Back
हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, शपथ ग्रहण समारोह
ADAnkush Dhobal
Mar 10, 2026 07:06:27
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश को नया राज्यपाल मिल गया है। कविंद्र गुप्ता को हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने उन्हें शपथ दिलवाई। 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में जन्मे कविंद्र गुप्ता चार दशकों से ज़्यादा सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। 1970 के दशक में RSS से जुड़कर उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरुआत की। वे जम्मू नगर निगम के महापौर पद पर तीन कार्यकाल तक रहे। साल 2014 में गुप्ता गांधीनगर से विधायक बने। साल 2015 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर चुने गए और फिर साल 2018 में उन्होंने उप मुख्यमंत्री का पद संभाला। साल 2025 में लद्दाख के उप-राज्यपाल नियुक्त किए गए और अब सात महीने बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
साल 1963 में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के पिता के तबादले के बाद परिवार संगरूर चला गया, जहां उनकी प्रारम्भिक शिक्षा हुई। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर और गुरदासपुर में पढ़ाई की और साल 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, गुरदासपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। गुप्ता के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुई। आपातकाल (1975-77) के दौरान उन्हें गुरदासपुर और पटियाला जेल में भी रहना पड़ा। इसके बाद 1978 से 1979 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पंजाब इकाई के सचिव के रूप में काम किया।
संगठनात्मक राजनीति में आगे बढ़ते हुए साल 1988 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, जम्मू-कश्मीर का जिला अध्यक्ष बनाया गया। बाद में साल 1993 से साल 1998 तक वे BJYM जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
कविंद्र गुप्ता का चुनावी राजनीति में प्रवेश नगर निकाय स्तर से हुआ। वे जम्मू नगर निगम के पहले महापौर चुने गए और 2005 से 2010 तक लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर में स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और शहरी अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया। साल 2014 में वे गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए। 18 मार्च 2015 को उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया और वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले भाजपा नेता बने। इसके बाद 30 अप्रैल 2018 को उन्हें जम्मूकश्मीर का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 14 जुलाई 2025 को उन्हें लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया, जहां उन्होंने अवसंरचना, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन के विकास पर काम किया। अब 5 मार्च 2026 को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Pointers
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह
हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता
2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ कविंद्र गुप्ता का जन्म
पिता केंद्र सरकार के डाक विभाग में थे कार्यरत
साल 1963 में परिवार संगरूर पंजाब में स्थानांतरित हो गया
कविंद्र गुप्ता ने फिरोजपुर और गुरदासपुर में अध्ययन किया
साल 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गुरदासपुर से स्नातक की उपाधि
साल 1970 के दशक के प्रारम्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े
आपातकाल के दौरान गुरदासपुर और पटियाला जेल में कारावास भोगा
इसके पहले लद्दाक के उप राज्यपाल के तौर पर दी सेवाएं
अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 10, 2026 08:22:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 08:19:370
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 10, 2026 08:18:570
Report
HSHarmeet Singh
FollowMar 10, 2026 07:34:430
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 10, 2026 07:34:260
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 10, 2026 07:33:580
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:30:49Noida, Uttar Pradesh:Punjab mahila commission ne suo moto notice kapurtala ssp nu karvayi de dite aadesh sukhpal khaura di vivadit tipni
0
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:30:150
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:26:540
Report
KSKapil sharma
FollowMar 10, 2026 07:25:370
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 10, 2026 07:06:110
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 10, 2026 07:04:470
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 10, 2026 07:04:120
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 10, 2026 07:03:340
Report