 07:33:580
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:30:49Noida, Uttar Pradesh:Punjab mahila commission ne suo moto notice kapurtala ssp nu karvayi de dite aadesh sukhpal khaura di vivadit tipni
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:30:150
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:26:540
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:25:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 10, 2026 07:06:270
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 10, 2026 07:06:110
Report