Back
अमृतसर की शादी में गहना-नोट भरा बैग चुराने वाले पकड़े, CCTV ने किया खुलासा
BSBHARAT SHARMA
Nov 09, 2025 05:36:52
Amritsar, Punjab
शादी में गहनों-नोटों का बैग चुराने वाला पकड़ा:अमृतसर में सिक्योरिटी ने पिटाई भी की, फिर पुलिस के हवाले किया
अमृतसर में तीन दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने गहनों और शगुन के पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। लेकिन चोरों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। शादी वाले परिवार के लोगों ने भी रिसॉर्ट मालिकों को जमकर कोसा। लेकिन, रिसॉर्ट मालिकों की सूझबूझ के चलते चोर कुछ दिनों में ही काबू आ गया।
सूत्रों के अनुसार, जब एक आरोपी मालाबू रिसॉर्ट में चोरी की कोशिश करने पहुंचा, तो वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उन्हें पहचान लिया। सिक्योरिटी ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया, उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
पहचानने में देर नहीं लगी
जिस व्यक्ति ने चोरी की वीडियो बनाई थी, उसने बताया कि चोरों को पकड़ने में रिसॉर्ट स्टाफ का अहम योगदान रहा। उसने बताया कि रिसॉर्ट वालों ने बाकी रिसॉर्ट में भी इनकी तस्वीरें भेज दी थीं। इसी वजह से जब ये दोबारा किसी जगह चोरी करने पहुंचे तो हमें पहचानने में देर नहीं लगी。
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने अब तक किन-किन जगहों पर चोरी की है, इसकी जांच की जा रही है。
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रितिक बताया और कहा कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनसे जुड़े और भी लोग इस तरह की वारदातों में शामिल हैं。
अब जानिए क्या था पूरा मामला
अमृतसर में शादी समारोह के दौरान 2 युवकों ने गहनों व शगुन के पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया था। इसके बाद खुशियां मना रहे परिवारों के बीच मायूसी छा गई। पैलेस मालिकों ने शादी समारोह के सीसीटीवी खंगाले व एक युवक बैग उठा भागता दिखा, जबकि एक अन्य संदिग्ध भी कैमरे में कैद हुआ। दोनों सूट-बूट पहनकर शादी में आये थे।
ये शादी बुधवार को अमृतसर-वल्ला बाईपास स्थित मैरिज पैलेस मैरी-बेला में चल रही थी। शाम के समय शादी समारोह अंतिम पड़ाव में था। इसी दौरान शाम को तकरीबन 5.30 बजे शोर मचा कि गहनों व पैसों से भरा बैग चोरी हो चुका है।
शादी में अफरा-तफरी मच गई। मैरिज पैलेस के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। आधा घंटे की सर्च के बाद संदिग्ध सीसीटीवी में दिखे। लड़का व लड़की दोनों पक्षों ने आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली。
परिवार के बीचों-बीच चुराया बैग
जब सीसीटीवी खंगाला तो साफ दिखा कि दोनों आरोपी तकरीबन डेढ़ घंटे से शादी समारोह में घूम रहे थे। इतने समय उन्होंने पैसों से भरे बैग की पहचान की और रेकी व प्लान तैयार किया। जब शादी अंतिम पड़ाव पर थी और सभी थक चुके थे और जाने की तैयारी में थे, तभी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया。
चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने परिवार के बीचोंबीच रखे बैग को चलाकी से उठाया और चलते बने। जबकि आसपास लोग बैठे थे और बैग के बिल्कुल पास तीन महिलाएं आपस में बात करती देखी जा सकती है। चोर पीछे से आया, बैग पर हाथ डाला और साथ ले गया।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 17:33:32157
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 13, 2026 17:32:21191
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 17:32:00145
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 17:02:12178
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 16:45:52207
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 13, 2026 16:30:10243
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 16:03:20185
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 16:00:41327
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 13, 2026 15:33:17191
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 15:30:14137
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 13, 2026 15:17:54171
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 15:04:13171
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 13, 2026 15:03:18Shimla, Himachal Pradesh:सोलन से शिमला की तरफ गुजरते हरियाणा कांग्रेस के विधायक
शिमला के कुफरी स्थित निजी होटल में ठहरने के लिए पहुंच सकते हैं कांग्रेस विधायक
कुफरी के दो निजी होटल में है विधायकों की बुकिंग- सूत्र
116
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 13, 2026 15:03:05175
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 13, 2026 15:02:52200
Report