Back
ऑपरेशन लोटस के बाद आप का विरोध: फतेहगढ़ साहिब में सैनी दौरे पर हंगामा
DSDharmindr Singh
Feb 13, 2026 08:32:06
Fatehgarh Sahib, Punjab
ऑपरेशन लोटस के बाद पंजाब में सीएम सैनी का विरोध, कल फतेहगढ़ साहिब आ रहे हरियाणा सीएम, आप MLA ने किया विरोध का ऐलान, भारत अमेरिका डील का हवाला दिया
फतेहगढ़ साहिब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उनके आगमन पर जोरदार विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इस संबंध में अमलोह से आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने वीडियो जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं और वालंटियरों से तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी स्तर पर बैठक भी की गई है और रणनीति तय कर ली गई है।
विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि 14 फरवरी की सुबह 10 बजे देशभक्त यूनिवर्सिटी के बाहर भारत-अमेरिका डील के विरोध में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से पंजाब के किसानों को भारी नुकसान होगा। खासकर अमलोह क्षेत्र में किसान बड़ी संख्या में मक्की की खेती करते हैं। पहले ही मक्की के दाम काफी कम हैं और ऐसे में यह डील किसानों की मुश्किलें और बढ़ा देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और आम आदमी पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी।
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि 14 फरवरी को यूनिवर्सिटी के बाहर रोष प्रदर्शन करने का मकसद यह भी है कि कल सुबह ही देश भक्त यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मुख्य अतिथि के तौर पर आना था। लेकिन ऐन वक्त पर उनका दौरा रद्द कर दिया गया और गवर्नर ऑफिस की तरफ से यूनिवर्सिटी प्रशासन का संपर्क हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कराकर उन्हें आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे बड़ी सियासत है। देश भक्त यूनिवर्सिटी पंजाब विधानसभा में कानून पास करके बनी है, ऐसे में अगर राज्यपाल नहीं आ सकते थे तो पंजाब के मुख्यमंत्री को बुलाया जाना चाहिए था। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को बुलाने का मकसद केवल राजनीतिक है, जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
ऑपरेशन लोटस के आरोप के बाद तेज हुआ विरोध
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब में लगाए गए ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है। इन आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ पंजाब में विरोध और तेज हो गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उधर, विधायक गैरी बड़िंग ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक और पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और किसी भी तरह की सियासी साजिश को सफल नहीं होने देगी। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 13, 2026 10:06:50Shimla, Himachal Pradesh:सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
बजट सत्र से पहले दोपहर 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक
बैठक की अध्यक्षता करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
बैठक में बजट सत्र के शांति से संचालन पर होगी चर्चा
0
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 13, 2026 10:06:430
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 13, 2026 10:06:270
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 10:05:550
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 13, 2026 09:39:400
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 13, 2026 09:38:210
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 09:38:120
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 13, 2026 09:37:450
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 13, 2026 09:37:250
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 13, 2026 09:37:100
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 13, 2026 09:36:39Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਆਪਣੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਫੌਰਟੀਜਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹਨ ਉਨਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ਵਣੀ ਸ਼ਰਮਾ。
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 13, 2026 09:36:210
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 13, 2026 09:36:050
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 13, 2026 08:51:380
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 13, 2026 08:50:590
Report