Back
पौंग बांध के स्पिलवे 54 दिन बाद बंद, जल निकासी केवल पावर हाउस से!
BSBhushan Sharma
Sept 28, 2025 12:32:26
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन:--नूरपुर भूषण शर्मा
--पौंग बांध के मेन गेट 54 दिन बाद बंद
इंदौरा और फतेहपुर मंड क्षेत्र को मिली राहत
6 अगस्त से खुले थे स्पिलवे गेट
28 सितंबर को बंद,अब जल निकासी केवल पावर हाउस से होगी
एंकर :---जिला कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा उपमंडलों की मंड क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है पौंग बांध से छोड़े गए पानी ने बीते 54 दिनों तक मंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी 6 अगस्त, 2025 को बांध के स्पिलवे गेट खोले गए थे, जिन्हें आज 28 सितंबर, 2025 को सुबह 11 बजे बंद कर दिया गया इन दिनों के दौरान ब्यास नदी का जलस्तर लगातार ऊँचा बना रहा कई गांवों के खेत-खलियान और ज़मीन नदी की धारा में बह गए कई परिवारों के घर ब्यास नदी में समा गए थे हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी अधिकांश गांव टापू की शक्ल में बदल गए और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा अब बांध के सभी छह स्पिलवे गेट बंद होने के बाद कुल 17,127 क्यूसेक्स जल निकासी केवल पौंग बांध के पावर हाउस (टरबाइनो) से होगी इससे जलस्तर नियंत्रित रहेगा और बाढ़ जैसी स्थिति पर काफी हद तक रोक लगेगी।
वीओ:--एसडीएम फतेहपुर, विश्रुत भारती, ने बताया कि गेट बंद होने के बाद इंदौरा और फतेहपुर मंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा अब नहीं है उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं विश्रुत भारती ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में जीवन और कृषि गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग और पुनर्वास का भरोसा दिलाया है।
:--पौंग बांध जल निकासी का ब्यौरा
स्पिलवे गेट खोले गए: 06 अगस्त, 2025
स्पिलवे गेट बंद हुए: 28 सितंबर, 2025 (सुबह 11 बजे)
वर्तमान जल निकासी: 17,127 क्यूसेक्स (केवल पावर हाउस से)।
बाईट, विश्रुत भारती, एसडीएम फतेहपुर।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVipan Kumar
FollowSept 28, 2025 13:51:520
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 28, 2025 13:31:380
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 28, 2025 13:19:44Noida, Uttar Pradesh:Dubai (UAE): Asia Cup Final 2025, India Vs Pakistan Match/ Indian Cricket team arrival at stadium / visuals
4
Report
MSManish Sharma
FollowSept 28, 2025 13:05:440
Report
RMRakesh Malhi
FollowSept 28, 2025 12:32:140
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowSept 28, 2025 12:32:010
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 28, 2025 12:31:270
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 28, 2025 12:02:180
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowSept 28, 2025 12:01:580
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 28, 2025 12:00:390
Report
MSManish Shanker
FollowSept 28, 2025 11:46:500
Report
AJAnil Jain
FollowSept 28, 2025 11:31:270
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowSept 28, 2025 11:20:110
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowSept 28, 2025 11:17:340
Report