Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

नाहन में मुहर्रम: सुन्नी समुदाय की अनोखी परंपरा!

DEVENDER VERMA
Jul 06, 2025 11:34:59
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन ऐतिहासिक शहर नाहन में मनाया गया मुहर्रम, नाहन शहर में निकाले गए ताजिए, रियासत काली समय से चल रही परंपरा आज भी कायम, आपसी भाईचारे की भी मोहर्रम में दिखती है झलक, रक्तदान शिविर का भी किया गया आयोजन। एंकर: यूं तो आज मुर्हरम का पर्व पूरे देष में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया गया। मगर नाहन में इस पर्व को मनाने की रिवायत कुछ अलग है। जहां देष के अन्य हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के शिया समुदाय द्वारा यह पर्व मनाया जाता है वहीं नाहन में यह पर्व शिया समुदाय न मनाकर सुन्नी समुदाय मनाता है। मुहर्रम पर परंपरा के मुताबिक आज आज ताजिए निकाले गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वीओ 1  नाहन हिदुंस्तान की एकमात्र ऐसी जगह है जहां यह पर्व सुन्नी समुदाय मनाता है। यह परंपरा यहां राजा महाराजाओं के समय से सदियों से चली आ रही है जिसे सुन्नी समुदाय बखूबी ढंग से निभाता है।   मीडिया से बात करते हुई अंजुमन इस्लामिया नाहन के अध्यक्ष बॉबी एहमद ने बताया कि मुर्हरम पर हजरत ईमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है जिन्होनें आज के दिन करबला में अपनी शहीदी दी थी। इस महीने को शोक के रूप में मनाता है और कोई शुभ कार्य भी इस दौरान नहीं किए जाते है।  उन्होंने बताया कि सुन्नी समुदाय द्वारा जब यह पर्व यहां मनाता जाता है तो इसमें हिन्दू समाज के लोग भी शरीक होते है और यहां सालों से आपसी भाईचारे की यह मिसाल कायम है। बाईट: बॉबी अहमद : अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन उन्होंने बताया कि हजरत इमाम हुसैन की याद में अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है और भविष्य में भी लगा इस कैंप का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आते है और सेवा के रूप में कई समाज सेवी कार्य किए जाते है। बाईट: बॉबी अहमद : अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement