Back
रस्सी से उफनते नाले पार कर विधायक रीना कश्यप ने आपदा क्षेत्र दौरा किया
GPGYAN PRAKASH
Sept 13, 2025 05:01:46
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
रस्सी के सहारे उफनता नाला पार कर आपदा ग्रस्त क्षेत्र पहुंची विधायक
एंकर -पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप विपरित परिस्थितियों में भी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रही है। विधायक रस्सी के सहारे उफनता नाला पर कर आपदा प्रभावित गांव पहुंची। यहां उन्होंने नाले पर जल्द पुल के निर्माण और बेकल्पिक ब्यवस्था करने को जिलाधीश और सरकार से मांग की। साथी सराहा चंडीगढ़ मार्ग को जल्द बहस करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
वीओ - यहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीद घलूत के गांव पडैली में भारी बारिश से नदी पर बना पुल ढह गया। पुल टूटने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन परिस्थिति में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने साहस और जज्बा दिखाते हुए स्वयं नदी पार कर प्रभावित गांव का दौरा किया। नाले में बरसाती पानी का बहन बहुत तेज था लिहाजा विधायक और उनके साथियों ने रस्सी पड़कर किसी तरह नाला पार किया। नाला पार कर विधायक मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक का इस तरह नाला पार करना चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में पहुंच कर विधायक रीना कश्यप ने जनता को भरोसा दिया कि शीघ्र राहत कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे हर समय जनता के साथ खड़ी हैं और लोगों की परेशानी दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान रीना कश्यप ने सराहाँ–चंडीगढ़ सड़क का दौरा किया। यह सड़क पिछले 20 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि सराहां चंडीगढ़ मार्ग पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा है मगर, विभाग ने अभी तक सड़क खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। विधायक रीना कश्यप ने अधीक्षण पीडब्ल्यूडी नाहन और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराहाँ को मौके पर ही आदेश दिए कि इस सड़क की बहाली का कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की समस्या को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
बाईट - रीना कश्यप विधायक पच्छाद
ज्ञान प्रकाश, जी मीडिया, पांवटा साहिब
7
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowSept 13, 2025 08:31:430
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 13, 2025 08:31:340
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 13, 2025 08:16:250
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 13, 2025 08:07:070
Report
NLNitin Luthra
FollowSept 13, 2025 08:06:153
Report
VKVarun Kaushal
FollowSept 13, 2025 08:05:421
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 07:48:217
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:36:013
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 13, 2025 07:31:580
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:31:370
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 13, 2025 07:18:282
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowSept 13, 2025 07:16:552
Report
KSKamaldeep Singh
FollowSept 13, 2025 06:46:104
Report
MTManish Thakur
FollowSept 13, 2025 06:31:184
Report
NLNAND LAL
FollowSept 13, 2025 06:30:591
Report