Back
सुखविंदर सरकार पर विरोधी विधायक का तंज, आपदा राहत में गफलत का आरोप
VKVipan Kumar
Sept 12, 2025 16:31:01
Dharamshala, Himachal Pradesh
एंकर -पूर्व मंत्री एवं वर्तमान धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह असंवेदनशील और कुप्रबंध साबित हो रही है।
सुधीर शर्मा ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हिमाचल को लगातार सहयोग दे रही है। वर्ष 2023 से अब तक 5,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदेश को मिल चुकी है। मौजूदा आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राहत पैकेज भी दिया। इसके बावजूद यह राहत सही ढंग से पीड़ितों तक नहीं पहुंच पा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल को एक लाख मकान आवंटित हुए हैं। पंचायतों द्वारा भेजे सभी प्रस्तावों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है और पहली किस्त भी लाभार्थियों को मिल चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कहना कि मदद कम मिली है, जनता को गुमराह करने वाली और गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी है।
भाजपा विधायक ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री ने आपदा के तुरंत बाद प्रदेश का दौरा कर हवाई सर्वेक्षण किया और धर्मशाला में सीधे पीड़ितों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बावजूद सुक्खू सरकार राहत कार्यों में विफल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में जब भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाते हैं, तो वे गलत आंकड़े पेश कर सदन और जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी है।
सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन करने पहुंचे, लेकिन बेहतर होता कि पहले कॉलेज में रिक्त पड़े डॉक्टरों की नियुक्ति कर पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाते।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाएं तो सुक्खू सरकार का तख्तापलट तय है।
बाइट - सुधीर शर्मा , विधायक , धर्मशाला
13
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 18:01:3214
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 18:01:2314
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 18:00:5614
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 18:00:4914
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 17:49:1013
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 12, 2025 17:49:0014
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 17:47:0214
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 12, 2025 17:46:5314
Report
ASAvtar Singh
FollowSept 12, 2025 17:31:0613
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 12, 2025 17:18:5313
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 17:02:0514
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 16:45:2213
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 16:30:1814
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 12, 2025 16:01:0014
Report