Back
दरबार साहिब जाते समय थार में भीषण आग, परिवार ने मौके पर जान बचाई
BSBHARAT SHARMA
Mar 13, 2026 17:02:12
Amritsar, Punjab
दरबार-साहिब माथा-टेकने जा रहे परिवार की चलती थार में लगी-भीषण-आग:कुछ ही मिनटों में गाड़ी जलकर राख, परिवार सुरक्षित बचा अमृतसर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार की थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब परिवार दरबार साहिब की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मोगा जिले से एक परिवार अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आ रहा था। रास्ते में उनकी महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी में भीषण आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही परिवार के सदस्यों ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरी थार गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। गाड़ी के मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी महंगी थार गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 17:33:32124
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 13, 2026 17:32:21108
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 17:32:00139
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 16:45:52207
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 13, 2026 16:30:10243
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 13, 2026 16:03:20185
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 13, 2026 16:00:41327
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 13, 2026 15:33:17191
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 13, 2026 15:30:14137
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 13, 2026 15:17:54171
Report
KSKapil sharma
FollowMar 13, 2026 15:04:13171
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 13, 2026 15:03:18Shimla, Himachal Pradesh:सोलन से शिमला की तरफ गुजरते हरियाणा कांग्रेस के विधायक
शिमला के कुफरी स्थित निजी होटल में ठहरने के लिए पहुंच सकते हैं कांग्रेस विधायक
कुफरी के दो निजी होटल में है विधायकों की बुकिंग- सूत्र
116
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 13, 2026 15:03:05175
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 13, 2026 15:02:52200
Report